Author: Ramesh Verma
कोरबा , 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर्व पर कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।विधायक श्री देवांगन ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की संत परंपरा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य क भाव परिलक्षित होने लगा था। गुरूघासीदास आधुनिक युग के सशक्त क्रांतिदर्शी गुरू के रूप में जाने जाते हैं। इनके जीवन दर्शन में सत्य, अहिंसा, करूणा तथा जीवन का ध्येय उदात्त रूप से प्रकट होता है। गुरूघासीदास का जीवन दर्शन युगों…
कोरबा जिले के कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर भवानी बाजार के सामने एक कार चालक ने दो कार और दो स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह पेड़ से जा टकराया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसके सूचना पुलिस को दी।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया है। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया है जिसे अस्पताल रवाना किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार…
कोरबा, , इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट्स यूनियन की जिला इकाई का गठन किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सादिक शेख को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव (संगठन) कैलाश यादव बनाए गए हैं। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुसदकर एवं महासचिव (संगठन) नौशाद खान की अनुशंसा से जिला कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई है। जिला कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैं : अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय क्षेत्रपाल, उपाध्यक्ष सुधीर राजपूत, लक्ष्मीकांत जोशी, रणविजय सिंह, कोषाध्यक्ष अब्दुल असलम, महासचिव (संगठन) कैलाश यादव, महासचिव अरविंद पांडेय, सुरेश देवांगन, नवाब हुसैन, भगवती भंडारी, सचिव सुवेंदु शीट, डॉली…
कोरबा,बाबा गुरू घासीदास ने सम्पूर्ण मानव जीवन को मनखे-मनखे एक समान का प्रेरक संदेश दिया। बाबाजी ने मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। उक्त कथन सतनाम समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यू. आर. महिलांगे ने जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना की मार्ग दिखाया, उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त…
रायपुर, अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी व उससे जुड़े समस्त प्रभार से त्याग पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र के माध्यम से इस्तीफा दे दिया है।साहू ने अपने पत्र में लिखा कि विगत चार वर्षों में पार्टी द्वारा प्रदेश काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई उसको निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।साथ ही वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में मेरे प्रभार जिला बिलासपुर (ग्रामीण) के मस्तुरी व कोटा, गृह जिला जांजगीर व रायगढ़ लोकसभा प्रभार क्षेत्र के चार सीटों पर कार्य किया जहां…
कोरबा, गुरू घासीदास जयंती पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संत परंपरा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य क भाव परिलक्षित होने लगा था। गुरूघासीदास आधुनिक युग के सशक्त क्रांतिदर्शी गुरू के रूप में जाने जाते हैं। इनके जीवन दर्शन में सत्य, अहिंसा, करूणा तथा जीवन का ध्येय उदात्त रूप से प्रकट होता है। गुरूघासीदास का जीवन दर्शन युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन…
कोरबा,दिल्ली पब्लिक स्कूल, बालको ने 16 दिसंबर, 2023 को वार्षिक समारोह, 2023 बहुत धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बालको के सीएफओ श्री अमित गुप्ता मुख्य अतिथि थे। कुल मिलाकर, 600 प्रतिभागी थे जिन्होंने 3 घंटे तक उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत गीत और अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् और अरपा पैरी की धार गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पृथ्वी बचाओ, जल बचाओ, महाराणा प्रताप, रामसेतु, कोरोना महामारी, भारत का स्वर्ण युग, रोबोटिक नृत्य आदि विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। दर्शकों ने कार्यक्रम भरपूर…
कोरबा , नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर 32 डिगापुर में मितानिन दिवस मनाया गया मितानी दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन शामिल हुए यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं मितनीन 26 लोगों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी पार्षद अजय गोड भाजपा विधि प्रकोष्ठ राजेंद्र साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, ललेश दुबे, पूर्व एल्डर राधे यादव, नरेंद्र पाटेनवार, बलदेव दीवान, रजनीश मिश्रा, संजय ब्रेड, वीरेंद्र नायक, भजन कंवर, मनोज कंवर, मनसाय साहू, पुनि राम साहू, मनोज यादव ,राजकुमार प्रजापति, संजू शर्मा, ओमप्रकाश दुबे…
0 शहर के मोदी गार्डन चित्रा टाकीज में 19 से 26 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कोरबा,देश के प्रख्यात कथा वाचक कौशल किंकर की उपाधि प्राप्त श्रीभूषण कृष्ण शास्त्री ने प्रेस क्लब भवन तिलक नगर में प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत नहीं तो बच्चों में संस्कार कैसे आएगा। उन्होंने कहा कि कौशलपुर (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़)में एक भी संस्कृत का गुरूकुल नहीं है और कौशलपुर के विद्यार्थियों को महंगी फीस देकर संस्कृत की शिक्षा एवं दीक्षा लेने दूर दूसरे प्रदेश जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संस्कार तभी आ सकता है जब हमारी देववाणी संस्कृत का उत्थान,…
कोरबा,छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिकी सदस्य से इस्तीफा मांगा है।बता दें कि सरकार बदलने ले साथ कांग्रेस कमेटी के संगठन में भी अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है। चुनाव हारे विधायक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे है। वही टिकट बंटवारे से नाराज कुछ निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे है। इस कड़ी में पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी से इस्तीफा…

