Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    October 23, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ – मासूम भव्या हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्काजाम, आरोपी को थाने में लाने की बात कहते  ग्रामीण, देखिए वीडियो

    October 23, 2026

    शोक समाचार :रिटायर्ड SI माधव तिवारी को पितृ शोक,आज अंत्येष्टि

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको ने पर्यावरण-जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा प्रकृति संरक्षण को दिया बढ़ावा
    कोरबा

    बालको ने पर्यावरण-जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा प्रकृति संरक्षण को दिया बढ़ावा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 27, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा, जिले में स्थापित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियमम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष में हरित पहलों के माध्यम से पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। सस्टेनेबिलीटी के प्रति अपने अटूट समर्पण को दर्शाते हुए बालको ने अपने पर्यावरणीय फुटप्रिंट को कम करने, वृक्षारोपण, सार्थक कर्मचारी जुड़ाव और हरित प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।
    बालको ने सतत विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए संगठन के भीतर ‘ग्रीन टीम ऑफ द मंथ’ प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगिता कंपनी के प्रत्येक विभाग के बीच मासिक आधार पर होती है जिसका मूल्यांकन ग्रीन चैंपियन स्कोरकार्ड नामक पद्धति से होता है। स्कोरकार्ड विभिन्न महत्वपूर्ण मापदंडों जैसे विशिष्ट ऊर्जा खपत, विशिष्ट जल खपत, जल निर्वहन, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण पहल, कार्बन उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण पर प्रशिक्षण और जागरूकता, नियंत्रण उपकरण उपलब्धता आदि के आधार पर प्रत्येक एसबीयू के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। इस पहल ने विभागों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है जिससे पर्यावरण प्रथाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभाग को पारिस्थितिक संरक्षण के प्रति उसके समर्पण और दूसरे विभागों को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया है।
    कंपनी ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल की शुरूआत की हैं। इनमें “इको-फ्रेंडली बिजनेस पार्टनर ऑफ द ईयर” और “ग्रीन चैंपियन ऑफ द ईयर” पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन व्यापारिक साझेदारों और व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने पूरे वर्ष हरित प्रथाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। इन पहलो के माध्यम से कंपनी ने सतत संस्कृति को बढ़ावा दिया है। बालको ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम में कर्मचारियों को शामिल कर उन्हें सतत विकास के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए ‘ग्रीनर बर्थडे’ की अवधारणा विकसित की है। पहल के अंतर्गत कर्मचारियों अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक फल का पौधा लगाना होता है। कर्मचारियों ने पहल का स्वागत किया, जिसमें उन्हें अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार नागरिक बनने का मौका मिला। अब तक 150 से अधिक कर्मचारियों द्वारा फलदार आम, अमरूद, कटहल और केले के पौधे लगाये जा चुके हैं।
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और संरक्षित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। तकनीक और नवीन सोच को अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी और हरित भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम सतत प्रथाओं में सबसे आगे रहने और उद्योग के लिए एक उदाहरण स्थापित करने का प्रयास करते हैं। बालको प्रकृति संरक्षण के महत्व समझते हुए हरित कल और पारिस्थितिक संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हैं।
    बालको ने वित्त वर्ष 2023 में 1.23 लाख से अधिक पौधे लगाए। कंपनी ने हाल ही में अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने संयंत्र परिसर और व्यावसायिक प्रथाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों और फोर्कलिफ्ट को अपनाया है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक नेट वाटर पॉजिटिविटी और 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन की स्थिति हासिल करना है। बालको ने सतत व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देते हुए तालाबों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण, कपड़े के थैले वितरण आदि सहित पर्यावरण-अनुकूल सामुदायिक भागीदारी पहल का संचालन किया है। कंपनी ने हाल ही में वित्तवर्ष 2024 में 1 लाख से अधिक पौधे लगाने का वादा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    October 23, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ – मासूम भव्या हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्काजाम, आरोपी को थाने में लाने की बात कहते  ग्रामीण, देखिए वीडियो

    October 23, 2026

    शोक समाचार :रिटायर्ड SI माधव तिवारी को पितृ शोक,आज अंत्येष्टि

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    By Ramesh VermaOctober 23, 20260

    0 आरोपी को फांसी देने की मांग, ग्रामीणों ने की कड़ी से कड़ी कार्रवाई की…

    ब्रेकिंग न्यूज़ – मासूम भव्या हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्काजाम, आरोपी को थाने में लाने की बात कहते  ग्रामीण, देखिए वीडियो

    October 23, 2026

    शोक समाचार :रिटायर्ड SI माधव तिवारी को पितृ शोक,आज अंत्येष्टि

    October 23, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग: 7 वर्षीय भव्या हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बांगो के जंगल से आरोपी अमित चौहान गिरफ्तार

    October 23, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,971)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.