Author: Ramesh Verma
ब्रेकिंग न्यूज़ – सीएसईबी कॉलोनी के आवास में मिला पत्रकार की पत्नी का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
कोरबा, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री विश्वेश्वर शर्मा की धर्मपत्नी जानकी शर्मा का शव सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व के आवास में पाया गया। पता चला है कि श्रीमती जानकी शर्मा क्वार्टर नंबर 569 में अकेले रहा करती थी कल शाम को उन्हें कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था. सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह के आधार पर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो जानकी शर्मा का शव दिखाई दिया ।गौर तलब है कि पत्रकार श्री विश्वेश्वर शर्मा लंबे समय तक कोरबा में रहकर विभिन्न अखबारों में अपनी सेवाएं देते रहे।…
कोरबा, बिन्झरा महात्मा गाँधी सेवा आश्रम जौरा ग्वालियर म प्र के तत्वाधान में कम लागत वाले गौ आधारित जैविक कृषि एंव परिस्थितिकी पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुर्व मा विद्यालय आश्रम बिन्झरा मे किया गया इस कार्यशाला में प्रदेश के कोरबा सरगुजा गौरेला पेन्डा्रोड मरवाही गरियाबंद चार जिला के तीस युवा किसान महिलाओं पुरूषों प्रतिभागी ग्रामीण मुखियाओं ने भाग लिया गौ आधारित जैविक कृषि एंव पराम्परागत परिस्थितिकी के लिये राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा सम्मानित लीलाराम साहू एंव राज्य सरकार छ ग से सम्मानित चंन्द्रशेखर साहू जिला धमतरी ने गौ आधारित कृषि कार्य विषय में विभिन्न प्रकार प्रेक्टिकल प्रयोग खाद्यपदार्थ…
0 साहूकारी करने एवं उद्यापित करने वाले आरोपी गिरफ्तार 0 कूसमुंडा थाने में अपराध क्र. 192/2024 धारा 384,34 भादवि ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत की गई कार्यवाही कोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष प्रार्थी कमलेश्वर राठिया ने शिकायत प्रस्तुत की कि कूसमुंडा थाना क्षेत्र में अवैध रुप से साहूकारी करने वालों एवं ऋणियों को आत्महत्या करने पर विवश करने वालों की घटना घटी है। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए सुदखोर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी कूसमुंडा को निर्देशित किया। थाना प्रभारी कुसमुण्डा के द्वारा प्रार्थी…
कोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में व्यक्तियों को बैठाकर परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 12 मालवाहक गाड़ियों पर चलानी कार्यवाही करी और कुल…
0 शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दीपिका ग्रामीण 0 बालको थाना क्षेत्र की घटना कोरबा जिले में ग्रामीणों से भरी एक पिकअप के पलट जाने से कई लोगों के घायल होने और एक वृद्ध के मौत की खबर है। कोरबा से सतरेंगा मार्ग पर आज बुधवार दोपहर ग्राम गढ़कटरा के पास ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त वाहन में 20 से 30 लोग सवार थे जो सतरेंगा से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपका जा रहे थे। वाहन में सवार लोगो को चोटें आई जिन्हें गांव वालों की मदद से पास के…
कोरबा ,करतला अंतर्गत कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक बाइक को आग के हवाले कर देने आशंका जताई जा रही हैं। घटना में बाइक जलकर राख हो गई है। उरगा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम कुरूडीह में रहने वाला दीपांशु कश्यप नामक युवक अपने चाचा की बाइक लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बेंगचुलभाटा गया हुआ था। दीपांशु कश्यप ने बाइक शादी समारोह से लौटकर घर के बरामदे में खड़ी की थी। इस बीच रात लगभग 12 बजे बाइक में आग लग गयी। बाइक से आग…
कोरबा ,हरदीबाजार प्रेस क्लब का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर पुनः नये कार्यकारणी का गठन किया गया । जिसके तहत् आपसी बैठक कर सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रेस क्लब संरक्षक जगदीश अग्रवाल,बाबूराम राठौर अध्यक्ष,निलेंद्र सिंह राठौर उपाध्यक्ष, राजाराम राठौर सचिव, विनोद उपाध्याय कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र राठौर सह- सचिव बनाया गये है वहीं आमंत्रित सदस्य प्रमोद राठौर,नवल मसीह सदस्य नेकराम श्रीवास, उमेश श्रीवास,खिलावन राठौर, प्रमोद जायसवाल, दुर्गेश मरावी को बनाया गया है । वहीं प्रेस क्लब को आगे बढ़ाने नये सोपान तैयार कर आपसी एकजुटता बनाए रखने,प्रेस क्लब के रीति-नीति को सभी को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कोरबा,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां पाई है। क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है। उक्त कथन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए आगे कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र…
*0 इन पर दर्ज हुआ अपराध**प्रार्थी आलोक विल्सन की ओर से बैरन उर्फ बिरन साय कुजुर, बिरिम साय टोप्पो , दीपक फिलीमोन , महावीर कुजूर , हेमिल्टन थामस , जे.डब्लू. दास , कु. पुष्पा मिंज , अरूण टोप्पो , शंकर केरकेटटा , मोहित केरकेट्टा के विरुद्ध धारा 120-B, 403, 406, 420, 467, 468 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।* बिलासपुर/कोरबा,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित ईसाई कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन की राजस्व रिकार्ड में कूटरचना और षडयंत्र कर धोखाधड़ी पूर्वक खरीद-बिक्री करने के मामले में पाली- तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उसके बेटे सहित…
कोरबा , जिले के वन परिक्षेत्र पाली के जंगलों में मौजूद बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने चैतुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में 6 कैमरा लगाया गया है। अब ट्रेकिंग कैमरे के जरिए इसका पता लगाया जाएगा। हालाकि अब तक इस क्षेत्र में मौजुद बाघो की पुष्टि नही हो सकी है।ज्ञात रहे विगत दिनों कुछ ग्रामीणों ने कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली वन मंडल के सपलवा क्षेत्र में चार बाघों को सडक पार करते समय रात में देखे जाने का दावा किया था। दावा करने के साथ ही इसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल…

