Author: Ramesh Verma
कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन ने बताया कि कोरबा में पाम मॉल के पास से सुबह 10 बजे यात्रा प्रारंभ होगी । यात्रा के माध्यम से कोरबा में अधिक से अधिक जगहों में पहुंचकर राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने का प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम/यात्रा के दौरान अशोक वाटिका में नुक्कड सभा करते हुए आम सभा के रूप में…
कोरबा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादूर शास्त्री जी की 119वीं जयंती समारोह प्रातः 09 बजे गांधी चौक में मनाया जायेगा।इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो, जीवनी, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रहित में योगदान से संबंधित विचार, गोष्ठियां का भी आयोजन रखा गया हैं। इसमें क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों व पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा धार्मिक सहिष्णुता एवं राष्ट्रीय एकता का शपथ, सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर गांधी जी एवं शास्त्री जी की विचारधारा एवं आदर्श से युवा पीढ़ी एवं…
अपने आसपास परिसर को स्वच्छ रखने ली शपथ कोरबा, स्वच्छता ही सेवा: एक तारीख- एक घंटा अभियान अंतर्गत आज कोरबा जिले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमनागरिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से गलियों, चौक चौराहों पर झाड़ू, घमेला,फौड़ा आदि लेकर कचरे सहित गंदगी की सफाई की गई। शहर में सभी वार्डों में यह विशेष अभियान चला। नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, आमजन और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू…
चाकलेट दौड, लूडो एवं सांप सीढी हिटद ग्लास एवं मटकी फोउ पार्थिव शिवलिंग बनाओं प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
कोरबा , महाराजा अग्रसेन जंयती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिताओ का महाकुंभ में अग्रवाल नव युवक मंच व अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा विभिन्न श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल व अग्रसेन भवन में प्रतियोगिता का अयोजन किया गया अग्रवाल नवयुवक मंच के द्वारा श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में चॉकलेट दौड प्रतियोगिता का अयोजन किया जिसमें बच्चों ने बडी उत्साह के साथ भाग लिया जिसमें 90 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । यह प्रतियोगिता दो वर्ग में आयोजित कि गई जिसमें कक्षा 3 तक के बालक एवं बालिकाओं के लिए व कक्षा 6 से 7 तक बालक एवं बालिकाओं के लिए अयोजित किया…
0 लोग पूछ रहे- जनकल्याणकारी योजना से भाजपाई क्यों हो रहे परेशान? कोरबा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से आज न सिर्फ कोरबा बल्कि प्रदेश भर के झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पट्टा दिया जा रहा है। जिस भूमि पर वह निवासरत हैं, अब उसका हक गरीबों को मिल रहा है। लेकिन भाजपाई इसे पचा नहीं पा रहे हैं। पहले तो 15 साल सरकार में रहने के बाद भाजपा इस दिशा में कोई काम नहीं कर पाई। लेकिन कांग्रेस ने 5 साल में पट्टा वितरण का काम कर दिखाया है। पंप हाउस से राजस्व मंत्री अग्रवाल ने पट्टा वितरण की…
0 कोरबा शहर के पोड़ीबहार में 144 हितग्राहियों को हुआ पट्टा वितरण ।0 कोरबा जिले में बांटे जाएंगे 15,000 से भी अधिक पट्टा कोरबा,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों को आबादी पट्टा प्रदान करने का काम राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार में किया गया। प्रशासन द्वारा पोड़ीबाहर में सांकेतिक तौर पर 144 लोगों को पट्टा वितरण किया गया। 10 लोगों के और सूची में नाम है जिनकी औपचारिकता पूर्ण करके पट्टा दिया जायेगा वही एक वर्ष पूर्व 25 हितग्राहियों को पट्टा दिया गया था। पट्टा वितरण कार्यक्रम में…
कोरबा, एनटीपीसी कोरबा द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ करते हुए 01 अक्टूबर 2023 को श्री बी रामचंद्र राव, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ लिया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी कोरबा टाउनशिप के सब्जी मंडी में आयोजित किया गया| इसी क्रम में 01 अक्टूबर 2023 को एनटीपीसी कोरबा द्वारा सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान भी चालाया गया तथा सब्जी मंडी के अंदर और बाहर साफ…
कोरबा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 स्मृति वन में श्रमदान किया गया। महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, आमजन और अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। महापौर श्री प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि कल 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं। सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों में…
कोरबा,गेवरा बस्ती कुसमुंडा का एक व्यवसाय अपनी दुकान की खरीदारी के लिए 30 सितम्बर दिन शनिवार की शाम 5:00 बजे कोरबा के लिए निकले थे, लेकिन फिर वे वापस नहीं लौटे । देर रात तक जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परेशान परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी ।मिली जानकारी के मुताबिक गेवरा बस्ती कुसमुंडा में 65 वर्षीय अशोक जायसवाल शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का संचालन करते हैं । परिजनों ने बताया कि अपनी दुकान की खरीदारी के लिए वे शनिवार की शाम 5:00 बजे अपनी i10 कार CG12..1618 (सुनहरा रंग) से कोरबा के लिए निकले थे…
0 कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे कोरबा, जनता कांगे्स के भिलाईबाजार ब्लाक के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सामापन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आज कटघोरा विधानसभा के ग्राम रलिया आ रहे हंै। सामापन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपनारायण सोनी एवं पवन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे एवं विजयी क्रिकेट टीमों को पुरस्कार वितरण करेंगे। 17 सितंबर से प्रारंभ हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन उपरांत प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपए व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपए व शील्ड एवं तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपए एवं शील्ड दिया…

