Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»8 मई को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म – मोला लव होगे
    कोरबा

    8 मई को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म – मोला लव होगे

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 3, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,अनुमोद फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म मोला लव होगे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है। निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैध के अनुसार यह फिल्म छतीसगढ़ की सबसे अलभ रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित सुपरस्टार आयुष राजवैद्य जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनीत नाटकों के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। फिल्म की नायिका है भानुप्रतापपुर की तियंजली गोस्वामी जिनकी नायिका के रोल में यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छतीसगढ़ी फिल्मों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विगत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार करन खान और छत्तीसगढ़ के सशक्त अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

    फिल्म की कहानी व पटकथा अनुमोद राजवैद्य ने लिखी है। फिल्म के संगीतकार हैं अनुग्रह मिडियन, प्रदीप साठिया, ओमकार चौहान ने और गानों को आवाज़ दी है शेख अमिन, अनुराम शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी , दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने।

    फिल्म के तीन गीत डोंट टचमाय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत बहुत ही कर्णप्रिय बने हैं जिनमें छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशन और सुंदर फिल्मांकन चार चांद लगा रहे हैं।

    निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य की छत्तीसगढ़ी फिल्म “बिदाई” के बाद यह दूसरी फिल्म है जबकि अनुमोद

    फिल्म्स के बैनर तले ” मोला लव होगे” पहली फिल्म है।

    इस फिल्म का पिक्चराइजेशन पूर्णतः छत्तीसगढ़ में ही किया गया है। फिल्म मोला लव होगे एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल, सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है। फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों की टॉकीजों समेत सभी मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होने वाली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    By Ramesh VermaJune 27, 20260

    ‘बालको की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा।‘ कोरबा, भारत…

    आंगनवाड़ी से सिंटेक्स टंकी चोरी

    June 26, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव 2026 का औपचारिक सफल आयोजन

    June 26, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,798)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.