Author: Ramesh Verma
0 नगर निगम क्षेत्र के कई ऐसे और राशन दुकान है जहां करवाई होने की जरूरत है कोरबा , एक दैनिक समाचार पत्र में 19 मार्च को प्रकाशित एक खबर “अंगूठा लगवा कर दो माह से नहीं दिया जा रहा राशन, गामीण परेशान“ की जांच खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी पाली द्वारा 19 मार्च को ग्राम पंचायत बनबांधा के सरपंच सतकुंवर मरकाम, उपसरपंच अजय कुमार, पंच तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में की गई।सहायक खाद्य अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबांधा के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी 552004081 का संचालन सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह बनबांधा…
0 आश्रम में बच्चों से गतिविधियों की ली जानकारी, सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन 0 कम उपस्थिति पर बच्चों की उपस्थिति बढाने के दिए निर्देश कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम सरभोंका में स्थित बालक प्री-मैट्रिक आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सुविधाओं, स्वच्छता, और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम अधीक्षक को निर्देशित किया कि आश्रम में अध्ययनरत छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मीनू अनुसार सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा, कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर वसंत…
कोरबा ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोयला एवं खान मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालको की रूचि शर्मा और हिमांशी गुप्ता सम्मानित की गई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के दौरान खनन उद्योग में असाधारण योगदान के लिए देशभर की 46 उत्कृष्ट पेशेवरों को सम्मानित किया गया।…
0 आखिर किसका मिल रहा है संरक्षण, जांच का विषय कोरबा, जिले में अवैध खनिज का परिवहन और दोहन एक बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रशासन की लापरवाही के कारण माफियाओं का मनोबल बढ़ रहा है और वे अवैध खनन और परिवहन में लिप्त हो रहे हैं। इन दिनो दिनदहाड़े की चोरी हो रही है इसकी जानकारी खनिज अधिकारियों को है उसके बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना समझ से परे हैं रेत की चोरी कर रेत माफिया खुलेआम सड़कों पर वाहनों को दौड़ा रहे हैं इसकी पूरी जानकारी शासन प्रशासन को है लेकिन कार्यवाही नहीं होने से…
0 राताखार रोड में आज हुई तीसरी सड़क दुर्घटना कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज राताखार मार्ग पर हुई तीसरी दफा सड़क दुर्घटना इस बात का प्रमाण है कि राताखार के उस रोड का चौड़ीकरण अत्यंत जरूरी है। इसके बावजूद न तो निगम प्रशासन, न ही जिला प्रशासन इस विषय पर संवेदनशील है। विदित हो कि इसके पूर्व 1 जनवरी 2025 को उक्त सड़क में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित व्यक्तियों ने ट्रक को आग के…
कोरबा,छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर आगमन पर पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
0 कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने निकाली रैली 0 विभिन्न संस्थानों में उपभोक्ताओं को किया जागरूक कोरबा, जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, नाप-तोल में गड़बड़ी, मनमाने दाम वसूलना, बगैर मानक वस्तुओं की बिक्री, ठगी, सामान की बिक्री के बाद गारंटी अथवा वारंटी के बावजूद सेवा प्रदान नहीं करना इत्यादि समस्याओं से ग्राहकों का सामना अकसर होता रहता है। ऐसी ही समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 15 मार्च को संसार में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। वास्तव में यह उपभोक्ताओं को उनकी शक्तियों और अधिकारों के बारे में जागरूक करने का एक…
कोरबा , कोरबा जिले में रंग-पंचमी के उल्लासमय पर्व पर जिला जन पंचायत सदस्य सावित्री अजय कंवर ने ग्राम एवं शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा की “यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और आपसी सद्भावना के रंग भर दे।”सावित्री अजय कंवर ने सभी से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए इस त्यौहार का आनंद लें।
कोरबा ,जिले में रंग-पंचमी के उल्लासमय पर्व पर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 37 के पूर्व पार्षद पालूराम राम साहू ने वार्ड एवं शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा की “यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और आपसी सद्भावना के रंग भर दे।”पूर्व पार्षद पालूराम साहू ने सभी से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए इस त्यौहार का आनंद लें।
0 प्रेस क्लब का आयोजन सराहनीय0 स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभकोरबा, कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा मंगलवार से प्रारंभ हुए स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आतिशबाजी के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आयोजन के लिए आयोजक प्रेस क्लब को साधुवाद और बधाई देते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल बहुत जरूरी होता है और खेल हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर…

