Author: Ramesh Verma
0 बड़ी जीत पर डॉ. महंत व सांसद ने जताया जनता का आभार कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार भरोसा जताए जाने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति बारंबार आभार व्यक्त किया है। कहा है कि जनता के आशीर्वाद के बिना यह कठिन लड़ाई जीतना संभव नहीं था, हमने मिलकर सब के सहयोग से कार्यकर्ताओं के बलबूते यह चुनाव जीता है,यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं व कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों को समर्पित है।नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत एवं सांसद ने कहा है कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और आशीर्वाद महंत परिवार को सदैव मिलता…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस के अंतर्गत समुदाय के साथ मिलकर एमएचएम सप्ताह का आयोजन किया। पूरे सप्ताह कंपनी ने कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी से जुड़े अनेक भ्रांतियां को दूर करने और सस्टेनेबल माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए समुदाय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। बालको ने ‘सपोर्टिंग ग्रीन पीरियड्स’ पहल की शुरुआत की जो सस्टेनेबल माहवारी स्वास्थ्य प्रथाओं को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की स्वैच्छिकता के साथ मिलकर क्षमता निर्माण का प्रयास है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वयं…
कोरबा, छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एकमात्र कोरबा की सीट अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है।कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा की दीदी सरोज पांडे और कांग्रेस की भाभी ज्योत्स्ना महंत में कांटे की टक्कर है। कथित तौर पर कोरबा को अपना मायका बताने वाली दीदी पर आखिरकार शुरू से लग रहा बाहरी का ठप्पा महंगा पड़ गया। वैसे यह मसला भाजपा के ही निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल व दूसरे नेताओं ने सांसद ज्योत्सना महंत को लापता बता कर छेड़ा था और अव उन पर ही भारी पड़ता…
कोरबा,श्री जैन समाज जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा कोरबा का चुनाव सर्वमत्ति से 30 मई गुरुवार को सम्पन हुआ जिसमें 2024-2026 तक के लिए अध्यक्ष रणजीत नाहटा,उपाध्यक्ष कमल बैद, मंत्री प्रकाश कोचर,कोषाध्यक्ष गौरव कोचर को नियुक्त किया गया |इस अवसर पर तेरापंथ समाज के वरिष्ट सदस्य मोहन लाल जैन विशेष रुप से उपस्थित थे |
0 द्विवार्षिक निर्वाचन 2024-26 कार्यक्रम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित, 10 जून से शुरू होगी प्रक्रिया कोरबा, कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा की द्विवर्षीय कार्यकारिणी-2022-24 की द्वितीय एवं अंतिम सामान्य सभा की बैठक आज दिनांक 01/06/2024 दिन शनिवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संरक्षक श्री कमलेश यादव, सचिव श्री दिनेश राज, कोषाध्यक्ष श्री रंजन प्रसाद, उप सचिव श्री धीरज दुबे व कार्यकारिणी सदस्य क्रमश: श्री मनोज यादव, श्री हरीश तिवारी व श्री रमेश वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में सबसे अहम एजेंडा द्विवार्षिक निर्वाचन- 2024-26 कार्यक्रम का प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत…
0आरोपियों के कब्जे से माल मशरूका को किया गया बरामद आरोपियों का नाम पता मामले की गंभीरता एवं देहात क्षेत्रों में हो रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु श् पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी निर्देशन पर अति पुलिस अधीक्षक यु.बी.एस चौहान के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के पर्यवेक्षण में चौकी रजगामार को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु चौकी प्रभारी रजगामार के उप निरीक्षक महासिंह धूर्वे के द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ सउनि राकेश सिंह, प्र०आर० 353 विनोद कुमार, प्र० आर० 174 गुरूवार सिंह, आर0 562 अजय महिलांगे, सैनिक 119 चेतन नारंग के दौरान अपराध विवेचना के…
कोरबा , भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इसके अंतर्गत बालको अल्ट्राटेक सीमेंट को 75,000 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की आपूर्ति करेगा, जिसका उपयोग कम कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन में किया जाएगा। कंपनी भारत के कुछ प्रमुख सीमेंट उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता वाली फ्लाई ऐश का पसंदीदा आपूर्तिकर्ता बन गया है। इससे सीमेंट उद्योग में फ्लाई ऐश के सस्टेनेबल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण सहयोग तथा सर्कुलर इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी होगी। फ्लाई ऐश थर्मल पावर उत्पादन का उप-उत्पाद है जो बालको के एल्यूमिनियम प्लांट की बिजली की जरूरतों को पूरा…
0 टुल्लू पंप लगाने वाले पर निगम करेगी कार्यवाही, 02 दर्जन से अधिक वार्डो में मिली शिकायतें कोरबा , नगर पालिका निगम के आधे से अधिक वार्डों में इन दिनों पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में पानी की समस्या से लगातार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड पार्षद पालूराम साहू के द्वारा तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर वार्ड में टैंकर की व्यवस्था करने की निवेदन किया था आयुक्त मैडम द्वारा पार्षद के द्वारा दिया गया आवेदन के आधार पर वार्ड…
कोरबा, प्यार के झूठे जाल में फंसा कर थर्ड जेंडर किन्नर की भावनाओं के साथ युवक ने खिलवाड़ किया। उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रखा और अनेकों बार संबंध बनाने के साथ-साथ उसकी कमाई के पैसों से अपनी जरूरत को पूरा करता रहा। धोखे का शिकार किन्नर ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है और अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। यहां निवासरत व सुरक्षा कर्मी कार्यरत थर्ड जेंडर से पीतांबर बंजारे पिता धनसाय बंजारे 27 वर्ष ग्राम मुड़वाभाटा, थाना कोसिर जिला सारंगढ़ ने दिसम्बर 2019 में रायपुर में…
कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड 01 रामसागर तालाब वार्ड क्र-18 पथर्रीपारा तालाब, वार्ड क्र-33 रामपुर तालाब एवं वार्ड क 11 बनिया तालाब के विकास एवं संरक्षण कार्य हेतु 102.40 लाख की अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण निधि से निगम को स्वीकृति मिली थी, इसमें वार्ड क्र.01, 18 एवं 33 के तालाबों के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा किया गया। वार्ड वासियों ने बताया कि तालाब के विकास का कार्य यदि जल्द से जल्द पूरा कर लिया जावेगा तो वहाँ के लोगों को इसका उपयोग करते बनेगा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश…

