Author: Ramesh Verma
रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
रायपुर,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम पाटन के शांतिनगर में रखा जायेगा। फिलहाल भूपेश बघेल दिल्ली में हैं। दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व मुख्यमंत्री बघेल दिल्ली से रायपुर वापस लौटेंगे।बता दें कि पिछले साल…
शिक़ायत: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में सरपंच, रोजगार सहायक और आवास मित्र के नाम कोरबा ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई थी. केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत 2015 में की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य साल 2022 तक हर व्यक्ति को अपना घर उपलब्ध करवाना है.जिसे बढ़ा कर 2024 तक कर दिया गया हैl प्रधानमंत्री आवास योजना में वह हर व्यक्ति शामिल है जो झुग्गी झोपड़ी अथवा कच्चे मकानों में रहते हैं. आवास योजना के तहत सरकार बेघर लोगों को घर बनाकर…
0 दो विकेट खोकर महज 5 ओवर में 50 रन के लक्ष्य को किया हासिलकोरबा। बलगीखार क्रिकेट स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। बलगी कॉलोनी के ब्वायस इलेवन क्रिकेट टीम ने विजेता का खिताब जीता। क्रिकेट स्पर्धा के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 55 बलगीखार के पार्षद मस्तूल सिंह कंवर ने विजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आनंद इलेवन की टीम ने पहली ओवर में ही दो विकेट गिरने से शुरूआत अच्छी नहीं रही और 10 ओवर में 50 रन ही बना पाई। इस लक्ष्य का…
कोरबा , भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परियोजना ‘कनेक्ट’ के तहत 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और लेखा (सेमा) विषयों के सत्र पर केंद्रित था जिसका उद्देश्य छात्रों को दैनिक अभ्यास के माध्यम से उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में कुल 140 छात्रों ने पंजीकृत किया था। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेषज्ञों द्वारा करियर परामर्श सत्र भी आयोजित किया गया जिससे छात्रों को करियर के विभिन्न क्षेत्रों और उनके…
नाम आरोपी :-समीर भारद्वाज पिता रेशम लाल भारद्वाज उम्र 25 वर्ष सा० ग्राम बाता थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ०गо) अप.क. 04/2024 धारा 376 भादवि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियों थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थीया व आरोपी की दोस्ती इस्ट्राग्राम में हुई और दोनो के बीच इस्ट्राग्राम में बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। और आरोपी पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फसाकर कई बार मिलने बुलाया और दिनांक 07.05.2023 को प्रार्थीया को उसके गृह ग्राम छोड़ने जाते समय कुछ पीलाकर लबेद के जंगल में बलात्कार किया। और जब पीड़िता विवाह करने के लिए…
अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का कोरबा लोकसभा क्षेत्र में रामराज्य की स्थापना का लक्ष्य, नए साल के साथ बढाने लगे कदम कोरबा, केंद्र के बाद राज्य में भाजपा सरकार के आने से एक ओर जहां विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में काम हो रहा है तो दूसरी ओर हिंदुत्व जागृत करने की दिशा में भी अभियान चलने लगे हैं। इसी कड़ी में जहां पिछले साल के अंतिम दिनों में कटघोरा में हिंदू सम्मेलन व घर वापसी अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ था, वही अब जल्द ही पाली-तानाखार व रामपुर विधानसभा…
शहर के रविशंकर शुक्ल नगर के चिल्ड्रन पार्क ग्राउंड में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा रसोत्सव, श्रीहित सहचरी सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा आयोजन कोरबा,देश में सनातन धर्म के प्रति अब लोग ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग अच्छे स्तर पर पहुंच गई है। अब देश में अध्यात्म की राह में लोग बढ़ रहे हैं। सनातन धर्म की संस्कृति, सभ्यता और विरासत सहेजने से ही सबका विकास होगा। उक्त विचार श्रीधाम वृद्धावन के रसिक भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजन प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त की।वे शहर…
0 भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य कराएंगे कथा का रसपान कोरबा, श्री हित सहचरी सेवा समिति रविशंकर शुक्लनगर द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।रविशंकर शुक्ल नगर से घंटाघर तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें समिति के सदस्यों सहित नगरजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।भागवत कथा में भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य व्यासपीठ से भक्तों को भगवान की कथा का रसपान कराएंगे।आयोजन को लेकर श्री हित सहचरी सेवा समिति की बैठक चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। इसमें समिति की सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि नए साल…
रायपुर , जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।निवृतमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने मयंक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

