Author: Ramesh Verma
कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा के शेष 12 नवनिर्वाचित पार्षद जिन्होने 03 मार्च को शपथ ग्रहण नहीं की थी, उन सभी को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अजीत वसंत ने शपथ ग्रहण कराई, इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों द्वारा विगत 03 मार्च को सीएसईबी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की गई थी, किन्तु 12 पार्षदों ने उस दिन शपथ ग्रहण नहीं की थी। इन सभी शेष 12 पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय में शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण के अवसर पर आयुक्त आशुतोष पांडेय…
कोरबा,नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति के चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम का चयन 12 बजे तक नहीं किया जा सका था जबकि नामांकन दाखिल करने का अंतिम समय दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पार्षदों के बीच सहमति बनाने की कोशिश के मध्य हितानंद अग्रवाल का नाम सभापति के लिए आगे किया गया लेकिन जैसे ही यह नाम सामने आया भाजपाईयों ने विरोध शुरू कर दिया और काफी हंगामा सुनने को मिला। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्हें पिछले बार नेता प्रतिपक्ष का…
0 धड़ल्ले से हो रहा है बेजा कब्जा कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा शहर की बेशकीमती शासकीय जमीनों पर बेजा कब्जा कर निर्माण कार्य करने वालों के कथित आरोपों पर नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही का दौर एक बार फिर से शुरु हो गया हैं। लोगों की शिकायत के आधार पर वार्ड नंबर चार राताखार में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को निगम के तोडू दस्ते ने तोड़ दिया। इसी तरह निगम के कई अधिकांश वार्ड में भी अवैध कब्जा हुआ है जिस पर कार्रवाई होना बाकी हैबताया जा रहा हैं की कोरबा के निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ…
कोरबा , जिले के दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 123 भूपेंद्र कंवर का बीती देर रात कटघोरा के पास हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक आरक्षक भूपेंद्र कवर का शव बाकी मोंगरा अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस के कोरबा पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) महिला कर्मचारियों के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करता है। कंपनी महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सफलता को को पहचानते हुए निरंतर उन्हें अपने कार्यबल में शामिल किया है। कंपनी ने महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा देने का प्रयास किया है। महिला कर्मचारियों ने अपने कौशल के माध्यम से बालको के उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी से जुड़ी महिला कर्मचारियों की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सोनाली प्रियदर्शिनी, माइनिंग इंजीनियर, वेदांता बालको की यात्रा, दृढ़ता और परिवार के अटूट समर्थन की यात्रा है। सरकारी…
0 आयोजन की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभागकोरबा, कोरबा जिले के निर्धन परिवार के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जिले में वित्तीय वर्ष के शेष लक्ष्य 147 जोड़े निर्धन परिवार के बेटियों का विवाह करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार होली पश्चात 17 से 22 मार्च के दरम्यान कटघोरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ही उक्त पुनीत आयोजन को संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग जुट गया है। 0 परियोजनावार ये जोड़े बंधेंगे…
0 विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देता बालको प्रीमियर लीग कोरबा ,बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग (बीपीएल) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में धूमधाम से सपन्न हुआ। लैंगिंग विविधता को बढ़ावा देने पर समर्पित इस प्रतियोगिता में लगभग 145 डायवर्स टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग 60 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता डायवर्सिटी और इंक्लूजन का फेस्टिवल बन गया जिसमें महिला, पुरुष एवं ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तथा व्यावसायिक भागीदारों सामुदायिक लाभार्थी सहित विभिन्न टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। एक समान कार्य…
नियम विरुद्ध फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगा एक प्रदूषण जांच केंद्र पर कार्यवाही की मांग
कोरबा ,जानकारी अनुसार केंद्रीय मोटर यान नियम विरुद्ध फर्जी प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने वाले एक प्रदूषण जांच केंद्र कोरबा के विरुद्ध कानूनी एवं दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने जिलाधीश कोरबा सहित उच्च विभागीय अधिकारियों को पत्र लिख तत्काल कार्यवाही की मांग करी हैं।बताया जा रहा हैं की आपराधिक प्रकरण में सिविल लाइन थाने में जप्त किए गए और अब तक थाने में खड़े वाहन स्कॉर्पियो का बिना भौतिक सत्यापन प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक के विरुद्ध हुई शिकायत पर की गई विभागीय जांच और विवेचना में शिकायत को सही पाया गया है।…
कोरबा, शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध तकनीक को अपनाया होगा। यह समय की जरुरत हो गई है। सुपर-30 ने मुझे गरीबों की बढ़ती आकांक्षाओं को समझने में मदद की और जो छात्र पास हुए उनमें से कई ने शिक्षा की शक्ति के कारण पीढ़ीगत बदलाव के बारे में उज्ज्वल प्रदर्शन किया। शिक्षा को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षणिक प्लेटफार्म लॉन्च किया जाएगा, जो उनकी अग्रणी सुपर-30 पहल का एक विस्तारित संस्करण होगा।उक्त बातें न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे…
कोरबा,वेदांता समूह की कपंनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की उन्नति परियोजना के अंतर्गत फूड कोर्ट “उन्नति चौपाल” का उद्घाटन बालको लेडीज क्लब की अध्यक्ष सुश्री मनीषा कुमार द्वारा किया गया। समुदाय में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। बालको कोऑपरेटिव, सेक्टर-1, बालकोनगर में स्थित चौपाल को महिलाओं द्वारा संचालित एक फूड कोर्ट है। यह सोमवार से शनिवार, शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। बालकोनगर के लोग स्वादिष्ट व्यंजन आनंद ले पाएंगे। उन्नति चौपाल महिलाओं को उनके व्यंयजन कौशल और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए एक…

