Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,शव को गया निकाला बाहर

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास का आयोजन
    कोरबा

    बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास का आयोजन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 22, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। संयंत्र परिसर एवं समुदाय में स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने हेतु आयोजित योगाभ्यास शिविर में लगभग 750 लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम संयंत्र के साथ ही सहयोगी संस्था सीड्स, श्रोत और बायफ के साथ मिलकर स्थानीय स्कूलों, नंदघरों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किए गए।

    इस पहल का उद्देश्य विभिन्न वर्गों और आयु समूह तक योग के लाभ को पहुंचाना था। विभिन्न शिविर के माध्यम से कर्मचारी, व्यवसायिक भागीदार के कर्मचारी, समुदाय के लोग, वेदांता स्किल के प्रशिक्षु, युवा, बच्चे, माताएं, किसान तथा फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता जुड़े। योग के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ से परिचित कराया गया।

    बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने सभी को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को मान्यता दी है। योग साधना ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त साधन भी है। उन्होंने कहा कि निरंतर योग करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रति वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर बालकोनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है।

    विश्व योग दिवस की यह सामूहिक पहल समुदाय के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा रही, जिससे यह संदेश गया कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगाभ्यास में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, मक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, सेतु बंधासन, स्कंध चक्र, शवासन, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प तथा शांति पथ जैसे आसनों का अभ्यास किया। सभी योग साधकों ने जीवनशैली में नियमित रूप से योग को अपनाने का निश्चय किया। आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक सफल प्रयास रहा साथ ही लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला सकारात्मक कदम भी साबित हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,शव को गया निकाला बाहर

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    By Ramesh VermaApril 16, 20260

    कोरबा ,सक्‍ती जिले के वेदांता पावर प्‍लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे…

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,शव को गया निकाला बाहर

    April 16, 2026

    यातायात थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनोज दुबे के पुत्र सृजन दुबे ने  दसवीं में हासिल किया 95 प्रतिशत अंक ,स्कूल सहित जिले का किया नाम रोशन

    April 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,720)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.