Author: Ramesh Verma
0 इच्छुक महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन समिति, लेम्पस, सहकारी समिति कर सकते हैं आवेदन कोरबा, जिले में एक ही संचालक संस्था द्वारा 02 से अधिक उचित मूल्य दुकानों का संचालन मूल आवंटित/संलग्नीकरण के तहत किया जा रहा है। जिसके अनुसार 18 संचालक संस्था द्वारा कुल 77 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 01 संचालक संस्था द्वारा अधिकतम 02 उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। एक ही संचालक संस्था द्वारा 02 से अधिक दुकान संचालित किए जाने पर उक्त दुकानों के लिए नवीन संचालक संस्था/समूह को आबंटित किए जाने…
कोरबा , जिले में युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है, खासकर सोशल मीडिया पर ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं पर कोरबा पुलिस तत्काल कार्यवाही कर रही है और कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।हालांकि, बदनामी के डर से अभी भी कई पीड़ित खुलकर शिकायत करने से कतराती हैं, जिसका फायदा कुछ लोग उठाते हैं। विद्यालय और महाविद्यालयो में नया सत्र शुरू होने के साथ ही, छुट्टी के समय घर लौट रही छात्राओं और युवतियों के साथ आवारा मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी…
0 सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी कोरबा ,आपातकाल के 50वी वर्षगांठ के अवसर पर आज 25 जून को जिला प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट में मीसा बंदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री वसंत ने कहा कि मीसा बंदियों ने आपातकाल के कठिन समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने मीसा बंदियों से आपातकाल के दौरान…
कोरबा, कोरबा-पश्चिम में ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा के उचित मूल्य की दुकान का खाद्यान्न सामुदायिक भवन से चोरी होने की बांकीमोंगरा थाना में शिकायत की गई है। सरपंच व सचिव ने शिकायत पत्र में कहा है कि चाकाबुड़ा मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में उचित मूल्य दुकान के खाद्यान्न का भंडारण किया था। चोरों ने ताला तोड़कर 16 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल चना, 1.50 क्विंटल शक्कर की चोरी कर ली है। मंदिर का ताला भी चोरों ने तोड़ा है। मामले में चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने मांग की है।
कोरबा,कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों हेतु लिखित/ कौशल परीक्षा के विरुद्ध दावा-आपत्ति निराकरण की सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत अन्तिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। वरियता सूची कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्लयूडब्ल्यू डाट जीओव्ही डाट इन एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जारी अन्तिम वरीयता सूची में किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति को तो 30 जून 2025 तक कार्यालयीन समय 5.30 तक दावा आपत्ति अभ्यावेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय…
0 वर्षा ऋतु में डायरिया व सर्पदंश की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश 0शाला भवनों सहित अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने किया निर्देशित 0 डीएमएफ से “03 माह पूर्व स्वीकृत पर अप्रारम्भ कार्य होंगे निरस्तः – कलेक्टर“ 0 कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कोरबा शहर…
कोरबा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत महापौर के निर्देश पर बड़े पैमाने पर फिजूलखर्ची की जा रही है। अनावश्यक एवं अनुपयोगी कार्यों का प्रस्ताव बनाकर सौंदर्याकरण के बहाने करोड़ो रूपये का कार्य कराया जा रहा है। इस तरह जनता की गाढ़ी कमाई को बेतहाशा खर्च किया जाना समझ से परे है। विभिन्न स्थानों पर इसका नमूना देखा जा सकता है। जैसे बुधवारी बाजार के पास सी.एस.ई.बी. हॉस्पिटल की बॉउंड्री वाल के बाहर जैन मंदिर परिसर की बाउण्ड्री के बाहर तथा कोसाबाडी चौक पर वर्षों से फूटपाथ पर धंधा कर रहे छोटे-छोटे फूटपाथ…
कोरबा , कुसमुंडा मार्ग में आये दिन हादसे होते आ रहे है जिसका कारण ओवर स्पीड को माना जा सकता है । उसके बाद भी लोग वाहनों को तेज गति चलाने से बाज नही आ रहे है । ताजा मामला ये है कि कुसमुंडा से कोरबा जाते समय बरमपुर के नहर में एक कार सी जी 12 आर बी 8165 गिर गई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि वाहन चालक तेज गति से वाहन को चला रहा था । जिसके कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में छलांग लगा दी ।इस घटना के…
कोरबा ,वर्षाकाल 2025 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बॅराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया है कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जायें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध ने कहा है कि…
कोरबा,टी पी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।बैठक में कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर ने संचालन करते हुए कहा कि कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत टी पी नगर एवं बुधवारी मंडल, सीतामणी एवं मुड़ापार मंडल तथा निहारिका एवं मानिकपुर मंडल कांग्रेस का गठन किया जाना चाहिए । इन तीनों मंडल में मंडल अध्यक्ष की नियुक्त कर उन्हें कार्यकारिणी तैयार करने के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए जिससे संगठन को और भी मजबूत बनाने मंे मदद मिलेगा ।इस अवसर पर नत्थुलाल यादव…

