Author: Ramesh Verma
0 आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी कोरबा ,जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम बांधापाली निवासी एक ढाबा संचालक के ऊपर अर्ध रात्रि को हमला कर उसे लहूलुहान कर अज्ञात हमलावर भाग निकला। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार करतला थानांतर्गत ग्राम बांधापाली निवासी कपिकेतन वैष्णव उम्र 55 पिता स्व. दयालदास वैष्णव अपने गांव के रोड किनारे ढाबा संचालन करता है। रोजना की भांति वह ढाबा बंद कर खाना खाने के बाद ढाबे के अंदर उसकी सुरक्षा के वास्ते सो गया था। इसी दौरान अर्ध रात्रि को लगभग 11:45…
0 6000 लोग हुए शामिल कोरबा , राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र प्राण-प्रतिष्ठा समिति इस महीने के चौथे सप्ताह में होने जा रहे आयोजन को लेकर सक्रियता से काम कर रही है। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अयोध्या में पूजित अक्षत के साथ लोगों को दर्शन हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है। चित्रक और पत्रक भी इसमें शामिल किए गए हैं। संगठन की व्यवस्था और संरचना के अनुसार कुल 133 खंड स्तर पर अभियान का संचालन करने के साथ जिले के हिंदू परिवारों तक पहुंचने की योजना है। अंतिम रूप से 15 जनवरी तक इस अभियान को पूरा…
रायपुर,राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है, जारी आदेश के अनुसार IPS जितेंद्र सिंह मीणा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सीबीआई में DIG के पद पर पदस्त किया गया है। वहीं आईपीएस शशि मोहन सिंह को बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लिहाजा जितेंद्र सिंह मीणा के स्थान पर सरकार ने 2012 बैच के शशि मोहन सिंह को बस्तर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
25 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन कोरबा ,पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने हेतु 25 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत प्रवेश लेने हेतु 10 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी प्राचार्य/प्रधानपाठक/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
रायपुर,कांग्रेस नेता सुशील शुक्ला ने भाड़ा नियंत्रण अभिकरण के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्ला ने अपना यह इस्तीफा रजिस्ट्रार को भेजा है। बता दें कि शुक्ला की नियुक्ति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने की थी। ऐसे में राज्य में सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया। शुक्ला ने इसके खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में अपील की जहां कोर्ट ने शुक्ला के पक्ष में फैसला दिया। कोर्ट ने शुक्ला की नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर रोक लगा दिया है। कोर्ट का फैसला पक्ष में आने के बावजूद शुक्ला ने अब इस्तीफा…
कोरबा, जिले में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला जारी है एक ऐसा ही मामला उरगा थाना क्षेत्र में घटित हुई दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत कनकी मुख्य मार्ग की खैरभवना पूल के पास देर रात दो बाइक में आमने-सामने से टकरा गई. एक बाइक में दो लोग…
कोरबा ,जिले में अरसे बाद एक नए रेत घाट के संचालन की स्वीकृति खनिज विभाग को प्राप्त हुई है। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर चुइया रेत घाट शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रॉयल्टी पर्ची भी जारी कर दी गई है पर साथ में इस शर्त के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है कि इस रेत घाट में उत्खनन और लोडिंग का कार्य मशीनों से नहीं, बल्कि मेन्युअल ही करना होगा। बहरहाल रेतघाट की स्वीकृति से जरूरत के विपरीत सीमित सुविधा में वृद्धि से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।खनिज विभाग के अनुसार…
कोरबा,ग्राम पंचायत हरदी बाजार के डाबरी पारा शिक्षक नगर के निवासियों द्वारा हरदी बाजार थाना में जाकर लिखित शिकायत की गई है की मदन लाल राठौर द्वारा कथित रूप से अपने जमीन पर मोहल्ले वासियों के लिए 10 फिट का रास्ता विगत लगभग 14 वर्षो से छोड़ा गया था जिसमे से वहा रहने वाले निवासियों का अनजाना होता था इसके साथ ही यहां बने आंगन बड़ी भवन के बच्चे और कार्यकर्ता भी इसी रास्ते से आना जाना करते है। जिसे मदन लाल राठौर द्वारा 2 दिन पूर्व खोदाई कर बाधित किया गया है। जिसके कारण वहां से पैदल आना जाना…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने किसान दिवस के अवसर पर जामबहार और बेला गांव में किसान मेला आयोजन किया। आयोजित उत्सव में 32 गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों में नवाचार, सहयोग और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी निकायों, वित्तीय संस्थानों और कृषि क्षेत्रों के विभिन्न हितधारकों को एकजुट करते हुए बदलाव के लिए एकजुट किया गया। बालको ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी), छत्तीसगढ़ नवकरणीय ऊर्जा विभाग, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के साथ अपने सहयोगी स्वयं सेवी संस्था एक्शन फॉर फ़ूड प्रोडक्शन के सहयोग से…
कोरबा, जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आने वाले पसान रेंज जलके ( तनेरा) सर्किल क्षेत्र के ग्राम पनगवा में पिछले कई माह से हाथियों का विचरण हो रहा है। इस संबंध में तनेरा ( जलके)के परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अनिल कश्यप ने हमारे क्षेत्रिय संवाददाता सुशील जायसवाल, को बताया कि बीते रात्रि ग्राम पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुप साय गोंड उम्र 56 वर्ष पर उसके अरहर की बाड़ी में अचानक आकर एक दतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले से उसके सीने एवं पैर में गंभीर चोटें आने की खबर है।घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम…

