Author: Ramesh Verma
0 खानापूर्ति नहीं की जाएगी बर्दाश्त0 कोल और राखड़ परिवहन के लिए बालको प्रबंधन बनाएं अलग मार्गकोरबा,कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन अब पूरे एक्शन मोड पर आ गए हैं, लखन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है की बालको से हजारों की तादात में प्रतिदिन भारी वाहनों से राख और कोल परिवहन किया जाता है, उक्त मार्गो पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हादसे बढ़ रहे है। स्कूल,कॉलेज के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लखन ने कोरबा कलक्टर को कहा है की…
800 मीटर तक चलती रही गाड़ी कोरबा, जिले में चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना ग्राम कुचेना के पास की बताई जा रही हैं। पहिये उतरने के बाद भी मालगाड़ी 800 मीटर तक चलती रही। इस दौरान पटरी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया और डिब्बे भी अलग-अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी एसईसीएल जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोडकर कोरबा की ओर आ रही थी। इस घटना के बाद कोयला परिवहन भी प्रभावित हुआ। रेलवे के अधिकारी…
कोरबा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, इकाई-बरपाली करतला द्वारा पत्रकार सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 17 दिसंबर, रविवार को डंग्नेश्वरी मंदिर नोनबिर्रा में किया गया है। इस आयोजन के प्रीतिभोज में शामिल होने का आग्रह यूनियन के संरक्षक प्रदीप महतो एवं अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों,पत्रकार साथियों से किया है।
ऊर्जाधानी सन्गठन ने गांव में राजस्व शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की मांग किया कोरबा,शासन द्वारा हर विभाग को ऑनलाइन की सुविधा से जोड़ने का दम्भ भरा जाता है किंतु पिछले 20 वर्षो से किसी ग्राम पंचायत का पूरा मिसल और नक्शा गायब होने के बावजूद पूरा सिस्टम लाचार नजर आता है । कोरबा जिले के हरदी बाजार तहसील पाली अनुभाग अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रतिजा का मिसल बन्दोबस्त और भू-नक्शा पिछले 20 वर्षों से गायब हो जाने के कारण ग्रामीण कई तरह की समस्याओं से परेशान है जिसकी सुध लेने न तो विधायक सामने आए…
नईदिल्ली ,तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद बीजेपी के तीन बड़े नेता किनारे लग गए. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर बता दिया गया कि उनकी राजनीति अब यहीं तक थी. हालांकि मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान में वसुंधरा राजे का सियासी भविष्य अब भी बीच में फंसा है. ऐसे में एक सवाल और उठ रहा कि आखिर एमपी-राजस्थान में सीएम नहीं बनाए जाने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे ने बगावत क्यों नहीं कीं. बीजेपी के बागी नेताओं का इतिहास तीन राज्यों के तीन नए मुख्यमंत्री घोषित होने…
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ कोरकोमा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ सीधा प्रसारण समारोह का लाइव प्रसारण देखने पारंपरिक परिधान में पहुँचे लोग कोरबा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। प्रदेश के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने शपथ ग्रहण समारोह में श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने संविधान के प्रतिसच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने, भारत…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षा संकल्प’ के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया। बालको शॉप फ्लोर टीम और संगठन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदारों ने जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बीते दो सालों में सुरक्षा संकल्प पहल ने संयंत्र परिसर के भीतर कड़े सुरक्षा उपायों को प्रोत्साहित करने में शानदार सफलता हासिल की है। दिसंबर 2021 से आरंभ सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य कोचिंग, कॉउंसिलिंग, मॉनिटिरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में निहित सुरक्षा संस्कृति का पोषण करना है। हर महीने के पहले दिन…
एनकेएच में हुआ सफल ऑपरेशन कोरबा,बांकीमोगरा क्षेत्र का रहने वाला पेशे से किसान अपनी पत्नी संगीत देवी (बदला हुआ नाम) के लगभग डेढ़ साल से पेट में दर्द से परेशान था। सामान्य पेट दर्द समझ कर आस पास के ही डाक्टर से दवा लेकर खिला देता था। इससे कुछ दिन के लिए आराम तो मिल जाता था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से परेशानी बढ़ जा रही थी। पत्नी की इस बीमारी को लेकर वह काफी परेशान हो चुका था। जब पत्नी को लेकर दूसरे जिले के बड़े अस्पताल पहुंचा तो उसे मालूम हुआ कि पेट में गांठ बना हुआ…
सरगुजा छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य रहे सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगा ली है. सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खास थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने घर के बेंसमेट में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है.जानकारी के अनुसार नगर के सेठ बसंत लाल गली निवासी सुरेश अग्रवाल (64 वर्ष) के पुत्र मुकेश गोयल से मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को 7 बजे जब वह सो कर उठा तो मां दयावती ने पिता के दिखाई नहीं…
कोरबा,चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने किसानों के लिए कई घोषणा की। इन घोषणाओं पर किसानों की नजर थी। जिसके कारण किसान परिणाम आने तक धान बेचने के पक्ष में नहीं थे। इसकी वजह से चुनाव के दौरान धान खरीदी की प्रक्रिया सुस्त रही। चुनाव परिणाम आने के बाद चक्रवाती तूफान ने खरीदी में कुछ विलंब किया। अब मौसम साफ है, चुनाव निपट चुके हैं तो किसान भी उपार्जन केंद्रों तक अपनी मेहनत की कमाई बेचने पहुंच रहे हैं,1 नवंबर से कोरबा जिले में 65 केन्द्रों में धान खरीदी का काम सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन…

