Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित किए श्रद्धासुमन

    May 26, 2026

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 26, 2026

    नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली
    कोरबा

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 10, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा,जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एमडी/106 नंबर क्वार्टर का छज्जा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि इसमें रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन इस घटना ने सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, विकास नगर कॉलोनी के आवासों की स्थिति बेहद खराब है।
    यहां अक्सर किसी न किसी क्वार्टर का हिस्सा टूटकर गिरता रहता है। लोगों का कहना है कि लगभग सभी आवास जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसईसीएल कर्मी ने बताया कि आवासों की बदहाली की जानकारी प्रबंधन को कई बार लिखित में दी जा चुकी है। मरम्मत के लिए आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। रहवासियों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है और किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। इस घटना के बाद कॉलोनी में भारी आक्रोश है।
    रहवासियों का कहना है कि वे और उनके बच्चे हर दिन डर के साये में जीने को मजबूर हैं। रात में सोते समय भी छत या दीवार गिरने का डर बना रहता है। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार, ये क्वार्टर दशकों पुराने हैं और इनका रखरखाव लंबे समय से नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, सीलन और रिसाव से दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। कई परिवारों ने अपने खर्च पर मामूली मरम्मत कराई है, लेकिन ढांचा कमजोर होने के कारण वह टिक नहीं पाता। रहवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि सभी आवासों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य कराई जाएं।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित किए श्रद्धासुमन

      May 26, 2026

      लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

      May 26, 2026

      नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

      May 24, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित किए श्रद्धासुमन

      By Ramesh VermaMay 26, 20260

      कोरबा,25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में हुए भीषण नक्सली हमले में शहीद…

      लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

      May 26, 2026

      नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

      May 24, 2026

      डॉ. दिविक मित्तल  ने शिवाय हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर से बचाई महिला की जान

      May 23, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,770)
      • छत्तीसगढ़ (164)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      May 2026
      M T W T F S S
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.