Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा, राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यों एवं जिले के विकास से प्रेरित होकर सेलून ईकाई बालको के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते हुए 54 सदस्यों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी सदस्यों ने महापौर राजकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में सदस्यता ली। बालको सेलून ईकाई के सदस्यों में मदन श्रीवास, सुशील श्रीवास, विजय श्रीवास, भानु प्रताप श्रीवास, नंदू लाल श्रीवास, शिव नंदन, राजू श्रीवास, नारायण श्रीवास, दादूराम श्रीवास, टिकेश्वर श्रीवास, विनोद श्रीवास, गोपाल सेन, दुर्गा श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, अवधेश श्रीवास, गणेश ठाकुर, रामगोपाल, मैकूराम सेन, विजय श्रीवास, सूरज श्रीवास, रवि,…

Read More

कोरबा, अंचल के सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर के पास गणेश विसर्जन के दौरान दो दल के युवक गत दिवस आपस में भीड़ गए थे। इस घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। उक्त घटित घटना में एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया था। जिससे परिणामस्वरुप घटनास्थल पर ही एक युवक की मृत्यु हो गयी थी। वही एक अन्य युवक घायल हो गया था इसका उपचार जारी है।इस घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस घटना के 2 संदेही को पड़ोसी जिले के चांपा स्टेशन से गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं की…

Read More

कोरबा ,महाराजा अग्रसेन जंयती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिताओ का महाकुंभ में अग्रवाल नव युवक मंच के द्वारा दिनांक 26.09.2023 को श्री अग्रसेन प्रीमियम लीग (एपीएल) अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा दिनांक 27.09.2023 को धीमी सायकल व धीमी स्कूटी रेस का अयोजन किया गयामहाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिताओं का महाकुंभ में दिनांक 26.09.2023 को अग्रवाल नवयुवक मंच के द्वारा श्री अग्रसेन प्रीमियम लीग (एपीएल) का आयोजन श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में किया गया। मैच में कुल आठ टीम ने हिस्सा लिया यह प्रतियोगिता कक्षा 10 के उपर बालक एवं पुरूषों के लिए अयोजित कि गई थी ।…

Read More

कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत पाली क्षेत्र पेट्रोल पंप में ट्रेलर चालक ट्रेलर खड़ी कर पेशी के लिये ग्राम करतला चला गया। बताया जा रहा हैं की इस दौरान किसी अज्ञात चोर ने ट्रेलर से लगभग 350 लीटर डीजल की चोरी कर ली। चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पता-साजी प्रारंभ कर दी हैं।  

Read More

कोरबा, , ( खबर ऊर्जा ) दीनबंधु सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी व कोरबा प्रेस क्लब की सदस्य आशा सिंह ठाकुर की माता श्रमती मीना सिंह ठाकुर (56 वर्ष) का 27 सितंबर को निधन हो गया । श्रीमती ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी और उन्हें इलाज के लिए बुधवार सुबह रायगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उनकी सांसे थम गई। कोरबा प्रेस क्लब की सदस्य आशा सिंह की माता श्री थी । उनका अंतिम संस्कार आज रायगढ़ स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस मौके पर पत्रकार एवं वरिष्ठ नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More

कोरबा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 29 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को विधानसभावार संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंधिया के पीछे मैदान में प्रातः 11 बजे से तथा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सांस्कृतिक भवन दीपका में प्रातः 11 बजे से संकल्प शिविर का आयोजन किया गया वहीं शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि कोरबा विधानसभा के इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी. पी. नगर कोरबा में प्रातः 11 बजे से संकल्प…

Read More

0 विसंगति को लेकर तनातनी 0 हड़ताल से पहले हुई बैठक कोरबा , कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों में कर्मचारियो के वेतन को लेकर काफी समय से विसंगति बने होने के कारण कर्मचारियो में नाराजगी हैं। इस मसले पर ट्रेड यूनियनों ने 5 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की खदानों में हड़ताल को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। इससे पहले परियोजना स्तर पर एक बैठक की गई। कोरबा क्षेत्र के बगदेवा में 20 सिंतबर को कोयला कामगारों ने एकत्रित होकर नारेबाजी की। इस दौरान अशोक…

Read More

कोरबा,हर घर कांग्रेस-घर घर कांग्रेस अभियान के पांचवे दिन जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस का दल नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 18 पथर्रीपारा एवं वार्ड क्र. 05 पुरानी बस्ती पहुंचा । हर घर कांग्रेस अभियान दल का नेतृत्व कर रही सपना चौहान ने बताया कि मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दी जा रही हैं। इस अभियान में वार्ड की महिलाएं भी कांग्रेस के समर्थन में दल के साथ शामिल हो रही हैं और कारवां बढ़ता ही जा रहा है। अभियान दल द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जयसिंह अग्रवाल…

Read More

कोरबा, जिले के कटघोरा वनमंडल में उत्पात मचाकर वन विभाग के साथ-साथ ग्रामीणों के नाक में दम कर देने वाला खतरनाक लोनर हाथी पसान रेंज के जल्के सर्किल अंतर्गत ग्राम तनेरा पहुंच गया। दंतैल के यहां पहुंचने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गयी हैं। लोनर हाथी के क्षेत्र में आते ही वन विभाग की टीम भी सतर्क हो उसकी निगरानी में जुट गयी हैं। इस कार्य में हाथी मित्र दल के सदस्यों का भी सहयोग लिया जा रहा है। पसान रेंज में मौजूद 41 हाथियों के झुंड ने फिर उत्पात मचाते हुए सेमरहा सर्किल के ग्राम…

Read More

0 कोरबा विधायक से सौजन्य मुलाकातकोरबा,कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से टाटा मैजिक संघ, डीजल ऑटो संघ एवं मालवाहक ऑटो संघ के दर्जनों पदाधिकारियों ने आज राजस्व मंत्री के सरकारी आवास में पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और इस बार भी कोरबा विधानसभा क्षेत्र से जयसिंह भैय्या को समर्थन देकर जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों का हालचाल जाना। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि कोरबा के विकास को और आगे ले जाने के लिए जयसिंह अग्रवाल को पुनः अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री…

Read More