Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»नगर निगम की अव्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों सहित नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आयुक्त की भेंट-मुलाकात, सभापति भी साथ रहे
    कोरबा

    नगर निगम की अव्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों सहित नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आयुक्त की भेंट-मुलाकात, सभापति भी साथ रहे

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 29, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 जनविरोधी कार्यों पर जताई गहरी नाराजगी
    0 समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    कोरबा , कोरबा नगर पालिक निगम की जनविरोधी नीतियों एवं बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त एवं सभापति से भेंट-मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
    प्रतिनिधिमंडल ने निगम प्रशासन पर गंभीर लापरवाहियों के आरोप लगाए और आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष श्री साहू ने कहा कि नगर निगम कोरबा अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे जनता त्रस्त है और निगम प्रशासन मस्त बना हुआ है।
    जल आपूर्ति पर बदहाल स्थिति का आरोप लगा जताई चिंता
    उक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि निगम के 67 वार्डों में जल आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। तकनीकी खराबी या अन्य बहानों का हवाला देकर 3-4 दिन तक जल आपूर्ति बंद कर दी जाती है। साथ ही आपूर्ति किया गया पानी भी पीने योग्य नहीं होता, जिससे लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे बीमारियों की आशंका बनी रहती है।
    स्ट्रीट लाइट की खराबी बन रही दुर्घटनाओं की वजह
    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कुछ इलाकों में पहले से चालू स्ट्रीट लाइट को बिना वजह बदला जा रहा है, जबकि जरूरतमंद स्थानों पर आज तक लाइटें नहीं लगाई गई हैं। बारिश के मौसम में बस्तियों में भय का माहौल बना हुआ है।
    सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी
    शहर की सफाई व्यवस्था को अत्यंत दयनीय बताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नालियां जाम है और बाजार क्षेत्रों में गंदगी फैली है। सफाई के नाम पर गरीब सब्जी व्यापारियों से 200 से 1000 रुपये तक वसूली की जा रही है, जबकि डस्टबिन लगाने की भी जिम्मेदारी उन पर डाली जा रही है।
    विकास कार्यों में भेदभाव का लगाया आरोप
    ज्ञापन में कहा गया कि वार्डों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। कुछ वार्डों में 4-5 कार्य कराए जा रहे हैं, तो कुछ में एक भी कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। निगम द्वारा कमीशन के चक्कर में फिजूलखर्ची हो रही है और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अनियमितता
    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है। आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
    उक्त समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कृपाराम साहू एवं पार्षदों ने मांग करी हैं कि इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.