गोवर्धन पूजा पर पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त
कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 9 नवंबर 2026, सोमवार को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर कोरबा ने कार्यालयीन आदेश क्रमांक 38/व.लि.-स्था/अवकाश/2026, दिनांक 15 जनवरी 2026 में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व पर कोरबा जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 तथा सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 30 मार्च 1999 में निहित प्रावधानों के अनुरूप जारी किया गया है।



