Author: Ramesh Verma
कोरबा,कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालको में हर घर कांग्रेस अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्याम सुंदर सोनी के नेतृत्व में कांग्रेसी आज वार्ड क्र. 41 एवं 34 पहुंचे और कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों को लेकर वार्ड के लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। श्री सोनी ने बताया कि बालको क्षेत्र में इस बार भी कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान दिख रहा है और एक बार फिर जयसिंह अग्रवाल को विधानसभा में प्रतिनिधि चुनने के लिए लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल…
0 पुनर्वास ग्राम कोहड़िया में निवासरत भू- विस्थापित 150 दिन से कर रहे आंदोलन 0 एनटीपीसी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप, जमीन के बदले मुआवजा और नौकरी की मांग कोरबा, जमनीपाली स्थित 2600 मेगावाट के एनटीपीसी पावर प्लांट से प्रभावित भू विस्थापित 150 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शहर के आईटीआई, रामपुर स्थित तानसेन चौक पहुंचे। जहां विस्थापित धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पावर प्लांट प्रभावितों को अपना समर्थन दिया। मौके पर कोरबा और कटघोरा दोनों अनुभाग के एसडीएम भी मौजूद थे। जिन्हें राजस्व मंत्री ने विस्थापित, एनटीपीसी प्रबंधन…
कोरबा, एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना प्रभावित ग्राम धनरास में तीन दिवसीय महिलाओं के लिए प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया| सी.एस.आर. एनटीपीसी कोरबा और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र के समापन समारोह दिनांक 20.09.23 को संपन्न हुआ, जिसमें श्री मति मधुमति राव मैडम, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही| महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान वा राहत के उपाय पवित्र प्रोजेक्ट शिविर में बताये गये| साथ ही महिलाओं को योग आसन, मुद्रा, भस्त्रिका,…
कोरबा,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सहयोग से समस्त सामाजिक व धार्मिक कार्यों को सुविधाजन तरीके से सम्पन्न करने के लिए कोरबा में 50 लाख रूपये की लागत से बनने जा रहे डोम के लिए सर्व आदिवासी समाज के लगभग 250 से अधिक लोगों ने मिलकर उनका आभनंदन किया। हमारा समाज हमारा अभिमान कार्यक्रम पर एकत्र हुए सर्व आदिवासी समाज के लोगों में जिलाध्यक्ष सेवकराम मरावी, आदिवासी शक्तिपीठ प्रमुख मोहन सिंह प्रधान, महिला प्रमुख सुनीता नेताम, कंवर महिला जागृति समिति रामपुर, अयोध्यापुरी से कुसुम मरकाम, देवकी ध्रुव, कोमल मरकाम, माधुरी ध्रुव, श्याम बहादुर सिंह सिदार, सुनीता मांझी, मलखानसिंह उइके, आदिवासी उरांव,…
कोरबा,बालको, दर्री, कुसमुण्डा, पोंड़ीबहार, खरमोरा व कोरबा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से सतनाम समाज के लगभग ढ़ाई सौ से अधिक लोगों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मुलाकात कर हमारा समाज, हमारा अभिमान कार्यक्रम के तहत सतनाम समाज कीे उन्नति व विकास के लिए किए गए सतत् सहयोग हेतु आभार जताया। समाज प्रमुखों में जिलाध्यक्ष यू.आर. महिलांगे, आर.पी. खाण्डे, ए.डी.जोशी, इंजी.सनीष कुमार, अविनाश बंजारे, आर.डी. भारद्वाज, रामचन्द्र पाटले, चरणदास दिवाकर, लालसाय मिरी, भुनेश्वर कुर्रे, नारायण कुर्रे, अधिवक्ता आर डी भारद्वाज, सुनील पाटले, राजीव बर्मन, रवि खूंटे, गीता किरण, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज व महिला प्रकोष्ठ से पुष्पा पात्रे, रश्मि…
कोरबा, चुनाव करीब आते ही सियासी पारा चढ़ चुका है। एक दिन पहले कोरबा जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गुरुवार को आगमन हुआ। प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि लोग परिवर्तन यात्रा से जुड़ रहे हैं। लेकिन शाम की सभा में उनके इस झूठ की जनता ने पोल खोल दी। परिवर्तन यात्रा के बाद एक सभा का आयोजन घंटा घर में किया गया था। जहां कुर्सियां खाली पड़ी रही, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के उपमुख्यमंत्री कोरबा में खाली कुर्सियों को देख बगले झांकने लगे। जिले के संगठन पर इसे लेकर सवाल भी उठे। पाठक…
कोरबा ,भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को जिला कोरबा में पहुंची थी। वही कोरबा विधानसभा क्षेत्र की निहारिका,ओपन थिएटर में प्रदेश के कद्दावर नेताओं के समक्ष में आमसभा हो संबोधित किया गया है। जिसमें प्रदेश के विधायक धरमलाल कौशिक, ननकी राम कंवर, पुन्नूलाल मोहले,जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। लेकिन आम सभा में भीड़ दिखाई नहीं दिया और कुर्सी खाली रहा। विधायक श्री कौशिक जी आमसभा को संबोधित कर रहे हैं
कोरबा ,शहर सहित उप नगरीय क्षेत्र में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जिले के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चली। बेमौसम हो रही बारिश से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। बारिश और ठंड के कारण जहां लोग अपने घर पर ही रहे और शहर के सड़कें सूनी नजर आईंजिले के लगभग सभी हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रूक-कर होती रही। वहीं आज सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई और दोपहर तक जारी रही।…
कोरबा, (खबर ऊर्जा )राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कटघोरा के गोकूल भवन में आयोजित गया भागवत कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया वही कथा वाचक आचार्य देवकीनंदन जी महाराज तथा अग्रसेन भवन में आचार्य श्री मनुश्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कथा स्थल पहुंचने पर आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राजस्व मंत्री ने कथा आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से एक ओर जहां भ्रातृत्व भाव की भावना जागृत होती है वहीं क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि के द्वार खुलते…
कोरबा, नगर के सीतामणी क्षेत्र में सार्वजनिक गणेश पूजा उत्सव में कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल पूजा ने अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय के साथ साथ लोगों में भक्ति भावना की जड़े मजबूत हो रही हैं। धर्म के साथ खुद को जोड़े रखने से हमें कार्यक्षेत्र में सफलता की प्रेरणा मिलती है और आत्मिक सुख भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को आपस में तालमेल बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सौहाद्र के दृष्टिकोण से भी इस तरह के आयोजनों का होना…

