Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह

    November 20, 2026

    कोरबा में आज 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में 20 मार्च से अधिसूचना होगी जारी,19 व 26 अप्रैल,7 मई को मतदान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में 20 मार्च से अधिसूचना होगी जारी,19 व 26 अप्रैल,7 मई को मतदान

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 16, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पहले बस्तर,फिर कांकेर, महासमुंद, राजनांदगाँव में मतदान

    0 तीसरा चरण 7 मई को 7 सीट सरगुज़ा, रायगढ़, जाँजगीर-चाँपा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा के लिए वोटिंग

    नई दिल्ली/रायपुर,लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल प्रथम चरण, 26 अप्रैल दूसरा चरण और 7 मई को तीसरे चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 20 मार्च को, दूसरे चरण के लिए 28 मार्च को और तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी।

    2019 में भी 3 चरणों में प्रदेश में वोटिंग हुई थी। वहीं प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़े हैं।

    0 छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 06, एसटी के लिए 04 और एससी वर्ग के लिए 01 सीट आरक्षित है। प्रदेश में वोटिंग के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वोटर्स की बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद इनकी संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 18 से 19 वर्ष के 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता हैं।

    0 2019 लोकसभा चुनाव में पड़े 71.49 प्रतिशत वोट
    बीते 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 1 करोड़ 35 लाख 82 हजार 366 मतदाताओं ने वोट किया था। प्रदेश की 11 सीटों पर कुल 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में रायगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 77.78 प्रतिशत और सबसे कम बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.36 वोट प्रतिशत था।
    0 85 प्लस वाले मतदाता डाक मत-पत्र से कर सकेंगे मतदान
    85 प्लस उम्र के मतदाताओं को घर बैठे वोटिंग की सुविधा दी गई है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में 80 से ज्यादा उम्र वाले 1 लाख 86 हजार 215 वोटर्स है। इनमें से 85 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं का आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं की संख्या 64 हजार से ज्यादा है। इसके अलावा प्रदेश में 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 2 हजार 462 है।लोकसभा चुनाव में 2.05 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीबद्ध है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 5 साल में 15 लाख 96 हजार 967 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इनमें 7 लाख 41 हजार 942 पुरुष और 11 लाख 26 हजार 505 महिला मतदाता बढ़े हैं। हालांकि 277 थर्ड जेंडर मतदाता कम हुए हैं। इस बार 1 लाख 60 हजार 955 दिव्यांग मतदाता हैं।

    0 महिला वोटरों की संख्या अधिक
    प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या कुल 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 है। राज्य में महिला मतदाताओं का जेंडर रेश्यो पुरुषों से अधिक है। यहां 1000 पुरुष वोटर पर 1,015 महिला मतदाता हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    दीपावली पर वर्मा पटाखा दुकान में आतिशबाजी की शानदार रेंज उपलब्ध, थोक एवं चिल्हर में आकर्षक दाम

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्वाचन

    November 1, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

    October 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह

    By Ramesh VermaNovember 20, 20260

    कोरबा, उम्र के 77वें पड़ाव पर जब घुटनों का दर्द जिंदगी की रफ्तार थामने लगे,…

    कोरबा में आज 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    अब घर बैठे ऑनलाइन भरें ट्रैफिक चालान, परिवहन विभाग ने दी आसान डिजिटल सुविधा, देखिए वीडियो

    November 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,015)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.