Author: Ramesh Verma
कोरबा, जिले से लगे ग्राम पंचायत मरवाही को उन्नयन कर नगरपंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग मरवाही के स्थानीय जानो ने हमेशा रखी थी। प्रदेश संयुक्त महासचिव मनोज गुप्ता ने बताया कि इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मरवाही विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के पास रखी थी। मरवाही नगर पंचायत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा कर दी थी।आज छत्तीसगढ़ का राजपत्र प्रकाशन जारी किया गया जिसमें मरवाही, लोहारी, कुम्हारी को मिलाकर मरवाही नगर पंचायत का गठन…
कोरबा, विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के घोषणा होने के बाद से भाजपा प्रवेश करने वाले का क्रम जारी है। राताखार एवं तुलसी नगर के युवाओं ने भाजपा की रीति नीति सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के कार्यशैली एवं सौम्य उनकी सादगी पूर्ण व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके निवास स्थान चारापारा कोहड़िया में पहुंचकर उनकी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रवेश करने वालों में केशव प्रसाद साहू, गोपेश साहू, लक्ष्मी नारायण संजय कुमार साहू,…
कोरबा,लगातार शहर भ्रमण के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा अपने क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने एवं उनके निराकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वार्ड क्र. 42 रूमगड़ा पहुंचे जहां वार्डवासियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के बाद पूर्व पार्षद संबल कंवर के निवास पहुंचे और उनसे क्षेत्र के संबंध में चर्चा कर राजनैतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया। इसी दौरान उन्होंने उनके निवास पर भोजन किया। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल, पिन्टु अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कोरबा,प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष जनता कांग्रेस के दर्री ब्लॉक अध्यक्ष सहित 300 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया जिनका कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। दर्री क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा कराये गये विकास कार्यो एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस की दर्री ब्लॉक से शफीला कंवर, चंद्रभूषण कंवर, सचिव जनता कांग्रेस रामकुमार वर्मा ने अपने साथियों के साथ लगभग 300 लोगों के साथ कांग्रेस प्रवेश किया।कांग्रेस में शामिल होने वालों में मनोहर सिंह कंवर, जगदीश यादव, राजू केसरवानी, संत…
कोरबा, जिले में स्थापित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने आरोग्य परियोजना के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पहल पर दो महीने तक चले उत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ। उत्सव में संयंत्र के आसपास समुदायों में पोषण माह और स्तनपान सप्ताह समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामुदायिक भागीदारों के सहयोग से स्तनपान, पोषण और महिला कल्याण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाले इस उत्सव ने समुदाय के 32 आंगनवाड़ी केंद्रों की 1000 से अधिक महिलाओं तक अपनी पहुंच बनायी।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक…
कोरबा, बिना अनुमति व तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 4 संचालकों पर कार्यवाही की गई है। डीजे व साउंड सिस्टम लगे 4 वाहनों को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। तेज आवाज में डीजे चलाकर आम लोगों के शांतिपूर्ण जीवन में खलल उत्पन्न करने तथा ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के संंबंध में मिले निर्देशों के पालन में तथा पुलिस अधीक्षक उदयकिरण के निर्देश पर जिले में पहली बड़ी कार्यवाही इस साल हुई है। कोतवाली क्षेत्र में ऐसे 4 डीजे संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया है जो…
कोरबा , अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आव्हान पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी ग्रामीण डाक सेवक 4 अक्टूबर को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे, जिससे सभी ग्रामीण शाखा डाकघरों में ताला लटका रहेगा। किसी प्रकार का कोई काम नहीं होगा। वहीं आगामी 5 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस भी दिया जा चुका है।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बिलासपुर संभाग की ओर से अपने संभाग के साथियों के लिए बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई है। डाक सेवकों की मांगों में 8 घंटे के कार्य के…
कोरबा , जिले के सीतामणी से लगे भिलाईखुर्द क्षेत्र में पुल के पास रेत का दिनदहाड़े डाका हो रहा है मानव श्रम के साथ जेसीबी भी उतारा गया है। अवैध खनन और परिवहन पर 2 से 5 साल की सजा का बोर्ड लगाकर भूल गए। एनजीटी,हाईकोर्ट,जिला प्रशासन सब दरकिनार हो गए हैं रेत माफियाओं द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है और रेत माफिया के हौसले इतना बुलंद है कि दिनदहाड़े अवैधृत उत्खनन किया जा रहा है शहर के बीचो-बीच रेत से भरी ट्रैक्टर पार हो रही है इसके बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से माफियाओं के हौसले…
जांजगीर-चांपा, जांजगीर – चांपा जिले के ग्राम जरवे हरदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती जिला कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष डॉ.शशांक साव के नेतृत्व में हाई स्कूल हरदी स्थित गाँधी प्रतिमा के समक्ष मनाया गया इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष डॉ शशांक साव ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृश निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग…
ख्याति प्राप्त एलेन करियर इंस्टीट्यूट सीएसआर के तहत देगा निशुल्क कोचिंग 0 जिले में 6 कोचिंग सेंटरों का किया गया चयन कोरबा , इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का उद्घाटन 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने निवास कार्यालय से प्रातः 11 बजे ऑनलाइन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने CSR के तहत निशुल्क कोचिंग देने सहमति व्यक्त की हैप्रदेश के शासकीय स्कूलों…

