Author: Ramesh Verma
कोरबा ,ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा हैं की टी.पी. नगर क्षेत्र में लगभग एक माह पूर्व डाले गए स्लैब में से एक स्लैब भरभराकर टूट गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। यह स्लैब चुनाव कार्यालय के पास स्थित था।स्थानीय लोगों के अनुसार, स्लैब पर किसी ने बाइक या कोई अन्य वाहन चढ़ा दिया, जिससे वह भार सहन नहीं कर पाया और टूटकर गिर गया। इस दौरान स्लैब के भीतर मौजूद सरिए भी मुड़ गए, जबकि सीमेंट,…
0 20वें वर्ष का रंगारंग होगा शुभारंभ0 घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में क्रिकेट का सजेगा महाकुंभकोरबा,कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 18 मार्च मंगलवार को हो रहा है। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट का महाकुंभ खेला जाएगा। जिसका विधिवत शुभारंभ कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य में होगा। साथ ही इस मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। हर वर्ष क्रिकेट प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है जिसका मंगलवार को शुभारंभ होने जा रहा…
कोरबा,बालको परिवार ने होली उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने तबला और ढोलक की सुमधुर धुनों पर फाग गीतों का आनंद लिया। सीईओ श्री राजेश कुमार और बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने बालको परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित…
0 आखिर अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही करने में क्यों करतीं है आनाकानी कोरबा ,जिला मुख्यालय के कुछ ही दूरी में स्थित राताखार क्षेत्र में इन दिनों वाले धड़ल्ले से कबाड़ी का व्यापार फल फूल रहा है। एक तरफ जिलेभर में कबाड़ी सामान के खरीद-फरोख्त पर जिला प्रशासन द्वारा पाबंद लगाई गई है, किंतु यह पाबंद प्रशासन द्वारा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। असल में इस अवैध कारोबार के खुलेआम होने का स्पष्ट राताखार क्षेत्र में देखा जा सकता है। खुलेआम इन दिनों राताखार सहित अन्य जगहों पर आज भी प्रशासन के नीति-नियम और आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही…
0 वृद्धl आश्रम में गुलाब के पंखुड़ियां फूल से खेला गया होली कोरबा, रंगों का त्यौहार होली आपसी भाईचारा को बढ़ाने वाला पर्व है, होली का पर्व अगर आप किसी बुजुर्गों के साथ मनाए जो अपनो से दूर रह कर अपने जीवन के अंतिम बसंत वृद्धा आश्रम में बिता रहे हो तो भला उन बुजुर्गों की खुशियों का अंदाज़ा लगा सकते है, कोरबा की सर्वमंगला पुलिस स्टाफ़ चौकी प्रभारी विभव तिवारी के साथ होली की खुशी प्रशांति वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ गुलाब के पंखुड़ियां फूल और मिठाई खिला कर तिलक लगा कर आशीर्वाद लिया, कार्यक्रम के…
कोरबा,नगर पालिका निगम कोरबा के एमआईसी सदस्यों का गठन कर दिया गया है। एमआईसी सदस्यों के गठन के बाद निगम का कार्य और क्षेत्र का विकास तेजी के साथ आगे बढ़ेगा ।
कोरबा, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास में 14 मार्च की सुबह 9 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। प्रति वर्ष की भांति मंत्री श्री देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह में अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जन मानस शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा विधानसभा, कटघोरा विधानसभा, सभी उपनगरीय क्षेत्र समेत जिले के कार्यकर्ताओं को होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है
कोरबा,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल के निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रति वर्ष भांति इस वर्ष भी अग्रसेन भवन के सामने शांति निवास पर 14 मार्च शुक्रवार को प्रातः 08.30 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि उत्साह और उमंग के इस पर्व में कोरबावासी सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों की तिलाजंलि देकर तथा होली के…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व महिला दिवस-2025 के अवसर पर ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत ‘उन्नति उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार उपस्थित थी। उत्सव में 1,200 से अधिक स्व सहायता समूह की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर विशिष्ट पहचान…
कोरबा, रंगों का त्योहार होली का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजार भी पूरी तरह से गुलजार होता जा रहा है. बाजार में खरीदारों की भीड़ भी लगने लगी है. खासकर कपड़ों तथा रंग-गुलाल की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रहा है. कपड़ों की दुकान में भी ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए तरह-तरह के कपड़े उपलब्ध हैं. बाजार में रेडिमेड कपड़ों की भरमार है. चाहे कुर्ता हो या अन्य वस्त्र, रेडिमेड में हर कुछ उपलब्ध है. होली को लेकर परंपरागत रंग और गुलाल के साथ रंग खेलने के आधुनिक खिलौनों ने…

