Author: Ramesh Verma
कोरबा,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व. श्रीमती सुषमा जैन के निधन पर श्रद्धाजंली देते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं दर्री ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुधीर जैन की धर्मपत्नी स्व. सुषमा जैन के तेरहीं कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व. श्रीमती सुषमा जैन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजली दी और परिजनों के ढांढस बंधाया।इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, केदार अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, मुन्ना साहू, बिसाहूराम, नटवर जायसवाल,…
0 फाइनल मुकाबले में एसपी 11 को 8 विकेट से हराकर खिताब किया अपने नाम 0 स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन कोरबा,प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसपी 11 बनाम बालको 11 के बीच खेला गया। एसपी 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन बनाए। एसपी 11 की ओर से मोती पटेल ने 18, संजय और हरमेश ने 19,19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालको 11 की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट…
कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।मनोज चौहान कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में लम्बें समय से ग्रामीण उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियों का वहन करते रहे हैं और उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश कमेटी ने पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
कोरबा, सरकारी बिजली कंपनी की सहायक अभियंता माधुरी पटेल का ऑडियो वायरल हो रहा है। लाइनमेन इस्पेक्टर ने इसकी लिखित शिकायत की है। इसमें इस्पेक्टर ने बताया कि मैं चक्रधर कंवर पोड़ीमार जोन में लाईन इस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हूं और हमेशा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते आ रहा हूं। 23 मार्च 2025 को शाम लगभग 3 से 4 बजे के बीच आंधी तुफान और बारिश हुई उसी दौरान सीएसईबी कॉलोनी के एक ट्रांसफार्मर से D.O. गिर गया बताया गया। चूंकि उस ट्रांसफार्मर से सहायक अभियंता पोड़ीमार जोन की सप्लाई भी है ऐसा बताया गया। चूंकि सहायक अभियंता…
कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब की महिला सदस्य एवं पत्रकार भगवती (मुस्कान) भंडारी के पिता राम शरण भंडारी 59 वर्ष का कल शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे ओडिशा के झारसुगुड़ा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में पदस्थ थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। स्वर्गीय राम शरण भंडारी का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम में किया जावेगा। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती का मामलाकोरबा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर सिंचाई कॉलोनी में एक युवक नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया. जहां आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी की है.जानकारी के अनुसार, शहर के सिंचाई कॉलोनी में महिला को घर में अकेला पाकर वहीं रहने वाला राकेश उर्फ रज्जू सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय बलिराम सूर्यवंशी घर में जबरन घुस गया. इस दौरान राकेश…
कोरबा , पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारत एल्यूमिनियम कम्पनी लिमिटेड, बालको द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरणीय मापदण्डों को ताक पर रखते हुए कोरबा अंचल में वायु प्रदूषण की विकराल होती स्थिति के लिए जिम्मेदार मानते हुए तत्काल कार्यवाहीं किए जाने हेतु केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि कम्पनी का आधिपत्य ग्रहण करने के बाद बालको प्रबंधन ने संयंत्र विस्तार योजना के अन्तर्गत एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ ही 540 और 1200 मेगावॉट के दो विद्युत संयंत्रों को स्थापित किया है। इन विद्युत संयंत्रों से प्रतिदिन लगभग 15…
कोरबा, जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। जयसिंह अग्रवाल ने श्री यादव को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि संगठन को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।विगत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों के साथ कोरबा जिला के लिए शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी।कोरबा शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव लम्बेे समय से यादव समाज के अध्यक्ष रहते हुए पूरी सक्रियता से समाज को एकजुटता…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के साथ 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया। सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ के तहत बालको ने सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा रैली, सुरक्षा सत्र, सेफ्टी मैराथन और नुक्कड़ नाटक सहित सप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया। कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदार की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने ड्राइवरों और ऑपरेटरों के लिए स्वास्थ्य और नेत्र…
कोरबा , जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की 3 माह लगातार बिजली का बिल जमा नहीं किया तो अप्रैल से स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।बिजली वितरण कंपनी ने एक विशेष प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर के जरिए इन उपभोक्ताओं की जानकारी कंट्रोल रूम भेजने के बाद स्वत: ही घर की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। कनेक्शन काटने की कार्यवाही करने टीम को अब घरों में जाने की भी जरूरत नहीं है। बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं। बिजली वितरण कंपनी ने लगभग सवा 2…

