Author: Ramesh Verma
कोरबा, रजगामाग़ मार्ग में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल स्कूल में रथ यात्रा उत्सव एक सुंदर ढंग से आयोजित कार्यक्रम था, जिसने इस पारंपरिक त्योहार की भावना को जीवंत कर दिया। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण एक विशेष रूप से तैयार किया गया रथ था, जिसे स्कूल के कक्षाओं के गलियारों में घुमाया गया, जिससे छात्रों के लिए एक जीवंत और आकर्षक अनुभव बना। रथ यात्रा के आयोजन के लिए स्कूल के शिक्षिका सुमिता सक्सेना के द्वारा आयोजित किया गया उन्हीं के मार्गदर्शन में यह आयोजन स्कूल में आयोजित हुआरथ यात्रा के वास्तविक माहौल को फिर से बनाने के लिए, कक्षाओं…
कोरबा / बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एक अहम प्रगति सामने आई है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधायकों के माध्यम से राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब राज्यपाल महोदय ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर इस मसले पर विधिसम्मत कार्यवाही कर सूचित करने को कहा है। यह पहल तब और अधिक प्रभावी हुई जब बिलासपुर विधायक अटल श्रीवास्तव ने समिति के ज्ञापन के साथ अपना पत्र संलग्न कर राज्यपाल को पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने का आग्रह किया। विधायक श्रीवास्तव ने पत्र में स्पष्ट…
0 बालको की सफलता के पीछे आंकड़ों की सटीक योजना कोरबा,एल्यूमिनियम उत्पादन एक उच्च-सटीकता वाली प्रक्रिया है जो व्यापक रूप से आंकड़ों पर निर्भर करती है। बॉक्साइट की खुदाई से लेकर गुणवत्ता युक्त एल्यूमिनियम उत्पादों की कास्टिंग तक, उत्पादन की हर चरण में मजबूत सांख्यिकीय निगरानी और आंकड़ों का विश्लेषण एक आधारशिला की भूमिका निभाती है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर बालको मानता है कि आंकड़े केवल संख्या नहीं, बल्कि प्रचालन की गुणवत्ता, स्थिरता और दक्षता को लगातार बेहतर बनाने के साधन हैं। बालको ने अपने सभी प्रचालन में सांख्यिकीय विश्लेषण को शामिल करते हुए रियल टाइम में डेटा…
कोरबा ,दादरखुर्द कोरबा में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ भगवान के रथयात्रा मंे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, सांसद प्रतिनिधि ममता अग्रवाल एवं झलकुंवर शामिल हुए । जहां इन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की पूजा अर्चना की।इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि 125 वर्षों से प्रतिवर्ष दादरखुर्द में पूरी के तर्ज पर आयोजित होने वाला रथयात्रा में मुझे 30-35 वर्षों से प्रतिवर्ष शामिल होने का सौभाग्य मिलते आ रहा है । मैं इस मौके पर महाप्रभु जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना करता…
कोरबा,सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दर्री के सफल प्रयास से नवनिर्मित श्री राधाकृष्ण पंचदेव मंदिर मंे भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी शामिल हुए और मंदिर में विराजमान गणेश जी, राधाकृष्ण, रामजानकी, लक्ष्मी विष्णु, दुर्गा जी, हनुमान जी की पूर्जा अर्चना कर दर्री क्षेत्र के साथ – साथ कोरबा जिले में सुख, समृद्धि, प्रगति, शांति आदि के लिए प्रार्थना की ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के पावन पर्व रथयात्रा की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा…
कोरबा , कोरबा जिला बांगो क्षेत्र के ग्राम लमना टोल प्लाजा के पास एक ट्रैलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार बुजुर्ग दंपति व उसका पुत्र घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ग्राम भाडी जिला कोरिया निवासी परिवार के साथ बिलासपुर से बैंकुठपुर जा रहे थे। ग्राम लमना टोल प्लाजा के ब्रेकर पास पहुंचे थे। इस बीच एक ट्रैलर ने कार को टक्कर मार दी। चालक कार को संभाल नहीं सका और अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में बुजुर्ग दंपति व उसका पुत्र घायल घायल हो गए। गाड़ी को…
0 कल कोरबा के दादारखुर्द रथ यात्रा में मंत्री श्री देवांगन होंगे शामिल, लेंगे आशीर्वादफोटोकोरबानगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मंत्री श्री देवांगन शुक्रवार को इस पावन पर्व के अवसर पर कोरबा दादर खुर्द व कई स्थानों पर रथयात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ करेंगे।श्री देवांगन ने रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी…
रायपुर, छत्तीसगढ़: भारत के जाने-माने हास्य कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज, 26 जून 2025 को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे डॉ. दुबे का रायपुर के एसीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहाँ हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली।छत्तीसगढ़ के गौरव डॉ. सुरेंद्र दुबे अपनी अनूठी हास्य कविताओं के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर व्यंग्य किया और श्रोताओं को खूब हँसाया। उनकी कविताएँ जितनी गुदगुदाती थीं, उतनी ही विचारणीय भी होती थीं।डॉ. दुबे…
कोरबा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा को शासकीय घोषित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि यह मांग विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय को शासकीय किए जाने से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, शिक्षकों की नियमित नियुक्ति संभव हो सकेगी और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। ज्ञापन को अपर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया है। अभाविप ने आशा जताई है कि शासन इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे क्षेत्र…
कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर कोरबावासियों को शुभकामनाएं दी है ।श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कोरबावासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए । कोरबावासियों का जीवन भी प्रभु जगन्नाथ जी के रथ की तरह सफलता एवं समृद्धि की राह पर आगे बढ़े । श्री अग्रवाल ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना कर कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घार्यु होने की कामना किया है ।

