Author: Ramesh Verma
उरगा थाना क्षेत्र का मामला कोरबा, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकी के तालाब के पास राताखार निवासी युवक का शव मिला है शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कनकी में तालाब के पास रातखार निवासी चंद्रकुमार बंजारे का शव पड़ा हुआ मिला है जिसकी जानकारी गांव के लोगो द्वारा उरगा पुलिस को दे दी गई गई । मौत किन कारणों में हुई है वो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा । बताया जा रहा है कि युवक कनकी मेले में दुकान लगाया हुआ था ।…
कोरबा, जिले में सावन माह के आखरी सोमवार को साप निकलने की मानो झड़ी लग गई साथ ही आस्था और विश्वास में लोगों ने पूजा पाठ भी किया, बारिश अचानक थम जानें से मौसम ही पूरा बदल गया हैं, वहीं जमीन में रेंगने वाले सर्प भी लगातार निकलने का सिलसिला चल रहा , वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी ने बताया आखरी सोमवार को हमें सुबह से ही जिले के अलग अलग क्षेत्रों में रेस्क्यू कॉल आने लगा, सुबह आंख भी ठीक से खुला भी नहीं था की रविशंकर नगर , कुसमुंडा भिलाई बाज़ार, ढेलवाडीह, दादर, पुराना काशीनगर, सीएसईबी, शारदा…
कोरबा,नव निर्मित अशोक वाटिका (उद्यान / ऑक्सीजोन) का लोकार्पण कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सायं 5.00 बजे संपन्न होगा.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन तथा मुद्रांक) विभाग छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में जिले वासियों को उद्यान / ऑक्सीजोन की सौगात मिलेगा.कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर ज्योत्सना डॉ. चरणदास महंत सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा उपस्थित रहेंगी, अध्यक्षता राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा रहेंगे. विशिष्ट अतिथि में श्याम सुन्दर सोनी सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, मेयर इन काउन्सिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेन की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न…
प्रेस वार्ता: विश्व हिंदू परिषद केन्द्रीय संत मार्गदर्शन मंडल के सदस्य राजीव लोचन महाराज (राजिम के पीठाधीश), जिला अध्यक्ष नीतीश डालमिया, विभाग मंत्री विनय मोहन पाराशर, जिला मंत्री विजय कुमार राठौर, जिला सह मंत्री अखिलेश जयसवाल व बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी ने दी जानकारी, शहर के मिशन रोड स्थित कलचुरी जायसवाल समाज के भवन में होगा कार्यक्रम कोरबा, विश्व हिंदू परिषद जिला कोरबा परिषद षष्टीपूर्ति वर्ष मना रहा है। 29 अगस्त 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना सांदीपनि आश्रम, मुंबई स्वामी चिनम्यानंद एवं संतो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंचालक श्री सदाशिव राव माधव राव गोलवलकर…
चढ़ावा ले कर रहे काला पीला एक बराबर कोरबा, विगत सालो में कोरबा जिले सहित बिलासपुर संभाग को विद्युत सुविधा सुचारू रूप से चलाने के लिए आई पी डी एस योजना चलाई गई थी जिसमे नगर निगम सहित कोरबा जिले के सभी ब्लॉक में 11 के व्ही लाइन, लोड युक्त ट्रांसफार्मर,एल टी लाइन विस्तार,33/11 केवीए नए सबस्टेशन सहित नए ट्रान्सफार्मर के कार्य स्थानीय ठेकेदारों से कराए गए। जिसका ठेका दिल्ली की कंपनी ए टू जेड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला। कार्य के शुरुवाती दौर में कंपनी अपना काम 2 वर्ष बाद काम करने में रुचि ली। जो कार्य अपनी अवधि में समाप्त…
0 इंसानियत की मिसाल पेश की , 0 चौकी प्रभारी ने किया अंतिम संस्कार कोरबा ,जिले के सर्वमंगला चौकी पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश कर एक सराहनीय काम किया है. एक अज्ञात महिला की मौत हो जाने पर जब उसके किसी रिश्तेदार का पता न चल सका और महिला की शिनाख्ती नही हुई तो सर्वमंगला चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला की अर्थी को न केवल कंधा दिया बल्कि उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार भी किया । क्षेत्रवासी भी पुलिस की इस मानवता की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को सर्वमंगला पुलिस…
12010 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य 14604 परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीयन कोरबा व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा आज सुबह प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक हुई वहीं प्रथम पाली में 12010 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वही 2594 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे परीक्षा से पूर्व 14604 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था दूसरी पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी । परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया…
कोरबा, ड्रीम इंडिया स्कूल में 26 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान राखी मेकिंग किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने काफी जोशो खरोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा नर्सरी, केजी फर्स्ट व सेकंड के छोटे छोटे नन्हे मुन्नो ने एक दूसरे को राखी बांधकर भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों को राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया तथा अपने भाइयों की सुख समृद्धि और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर श्वेता पाठक ने कहा रक्षाबंधन का त्योहार केवल…
कोरबा,जिले में स्थापित मेडिकल कालेज अस्पताल से एक युवती ने चार माह के शिशु की चोरी कर ली थी। उक्त मामले को महिला अफसर टीआई मंजूषा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने न सिर्फ सुलझाया, बल्कि 4 माह के शिशु को सकुशल बरामद करते हुए कथित आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की इस संवेदन शीलता को देखते हुए बच्चे के परिजनों ने महिला पुलिस अफसर को सम्मानित किया है।घटना 17 अगस्त को कोरबा जिले में घटित हुई थी। मेडिकल कालेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती अंजु यादव की मां हीराबाई ने 4 माह के शिशु को एक…
कोरबा , जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की कांग्रेस और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कार्यशैली और रीति-नीति से प्रभावित होकर दर्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चन्दरपुर विधायक रामकुमार यादव, महापौर राजकिशोर प्रसाद व कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह भी उपस्थित रहे। कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी लोगों का राजस्व मंत्री ने शाल और श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले में आयोजित संक्षिप्त…

