Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    सवारी ऑटो में युवती नहीं है सुरक्षित चालक ने युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

    September 29, 2026

    तबादला BREAK: 125 अधिकारियों में कोरबा से सरोज-सीमा-रोहित भी शामिल, देखिए सूची

    September 29, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»10 साल की उम्र में माता-पिता का देहांत होने के बाद भी गरीब परिवार का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर
    कोरबा

    10 साल की उम्र में माता-पिता का देहांत होने के बाद भी गरीब परिवार का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 12, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 चाचा ने उठाया पालन-पोषण और पढ़ाई का जिम्मा
    0 सीजीपीएससी में आशीष ने पाई सफलता
    कोरबा, जिले के अंतिम छोर पोंडी-उपरोडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बूढ़ापार के रहने वाले आशीष कुमार पेन्द्रों ने सीजीपीएससी की परीक्षा में सफलता पाते हुए डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। उनका पूरा बचपन संघर्षों के बीच बीता है। बचपन में ही महज़ 10 वर्ष की उम्र में ही माता-पिता का देहांत हो गया। चाचा बनवारी लाल पेन्द्रों व चाची कलेश्वरी सिंह पेन्द्रों ने आशीष का पालन पोषण किया और आगे की पढ़ाई कराई। लेकिन एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले आशीष को आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ा।
    0 शासकीय स्कूल में ही प्राप्त की शिक्षा
            डिप्टी कलेक्टर बने आशीष कुमार पेन्द्रों ने शासकीय स्कूल से ही शिक्षा ग्रहण की, जहां उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई गांव के ही शासकीय स्कूल से प्राप्त की। फिर कक्षा 6 से 10 तक की शिक्षा शासकीय स्कूल छुरी से प्राप्त करने के बाद कक्षा 11 से 12 तक की पढ़ाई शासकीय स्कूल कटघोरा से प्राप्त की। आशीष पेन्द्रों ने अपनी मेहनत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसी बीच वे सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी भी करते रहे। उन्होंने इसके लिए कोई भी ट्यूशन नही लिया। आशीष ने सीजीपीएससी की प्रथम परीक्षा में ही कड़ी मेहनत कर जिला सेनानी पद पर सफलता पाई, लेकिन उनका मुकाम और सोच बड़ी थी इसलिए उन्होंने आगे की तैयारी प्रारम्भ रखी और सीजीपीएससी के दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता पाते हुए डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए।
    0 सीजीपीएससी की तैयारी में आई आर्थिक परेशानी
            सीजीपीएससी की तैयारी करने के लिए उन्होंने दिल्ली के कोचिंग सेंटर से शिक्षा लेने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से उसी वक्त कोरोना संक्रमण बढ़ने से लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हो गई। साथ ही आर्थिक समस्या के कारण वे आगे की पढ़ाई नही कर सके और वे कोचिंग छोड़ वापस अपने घर आ गए। आशीष को आगे की पढ़ाई कोरोना काल में घर पर ही रहकर करनी पड़ी, लेकिन कठिन परिश्रम से उन्होंने सीजीपीएससी में दूसरी बड़ी सफलता पाई और डिप्टी कलेक्टर में उनका चयन हुआ। उनकी सफलता पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें 1 लाख के पुरुस्कार से सम्मानित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    तबादला BREAK: 125 अधिकारियों में कोरबा से सरोज-सीमा-रोहित भी शामिल, देखिए सूची

    September 29, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    September 28, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सवारी ऑटो में युवती नहीं है सुरक्षित चालक ने युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

    By Ramesh VermaSeptember 29, 20260

    बिलासपुर,ऑटो में सवार युवती को जबरन ले जा कर बलात्कार के मामले में आरोपी को…

    तबादला BREAK: 125 अधिकारियों में कोरबा से सरोज-सीमा-रोहित भी शामिल, देखिए सूची

    September 29, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ : युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

    September 28, 2026

    बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,939)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.