Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन कोरबा,ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने मकानों की सर्वे मूल्यांकन होने के उपरांत मुआवजे में कटौती को लेकर प्रभावित ग्रामों में हस्ताक्षर अभियान चलाई जा रही है कोरबा कलेक्टर को रैली निकालकर ज्ञापन सौंपी जाएगी ग्रामीणों में मुआवजे संबंधित कटौती को लेकर आक्रोश व्याप्त है और इस मामले में प्रभावित ग्रामों के ग्रामीण बढ़ चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहमति दे रहे हैं इसकी शुरुआत गेवरा दीपका क्षेत्र के कोयला खदान से प्रभावित ग्राम अमगांव दर्राखांचा मलगांव सुवाभोड़ी रलिया नराईबोध सहित अन्य ग्रामों में की जा रही है । ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण…

Read More

0 पत्रकारों से मिले अभिनेता कोरबा ,छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सतीश जैन ने मोर छंइहा भुईया, झन भुलव मां बाप ल, मया, हंस झन पगली फंस जाबे और ले शुरू होंगे मया के कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों की अपार सफलता से ये साबित कर दिया हैं, कि प्रादेशिक फिल्में बनाने में उनका कोई जोड़ नहीं है। निर्माता- निर्देशक सतीश जैन 24 साल बाद फिर से नये अंदाज़ में धमाकेदार फ़िल्म “मोर छंड्हा भुईया 2” लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री में जब-जब नाजुक दौर आया…

Read More

कोरबा , छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा हैं कि कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपाली में वन श्रमिकों की पिकअप वाहन सडक़ दुर्घटना का समाचार बेहद हृदय विदारक है। मैं ईश्वर से इस आसमायिक दुर्घटना में मृत 15 श्रमिकों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं एवं दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा दें एवं घायलों का उच्चतम इलाज हेतु आदेश जारी करें।

Read More

कोरबा, जल संसाधन हसदेव बैराज के सेवानिवृत्त टाइम कीपर एवं वैद्यराज रमेश कौशिक का 75 वर्ष की उम्र में आज प्रातः 8:00 बजे निधन हो गया| पंतोरा निवासी रमेश कौशिक कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे| वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रिया एवं भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए| उनका अंतिम संस्कार पंतोर के ही मुक्तिधाम में किया गया| उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग उपस्थित हुए|

Read More

कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने फ्लाई ऐश प्रबंधन नेटवर्क में बदलाव लाने के उद्देश्य से डिजिटल समाधान ऐश कंट्रोल टॉवर की शुरूआत की है। रियल टाईम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित निगरानी वाली यह उच्च-स्तरीय तकनीक सस्टेनेबल ऐश मैनेजमेंट को मजबूती प्रदान कर प्रचालन के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का एक उप-उत्पाद है जिसका उपयोग ईंट निर्माण, सड़क निर्माण, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। विभिन्न उद्योगों को फ्लाई ऐश की आपूर्ति कंपनी के सर्कुलर इकोनॉमी एजेंडे…

Read More

कोरबा  जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कोरबा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई।इस मामले में जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से 12 मई…

Read More

0 क्षेत्र में फैली सनसनी, मामला करतला थाना क्षेत्र का कोरबा , जिले में करतला थाना अंतर्गत एक 25 वर्षीय युवक की तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकती लाश मिली हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कार्यवाही कर रही हैं।जानकारी के अनुसार जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांपा निवासी एक 25 वर्षीय युवक की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली हैं। मृतक की पहचान जगन्नाथ राठिया के रूप में की गयी हैं। मृतक खेती किसानी का काम करता था। मृतक का शव तालाब के पास पेड़ पर लटका मिला…

Read More

कोरबा ,जिले के कटघोरा बस स्टैंड में एक लगभग 7 वर्षीय लक्की नाम का बच्चा मिला जो अपने माता-पिता का नाम-पता बता पाने में असमर्थ था। जिसे कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के निर्देश पर थाना कर्मचारियो ने शहर में लगातार उसके परिजनो का पता लगाया, किन्तु कुछ पता नहीं चला। इसके पश्चात बच्चे को चाइल्ड सेंटर कोरबा सुरक्षित रखने हेतु भेजा गया। इसी बीच बच्चा लक्की की मां मंजू यादव निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर थाना बच्चे को पता करते आई। इसी दौरान थाना स्टाफ आरक्षक महेंद्र चंद्रा से मोबाइल पर संपर्क किया गया। वह बच्चा तबतक चाइल्ड सेंटर…

Read More

0 कटघोरा वन मंडल के जंगल में मिली थी लाश कोरबा ,कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के जंगल में एक व्यस्क तेंदुए की लाश मिलने और उसके अंग गायब होने के मामले का खुलासा किया गया हैं। जानकारी के अनुसार इस वारदात में शामिल तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कथित आरोपियों को पकड़ने में पुलिस डॉग की अहम भूमिका बताई जा रही हैं। तीनों कथित आरोपी तेंदुए के दांत और नाखून सहित पकड़ लिए गए हैं। बताया जा रहा हैं की इनमें से दो पिता पुत्र हैं, जिन्होंने अपने बछड़े के शिकार से नाराज होकर तेंदुए…

Read More

कोरबा ,कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता के आरोप पर दहेज में कार नहीं देने पर पति, सास सहित तीन लोगों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पोड़ी-बाहार निवासी का विवाह चार दिसंबर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज से बुधवारी क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। युवती ने शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के नाम पर सास, पति व देवर पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद सास उसे…

Read More