Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 पुलिस रिकॉर्ड में फरार है आरोपी, लेकिन घूम रहा खुलेआम कोरबा , रायपुर के एक कारोबारी से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले कोरबा के जालसाज सागर बजाज की अग्रिम जमानत अर्जी न्यायालय ने खारिज कर दी है। जानकारी के अनुसार जालसाज सागर बजाज की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश की गई थी। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद सागर बजाज की ओर से प्रस्तुत अग्रिम जमानत का आवेदन खारिज कर दिया। सागर बजाज पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा है, जबकि सूत्रों के अनुसार बुधवार 19 फरवरी को वह…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) हर साल, लोगों को कैंसर का समय रहते पता लगाने और उसके रोकथाम के महत्व के बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करता हैं।बालको सक्रिय रूप से अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय को कैंसर का समय पर पता लगाने और रोकथाम के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। यह समझते हुए कि महिलाएँ अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बालको कैंसर के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि वे स्वास्थ्य…

Read More

कोरबा , वार्ड क्रमांक 5 का चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग करते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर अजीत वसंत को आवेदन लिखकर ग्राम पंचायत रजगामार वार्ड क्रमांक 05 के पंचायत निर्वाचन में एक मितानीन पर आरोप लगाया गया है कि वह विरोधी पार्टी के लिए खुला प्रचार कर रही थी। उसकी ड्यूटी वार्ड क्रमांक 17 में लगी थी लेकिन वार्ड क्रमांक 05 में आदेश के बिना कार्य करते हुए मतदाताओं को प्रभावित कर विरोधी पार्टी को लाभ दिलाया गया है इसलिए वार्ड 5 का चुनाव निरस्त किया जाय।

Read More

0 व्यापारियों ने कोरबा विधायक एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,नगर निगम प्रशासन एवं जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी कोरबा ,गरीबों की रोजी-रोटी छीनकर शहर की सुंदरता और स्मार्ट सिटी बनाने का प्रबंध नगर निगम के द्वारा कर लिया गया है ऐसा चौपाटी व्यापारियों का आरोप है, मंगलवार को भरी दुपहरी में घंटाघर ओपन थिएटर के समय एकत्रित हुए चौपाटी व्यवसाईयों ने अपना दर्द साझा किया,चौपाटी और फुटपाथ के व्यापारियों का कहना है कि कोरबा शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का नाम पर हमारे जैसे फुटपाथ पर दुकानदारी करने वालों के सामने बड़ी आफत खड़ी…

Read More

0 तीन माह बाद सोसायटियों में मिलने लगा चना कोरबा, जिले में लगभग 3 लाख 16 हजार 61 हितग्राही परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार हैं। इसके अंतर्गत अन्त्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता एवं नि:शक्त कार्डधारी शामिल हैं। इन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह चावल, शक्कर, चना सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया जाता है, लेकिन तीन माह पहले चना आपूर्ति कंपनी निविदा समाप्त होने पश्चात से जिले में चना आबंटन की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसके बाद हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई थी। सोसायटी में चना नहीं मिल रहा था।…

Read More

0 क्यूआर कोड एवं लिंक के माध्यम से भी आवेदक कर सकते है आवेदन कोरबा ,पाली महोत्सव वर्ष 2024-25 अंतर्गत आयोजित होने वाले साइकिल रेस, वीडियोग्राफी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु इच्छुक आवेदकों से 21 फरवरी 2025 शाम 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में साइकिल रेस एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु विभाग द्वारा क्यूआर कोड एवं लिंक जनरेट किया गया है, जिसमें रूचि रखने वाले अभ्यर्थी अपना पंजीयन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने में अगर कोई समस्या होती है तो अभ्यर्थी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरबा, जिला-कोरबा के कक्ष क्र0…

Read More

कोरबा ,प्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जिले के 10 लोगों की मौत हो गई। 2 दिनों के बाद मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर…

Read More

0 नपानि कोरबा, नपा दीपका, बांकीमोंगरा की मतगणना आईटी कॉलेज में होगी 0 नपा कटघोरा, नगर पंचायत छुरी की मतगणना शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में होगी 0 मंगल भवन नगर पंचायत पाली में होगी नगर पंचायत पाली की मतगणना कोरबा ,नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06 नगरीय निकायों नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद् दीपका, नगर पालिका परिषद् कटघोरा, नगर पालिका परिषद् बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली एवं नगर पंचायत छुरीकला की मतगणना में 15 फरवरी 2025 को प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना हेतु स्था निर्धारित किया गया है। जिसमें नगर पालिक…

Read More

कोरबा , बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। डायलिसिस…

Read More

कोरबा , बालको हॉस्पिटल में किडनी रोगियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई है। इस अत्याधुनिक यूनिट की स्थापना से उन मरीजों को सुलभ और उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिन्हें नियमित डायलिसिस की आवश्यकता होती है। बालको हॉस्पिटल वर्षों से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। डायलिसिस यूनिट की शुरुआत के साथ, अब किडनी रोगियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस यूनिट में नवीनतम मशीनों और तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। डायलिसिस…

Read More