Author: Ramesh Verma
0 कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का छग के बजट में प्रतिक्रिया कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए बजट 2025 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में युवा, बेरोजगार, किसानों और आमजनों के लिए क्या कुछ है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। बढ़ती महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई को कम करने बजट में किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं है। मोदी की गारंटी को लेकर…
0 आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जनदर्शन में आज कुल 28 आवेदन प्राप्त…
0 व्यापारियों में दहशतकोरबा, टीपी नगर विश्राम रिजेंसी के समीप बने अलका काम्प्लेक्स में तीन दुकान एक साथ भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने की खबर के बाद ब्यापारियों में दहशत का माहौल ब्याप्त है।बता दें कि टीपी नगर में चल रहे नाली निर्माण का कार्य अलका काम्प्लेक्स के पहुंचा है। पिछले कुछ दिनों से नाली की खुदाई कर फिर से निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण के दौरान आज अलका काम्प्लेक्स की तीन दुकाने एक साथ ताश की पत्तो की तरह ढंह गई। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नही हुई है। टीपी नगर विश्राम रिजेंसी के समीप…
0 लगाया 40 हजार का जुर्माना कोरबा,रविवार रात को टीपी नगर में थार जीप के चालक की करतूत की वजह से कई लोगों की जान बची थी, गाड़ी की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि पाना ठेले को टक्कर मारते हुए कई ठेले और दो पहिया वाहन को क्षति पहुंचाते हुए वह फरार हो गया था।कोरबा पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए,आरोपी थार चालक को हिरासत में लेकर उसका जुलूस निकाला।वहीं ipc308-आपराधिक मानव वध करने का अपराध दर्ज कर 40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया हैं।बता दे कि टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से प्रेस काम्प्लेक्स की तरफ…
कोरबा , छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अल्पावधि कोरबा जिला दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। वे 3 मार्च 2025 को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।उक्त जारी कार्यक्रम विवरण अनुसार वे 01:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा के लिए प्रस्थान कर 02:15 बजे कोरबा जिले में उनका आगमन होगा। 02:20 बजे फुटबॉल मैदान, सीएसईबी कोरबा-पूर्व में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। तद्पश्चात 03:10 बजे विश्रामगृह में आमजन से भेंट-मुलाकात करेंगे। 03:35 बजे नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण व अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। 04:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा कोरबा से रायपुर के लिए…
कोरबा,टीपी नगर क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले आंतरिक मार्ग पर अभी-अभी रात करीब 9:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। काले रंग की एक थार जीप क्रमांक cg12 bj 5038 के चालक ने बड़ी खतरनाक तरीके से वाहन को चलाया और रफ्तार देते ही उसने टैक्सी स्टैंड के पास संचालित पान ठेला को टक्कर मारते हुए यहां से गाड़ी आगे ठीक सामने संचालित दुकानों के बरामदे को क्षतिग्रस्त करते हुए रफ्तार बढ़ा दी और नया बस स्टैंड जाने वाले मार्ग से होकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम के दौरान यहां मौजूद कुछ लोग चपेट…
0 प्रति बोतल 40 से 3000 रुपए तक की आ सकती है कमी छत्तीसगढ़,आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी नीति में यह निर्णय लिया गया है कि पूर्व में विदेशी मदिरा पर अधिरोपित किया जाने वाला ,”अतिरिक्त आबकारी शुल्क” , जो की छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, को समाप्त किया गया है।इससे विदेशी मदिरा, विशेष कर मीडियम रेंज और उच्च रेंज की मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में कमी आएगी , जिससे अन्य प्रांतों से उक्त मदिरा की स्मगलिंग पर रोक लगेगी। इस अतिरिक्त शुल्क में कमी से…
0 स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए कलेक्टर 0 फाइन आर्ट के विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरूस्कार देकर किया सम्मानित कोरबा ,स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में उमंग 2025 वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अजीत वसंत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा शासकीय संस्थाओं में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री…
कोरबा,तिलक भवन प्रेस क्लब कोरबा में सहीस समाज सेवा समिति कोरबा के अध्यक्ष श्री लखन लाल सहीस ने कहा कब06 मई 2016 को भारत सरकार ने असाधारण राजपत्र द्वारा विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति/जनजाति, संविधान संशोधन अधिनियम 2016 प्रसारित किया। संशोधन में छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जाति घासी/घसिया के साथ सईस, सहीस, सारथी, सूत-सारथी एवं थनवार को प्रतिस्थापित किया, जिसे छत्तीसगढ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को अनुपालन हेतु परिपत्र जारी किया गया। परिपत्र जारी करने के बाद जाति प्रमाण पत्र बनाने में तकनीकी कठिनाई हुई क्योंकि प्रतिस्थापित जातियों के जाति प्रमाण…
0 सांसद की तस्वीर नहीं लगाने और भेदभाव का लगाया आरोप 0 13 पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कारकोरबा , कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षदों ने नगरीय निकाय के शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में 2 मार्च को हुए नगरीय निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में बांकीमोंगरा नगरपालिका में बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभी 13 पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया।उनका आरोप है कि कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की तस्वीर फ्लेक्स में नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम भाजपामय हो…

