Author: Ramesh Verma
कोरबा, जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा मेंएक अधेड़ ग्रामीण चमरु लाल 45 वर्ष को भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच कर घायल कर दिया है।जानकारी के अनुसार उक्त घायल ग्रामीण जंगल की ओर गया था, तभी अचानक भालू से उसका सामना हो गया। भालू ने उस पर हमला कर उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। किसी तरह उसने भालू से छुटकारा पाकर जंगल से भाग कर अपनी जान बचाई। तत्पश्चात उसके परिवारजनों ने उसे तत्काल इलाज हेतु पोड़ी-उपरोड़ा के लिए रवाना किया। वन विभाग अरसिया के वनपाल ने घायल के परिवार को सहायता राशि…
0 पाली महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा 0 उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री ने पाली महोत्सव का किया शुभारंभ कोरबा ,महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी को घर परिवार देश दुनिया के समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का…
कोरबा , वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 6 हाथियों ने तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। इस रेंज में दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं, जो ग्राम गीतकुवारी के आसपास घूम रहे हैं। 6 हाथियों का झुंड ग्राम चिकनीपाली के जंगल में है।यहां अब हाथियों की संख्या 14 हो गई है। करतला रेंज से हाथी सक्ती जिले से फिर वापस आ गए हैं। यह दोनों ग्राम जिले की सीमा में है। कुदमुरा क्षेत्र में किसान धान की फसल लेते हैं। ग्रामीणों को रात्रि पहर में रखवाली करने से मना किया गया है।…
कोरबा ,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले 21 पंचायतों में पंच का फैसला लॉटरी निकालकर किया गया। इन 21 पंचायतों में पंच प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। पोड़ी-उपरोड़ा के तहसीलदार के द्वारा बराबर वोट पाने वाले पंच प्रत्याशियों, उनके समर्थकों की उपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से पर्ची द्वारा लॉटरी निकालकर निर्वाचित होने वाले पंच का फैसला किया गया। इसके उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कोरबा ,पाली महोत्सव 2025 के शुभारंभ अवसर पर आजपाली में साईकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।विधायक श्री मरकाम ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पाली महोत्सव अंतर्गत साईकल रेस जैसी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में पहली बार किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय…
0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला, पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया गया काबू, पुलिस कर रही है जांच कोरबा, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में भीषण आग लग गई आग से घर में रखें कीमती समान जलकर खाक हो गया पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती में रामेश्वर दास का परिवार निवास करता है आज सुबह रामेश्वर दास रोज की तरह काम करने के लिए घर से…
0 शिव-पार्वती का रचाया जाएगा विवाह कोरबा , कोरबा में श्री श्री शिव परिवार काली मंदिर दुरपा रोड के द्वारा लगातार आयोजन के 10वें वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए भव्य तैयारी करने के साथ-साथ विवाह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आयोजन को लेकर तमाम तैयारियां शिव परिवार की ओर से की जा रही है।शिव परिवार ने बताया कि 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ की बारात पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी। इसमें आकर्षक और रोमांचित…
0 21वें वर्ष भव्य आयोजन की चल रही तैयारी कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 18मार्च से होने जा रहा है। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रेस क्लब द्वारा विगत 21 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इस बार आयोजन को और भव्यता प्रदान करने प्रेस क्लब की टीम जुटी हुई है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाडिय़ों ने खिताब जीतने कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है।कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा विगत 21 वर्षों से अंचल के…
0 फाउंडर्स डे एवं विश्व चिंतन दिवस मनाया गया कोरबा, शनिवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। जिला स्तरीय आयोजन कुसमुंडा स्थित बीकन स्कूल में हुआ। पूरे विश्व में 22 फरवरी को स्काउट आंदोल के जन्मदाता लार्ड बेडेन पॉवेल तथा लेडी बेडेन पॉवेल की जयंती फाउंडर्स डे एवं विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाई जाती है। विश्व चिंतन दिवस की 2025 की थीम “अवर स्टोरी” पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रार्थना और झण्डा गीत का गायन किया गया। मंचीय कार्यक्रम…
0अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 0 मंच निर्माण, बेरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर दिए निर्देश कोरबा ,कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत और कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने ग्राम पाली के केराझरिया में 26 और 27 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम…

