Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    July 13, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: वर्चस्व की जंग और गुंडागर्दी करने वालों पर टूटा कानून का डंडा, आदतन अपराधियों का होगा जिलाबदर

    July 13, 2026

    जहां सुरक्षा की गारंटी, वहीं चोरी! बांकीमोगरा थाना परिसर में चोरों का कारनामा, देखिए वीडियो

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको के ग्रीष्मकालीन शिविर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को दिया बढ़ावा
    कोरबा

    बालको के ग्रीष्मकालीन शिविर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को दिया बढ़ावा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 17, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और कौशल निर्माण को बढ़ावा देना था। दो चरणों में आयोजित शिविर में इस वर्ष 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। यह बालको की कर्मचारी कल्याण एवं सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    सामुदायिक विकास कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ के अंतर्गत कंपनी ने 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के 200 से अधिक छात्र शामिल हुए। ये छात्र आस-पास के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। ‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ का उद्देश्य इन स्कूलों में सीखने के माहौल को बेहतर बनाना है, जिसमें छात्र प्रदर्शन में सुधार, शिक्षकों की क्षमताओं का निर्माण और विज्ञान, अंग्रेज़ी, गणित और लेखाशास्त्र (सेमा) जैसे विषयों में करियर मार्गदर्शन शामिल है। ग्रीष्मकालीन शिविर में शैक्षिक सत्र के साथ-साथ कैलिग्राफी, चित्रकला, नृत्य, व्यक्तित्व विकास और आत्मरक्षा जैसे रचनात्मक और जीवन कौशल से जुड़े सत्र आयोजित किए गए। इन सत्र का संचालन कंपनी के कर्मचारी स्वयंसेवकों ने किया।

    बालको टाउनशिप में कर्मचारियों के बच्चों के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 400 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर बालको की जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस शिविर में मज़ेदार और शिक्षाप्रद गतिविधियों के साथ-साथ योग, गुड टच–बैड टच जागरूकता और रचनात्मकता को विकसित करने वाले सत्र का आयोजन किया गया। बालको के कर्मचारी और इंटर्न्स ने सत्र का संचालन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे हमारे बेहतर भविष्य की आशा हैं और इस आशा को स्नेह, अवसर और प्रेरणा के साथ पोषित करना हमारी जिम्मेदारी है। बालको में हम अपने टाउनशिप और आस-पास की समुदाय को अपनी साझा उद्देश्य का हिस्सा मानते हैं। हमें एक ऐसा वातावरण तैयार करना, जहां हर बच्चे को समग्र विकास के अवसर मिलें।

    सरकारी स्कूल की प्रतिभागी छात्रा अंजलि साहू ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट कनेक्ट ने साल भर मेरी पढ़ाई में बहुत मदद की है। ग्रीष्मकालीन शिविर ने व्यक्तित्व विकास और आत्मरक्षा जैसे उपयोगी सत्रों के माध्यम से और भी ज्यादा लाभ पहुंचाया। इन सत्रों ने पढ़ाई को मज़ेदार बना दिया और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया।

    ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को आत्म-अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और समग्र विकास के लिए एक मंच प्रदान करता है। बालको, समावेशी और समृद्ध अनुभवों के माध्यम से अगली पीढ़ी को स्नेहपूर्वक संवारते हुए, अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ परस्पर सहयोग की भावना को और मजबूत किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    July 13, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: वर्चस्व की जंग और गुंडागर्दी करने वालों पर टूटा कानून का डंडा, आदतन अपराधियों का होगा जिलाबदर

    July 13, 2026

    जहां सुरक्षा की गारंटी, वहीं चोरी! बांकीमोगरा थाना परिसर में चोरों का कारनामा, देखिए वीडियो

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    By Ramesh VermaJuly 13, 20260

    कोरबा,वर्षों पहले जिस संयंत्र की मशीनों की आवाज़ उनकी दिनचर्या का हिस्सा थी, जिन कार्यस्थलों…

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: वर्चस्व की जंग और गुंडागर्दी करने वालों पर टूटा कानून का डंडा, आदतन अपराधियों का होगा जिलाबदर

    July 13, 2026

    जहां सुरक्षा की गारंटी, वहीं चोरी! बांकीमोगरा थाना परिसर में चोरों का कारनामा, देखिए वीडियो

    July 12, 2026

    समय पर नहीं पहुंच रहे निगम के पानी के टैंकर, लोगों में आक्रोश

    July 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,836)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.