Author: Ramesh Verma
बिलासपुर/कोरबा,बिलासपुर में मंगलवार शाम हुए गेवरा रोड मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर के बाद अब राहत, मुआवजा और जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रेल प्रशासन ने हादसे में प्रभावित यात्रियों के लिए अनुग्रह राशि (Ex-gratia) की घोषणा कर दी है। इस घटना में 9 मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हैं। अभी मृतकों के नाम-पता सामने नहीं लाए गए हैं।मुआवजा राशि की घोषणा कर दी गई है।हादसे में प्रभावित लोगों के लिए रेलवे ने निम्न वित्तीय सहायता जारी की है।👉🏻श्रेणी अनुग्रह राशिमृतकों के परिजनों को ₹10,00,000गंभीर रूप से घायल ₹5,00,000सामान्य रूप से घायल…
कोरबा,धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सामहरसिंगा, पुरुंगा, तेंदुमुड़ी और कोकदार के ग्रामीणों ने अडानी कोल परियोजना का एकजुट होकर विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों के समर्थन में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया और रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया।ग्रामीणों ने बताया कि मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान) की प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई को ग्राम पंचायत सामहरसिंगा द्वारा पहले ही निरस्त किया जा चुका है, और अब पेसा कानून अधिनियम 1996 तथा छत्तीसगढ़ पेसा कानून 2022 के तहत ग्रामसभा के निर्णय का पालन किया जाना चाहिए।इस…
कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने बालकोनगर में नवस्थापित इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) का शुभारंभ किया। स्वाद, गुणवत्ता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस का यह नया आउटलेट अब बालको परिवार और नगरवासियों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बन गया है। नया कॉफी हाउस आधुनिक एवं सौंदर्यपूर्ण वातावरण में निर्मित है, जो टाउनशिप के निवासियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए अनौपचारिक मुलाकातों और सामाजिक मेलजोल का एक सुकून भरा स्थल प्रदान करता है। यहाँ पारंपरिक भारतीय कॉफी के साथ-साथ विविध स्नैक्स और लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध हैं, जो सभी…
कोरबा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं — 📞 आपातकालीन संपर्क:📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330📍 चांपा – 8085956528📍 रायगढ़ – 9752485600📍 पेंड्रा रोड – 8294730162📍कोरबा – 7869953330 यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।
कोरबा , छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह भीषण रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। लाल खदान इलाके में हुआ हादसा यह दर्दनाक घटना बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के लाल खदान इलाके में हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। बचाव कार्य जारी, मासूम को निकाला गया सुरक्षित घटना की जानकारी…
कोरबा, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव-2025 कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया और कंपनी द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों तथा अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति की सराहना की। बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया, पर्यावरण संरक्षण उपायों और…
कोरबा,छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी हैं, और कहा! जय जोहार छत्तीसगढ़! राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता हमेशा ऐसे ही चमकती रहे।धान का कटोरा, हमारा प्यारा छत्तीसगढ़। स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर राज्य के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना करता हूँ।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई! छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हम सब मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
कोरबा, कोसाबाड़ी पीजी कॉलेज के सामने संचालित ड्रीम इंडिया स्कूल में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के राजकीय गीत से हुई, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना, इतिहास, संस्कृति और गौरव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्कूल में फैंसी ड्रेस ,छत्तीसगढ़ी नित्य की प्रस्तुति दी इसके साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर लाए थे जो छत्तीसगढ़ी परंपरा को दर्शा रहा था बच्चों ने किसान और छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में सुंदर सज्जा की, तथा उनकी पूजा-अर्चना…
कोरबा, एसईसीएल की कुसमुण्डा परियोजना में क्रेन ऑपरेटर कार्यरत प्रदीप सरवरिया 58 वर्ष का शुक्रवार देर शाम आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। कुसमुण्डा आदर्शनगर कालोनी निवासी प्रदीप सरवरिया के निधन का समाचार फैलते ही परिजनों सहित सहकर्मियों व शुभचिंन्तकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वे पोड़ीबहार कोरबा निवासी प्रवीण व आशीष सरवरिया के बड़े भाई थे। स्व.प्रदीप सरवरिया का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे पोड़ीबहार, कोरबा के आदर्श मुक्तिधाम में किया जाएगा।
कोरबा, बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ, कोरबा ने हाल ही में नवनिर्मित बालको सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन (बीएसकेएस) द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को लगाए गए जबरदस्ती क्वार्टर खाली कराने के आरोपों को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और गलत बताया है। संघ ने कहा कि बालको प्रबंधन सदैव अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त साथियों के प्रति सम्मानजनक और मानवीय दृष्टिकोण रखता आया है। संगठन ने सभी से कंपनी के नियमों और अनुशासन का सम्मान करते हुए सहयोग बनाए रखने की अपील की, ताकि परिसर में बालको की परंपरा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहें।मिली जानकारी के अनुसार, जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर बालको प्रबंधन ने स्वयं…

