कोरबा ,सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र में जांच पड़ताल के जरिए तय किया जा रहा है कि सब कुछ बेहतर हो और दुर्घटनाओं को टालने के लिए अनुकूल वातावरण बने।
इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम के द्वारा राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंप करते हुए वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने एल्कोमीटर के माध्यम से इस जांच को केंद्रित किया। इसके माध्यम से यह रखने का प्रयास किया गया कि कहीं नशे की स्थिति में गाड़ी ड्राइव तो नहीं की जा रही है। निर्धारित मानक से अलग स्थिति में चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ वाहनों को जब्त भी किया गया।
जानकारी के अनुसार ऐसे प्रकरणों में धारा 185 की कार्यवाही करने के साथ अर्थदंड लगाने का कार्य न्यायालय कर रहा है। वर्ष 2026 में जनवरी से लेकर अब तक की स्थिति में अलग-अलग मार्गों पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में वाहन चलाने के 554 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 234 प्रकरण में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और अन्य प्रकरणों के लिए फाइल परिवहन विभाग को भेजी गई है।



