Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026

    दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

    August 21, 2026

    कोरबा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»Jio ने दे दिया झटका: 3 जुलाई से महंगे हो रहे सारे प्लान, नई कीमत और वैलिडिटी कितनी, देखिए पूरी लिस्ट
    कोरबा

    Jio ने दे दिया झटका: 3 जुलाई से महंगे हो रहे सारे प्लान, नई कीमत और वैलिडिटी कितनी, देखिए पूरी लिस्ट

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 28, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली ,दूरसंचार कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल सेवाओं की दरों में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि साथ ही ग्राहकों के लिए असीमित मुफ्त 5जी सेवाओं तक पहुंच को सीमित कर दिया गया है. जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है. जियो के 47 करोड़ से अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं और इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 41 प्रतिशत है.
    इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की उम्मीद के मुताबिक, यह बढ़ोतरी स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद की गई है. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी जल्द ही अपनी मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा सकते हैं.


    रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, “नई योजनाओं की शुरुआत उद्योग नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने और 5जी और एआई प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है.”
    कंपनी ने लगभग सभी योजनाओं में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा दी हैं. सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है. यह एक जीबी डाटा ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, जिसकी कीमत 15 रुपये से लगभग 27 प्रतिशत अधिक है.

    कंपनी ने बताया कि 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत अब 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो जाएगी. जियो ने 84 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय 666 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है.

    वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमतें 20-21 प्रतिशत बढ़कर 1,559 रुपये से 1,899 रुपये और 2,999 रुपये से 3,599 रुपये हो जाएंगी. मध्यम श्रेणी की मोबाइल सेवा योजनाओं में 19-21 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी.

    कंपनी के बयान के अनुसार, “दो जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक के सभी प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध होगा… नई योजनाएं तीन जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें सभी मौजूदा टचपॉइंट और चैनल से चुना जा सकता है.”

    फिलहाल, 239 रुपये से अधिक कीमत वाले प्लान का लाभ उठाने वाले ग्राहक असीमित मुफ्त 5जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं. शेष ग्राहकों को असीमित 5जी सेवा का लाभ उठाने के लिए 61 रुपये के वाउचर के साथ अपनी योजना को टॉप-अप करना होता है. इससे पहले जियो ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ दिसंबर, 2021 में मोबाइल सेवा दरें बढ़ाई थीं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026

    दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

    August 21, 2026

    कोरबा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    By Ramesh VermaAugust 21, 20260

    कोरबा,नगर के प्रतिष्ठित नागरिक रहे स्व. रामदेव पाल (प्रयाग जलपान गृह) के बड़े भाई व…

    दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

    August 21, 2026

    कोरबा में भक्तिभाव से संपन्न हुआ 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक

    August 19, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,895)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.