Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»Blog»कांग्रेस का हर घर कांग्रेस – घर घर कांग्रेस अभियानभरोसे की सरकार पुनः बनाने रसोई घर तक पैठ बना रहीं कांग्रेस नेत्रियां
    Blog

    कांग्रेस का हर घर कांग्रेस – घर घर कांग्रेस अभियान
    भरोसे की सरकार पुनः बनाने रसोई घर तक पैठ बना रहीं कांग्रेस नेत्रियां

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 22, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,कांग्रेस को एक बार फिर मौका देने और प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के मकसद से कोरबा विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में – हर मोहल्ले में – हर घर में महिला कांग्रेस की नेत्रियां अपनी पैठ रसोई घर तक बना रहीं हैं।
    कोरबा शहर में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान के नेतृत्व में महिला नेत्रियां कांग्रेस की हर घर कांग्रेस अभियान के तहत आज वार्ड क्र. 01 एवं 10 में पहुंची और घर-घर जाकर महिलाओं से अनुनय करते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र से एक बार पुनः कांग्रेस को जीताने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कोरबा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के विकास कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों की भी जानकारी दी। घरों में अधिकतर महिला सदस्य मिल रही हैं, और प्रचार करने पहुंची महिला नेत्रियां भी घर-घर पहुंचकर रसोई घर तक पैठ बना रही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट भी वितरित किये जा रहे हैं।
    श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पर इस बार भी लोगों का भरोसा है और इस बार और अधिक भरोसा बढ़ा है। लोगों का रूझान एक बार फिर जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में है और चुनाव आते ही कोरबा का माहौल कांग्रेसमय होने जा रहा है। कांग्रेस ने शहरी क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व विकास किये हैं और हमारे जनसेवक जयसिंह अग्रवाल द्वारा सामाजिक समरसता के लिए भव्य राम दरबार का निर्माण, प्रदेश को एकता में पिरोने वाला छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के साथ निर्धन कन्याओं का सामुहिक विवाह के लिए हर वर्ष योगदान, प्रत्येक वर्ष गर्मी में जगह जगह शीतल शरबत, शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का ऐतिहासिक योगदान, मोहल्ले मोहल्ले में हेल्थ सेंटर की स्थापना सहित शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार किये हैं। इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने एक बार फिर कांग्रेस को जीताने की अपील करते हुए महिला नेत्रियां घर-घर पहुंच रहीं हैं। महिला नेत्रियों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस बार भी कोरबा विधानसभा क्षेत्र से जयसिंह अग्रवाल को लीड दिलाने लोगों में उत्साह नज़र आ रहा है।
    इस अभियान में आज श्रीमती सपना चौहान के साथ सीमा उपाध्याय, सुनीता तिग्गा, ओमबाई श्रीवास, दुकालु श्रीवास, दिव्या गुलाब, मनीषा अग्रवाल, शेख नाजिर, नंद सिदार, राजू श्रीवास, सुशीला साहू, गोदावरी ताती, अर्चना बरेठ, संतोषी टेकाम, सविता प्रजापति, उर्मिला बरेठ उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

    September 19, 2026

    महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने दी देशवासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 26, 2026

    ढेगुरनाला में मिला अज्ञात शव-रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आज सुबह

    July 15, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    By Ramesh VermaNovember 14, 20260

    कोरबा,डायबिटीज यानी मधुमेह आज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती ऐसी स्वास्थ्य चुनौती…

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,009)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.