Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सेतु विभाग को कारण बताओ नोटिस, वर्क टेंडर में देरी पर कलेक्टर ने दिए निर्देश
    कोरबा

    सेतु विभाग को कारण बताओ नोटिस, वर्क टेंडर में देरी पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 24, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 वर्षा ऋतु में डायरिया व सर्पदंश की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

    0शाला भवनों सहित अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने किया निर्देशित

    0 डीएमएफ से “03 माह पूर्व स्वीकृत पर अप्रारम्भ कार्य होंगे निरस्तः – कलेक्टर“

    0 कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

    कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग सुनालिया नहर पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर सेतु विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य मे इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
    कलेक्टर ने बरसात के मौसम में जिले में डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु विभाग पूरी तरह सक्रियता से कार्य करें। दूरस्थ क्षेत्रों , वनांचलों एवं पीवीटीजी बसाहटों में समय रहते इसके बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही पीएचई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्डपम्प सहित अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को सजग रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा। जिससे इस प्रकार की घटना होने पर पीड़ित को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल सके। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभागो मे हैंडपम्प मैकेनिकों व लाईनमैन की बैठक लेकर सजगता से कार्य करने हेतु निर्देशित करने की बात कही।
    बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षकों के अभ्यावेदन का पुनरीक्षण कर प्रकरण का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही काउंसिलिंग के पश्चात स्कूलों में पदभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों की भी जानकारी देने की बात कही। उन्होंने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल सहित आंगनबाड़ी , आश्रम छात्रावास में स्कूलों में भोजन तैयार करने हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को इसका निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग कोरबा व कटघोरा ग्रामीण को लेमरू, ललमटिया , अमलडीहा , बेलसेंघा, अमलडीहा जैसे दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युत विहीन बसाहटों मजरा टोलों में विद्युतीकरण हेतु तेजी से कार्य करने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने महिला व बाल विकास अधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती एरिया के पारा, मोहल्लों में डीएमएफ के माध्यम से मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने अपर कलेक्टर को अधिकारी कर्मचारी के विभागीय जांच कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

    ग्राम पंचायतों के अधूरे व लंबित कार्यो की हुई समीक्षा

    डीएमएफ से नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक, अधूरे पुराने कार्य पहले करें पूर्णः- कलेक्टर

    कलेक्टर ने बैठक में सर्व जनपद सीईओ से पंचायतों में स्वीकृत , पूर्ण – अपूर्ण व अप्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए अधूरे सभी स्कूल , पंचायत सहित अन्य भवन निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतो में निर्माणरत शाला भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। इस हेतु निर्माण कार्यो में श्रमिक बढ़ाने एवं समांतर कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को पंचायतो में 03 माह पूर्व के स्वीकृत एवं आज दिनांक तक अप्रारम्भ कार्यो को निरस्त कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही 01 जनवरी 2024 से पूर्व के स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यो वाले पंचायतो में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने तक डीएमएफ से नए कार्य स्वीकृत नही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायतो में पुराने जर्जर एवं उपयोगविहीन भवनों के विनिष्टीकरण हेतु भवन चिन्हांकित कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे इन भवनों का ग्राम पंचायत से अनुमोदन कराकर डिस्मेंटल किया जा सके। साथ ही भवनों के विनिष्टीकरण के पश्चात मलबों का निस्तारी कार्य भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम जनमन आवास के निर्माण रत आवासों के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवास निर्माण में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु अधिकारियों को फील्ड में जाकर हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने एवं उनकी निर्माण कार्य मे आने वाली समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कोरबा श्री मयंक अग्रवाल, डीएफओ कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले,
    जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम , जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.