Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा विधायक लखन एक्शन मोड पर, कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा भारी वाहनों पर लगाएं प्रतिबंध
    कोरबा

    कोरबा विधायक लखन एक्शन मोड पर, कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा भारी वाहनों पर लगाएं प्रतिबंध

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 16, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 खानापूर्ति नहीं की जाएगी बर्दाश्त
    0 कोल और राखड़ परिवहन के लिए बालको प्रबंधन बनाएं अलग मार्ग
    कोरबा,कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन अब पूरे एक्शन मोड पर आ गए हैं, लखन ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है की बालको से हजारों की तादात में प्रतिदिन भारी वाहनों से राख और कोल परिवहन किया जाता है, उक्त मार्गो पर भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हादसे बढ़ रहे है। स्कूल,कॉलेज के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लखन ने कोरबा कलक्टर को कहा है की भारी वाहनों पर नो एंट्री जल्द से जल्द लगाए। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक राखड़ और कोयले के परिवहन पर प्रतिबंध लगाए। इसके अलावा एनजीटी की नई गाइडलाइन के मुताबिक राख का परिवहन कैप्सूल वाहनों से हो, ताकि सड़कों पर डस्ट की समस्या कम हो। राखड़ परिवहन के लिए प्रतिदिन मात्रा भी तय हो। कोरबा विधायक के मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया की भारी वाहनों से हो रहे हादसे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक श्री लखन लाल देवांगन ने प्रशासन को तत्काल पत्र लिखकर व्यवस्था ठीक करने कहा है, बहुत जल्द सभी उपक्रमों और विभाग की कोरबा विधायक बैठक लेंगे। कोरबा विधायक की प्राथमिकताएं हैं की आम लोगों के जीवन में उपक्रमों की वजह से किसी तरह का विपरित असर न पड़े।

    0 बालको प्रबंधन 6 महीने में बनाए अपने लिए अलग सड़क
    कोरबा विधायक लखन ने कलेक्टर को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है की बालको प्रबंधन अपने कोल और राखड़ परिवहन के लिए 6 महीने के भीतर अलग सड़क का निर्माण कराएं। दरअसल हर साल ध्यानचंद चौक से रिस्दी तक सड़क खराब हो रही है। आने वाले दिनों में बालको का विस्तार होना है, इसके बाद वाहनों का दबाव और बढ़ जायगा। इसलिए अभी से वैकल्पिक मार्ग बनाने की जरुरत है।

    0 कुसमुंडा–इमलीछापर मार्ग जल्द पूरा कराएं
    विधायक श्री लखन ने कलेक्टर को कुसमुंडा से इमलीछापर मार्ग को जल्द पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया है। विधायक ने पत्र में लिखा है की सड़क का काम विलंब से चल रहा है, इससे जाम और लोगों को परेशानी हो रही है। नियमित तौर पर पानी का छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    By Ramesh VermaApril 25, 20260

    कोरबा, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जिले के दो वरिष्ठ स्तंभों,…

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,730)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.