Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कोरबा जिले में डीएमएफ के पैसों का बड़े पैमाने पर बंदरबांट किया गया है। ED की शिकायत पर EOW ने जो मामले दर्ज किए हैं, उसके मुताबिक इस अनियमितता में तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू समेत अनेक विभागीय अफसर भी संलिप्त पाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक कई टेंडर्स में अफसरों को सीधे-सीधे 40 फीसदी रकम पहुंचाई गई है। उल्लेखनीय है कि, ED के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के प्रतिवेदन रिपोर्ट पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक-02/2024 धारा 120बी, 420 भादवि एवं धारा-7, धारा-12 के तहत् मामला दर्ज कर जांच शुरू…

Read More

कोरबा , भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में में 30 जनवरी पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्टर कार्यालय कोरबा में 02 मिनट का मौन धारण रखा जाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर मौन धारण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Read More

कोरबा , जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच आयोजित किए गए। जिसमें 14 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने मैच जीते। 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका वर्ग के मैचों में हरियाणा व तमिलनाडु के बीच मैच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने तमिलनाडु को हराया। गुजरात व मध्यप्रदेश के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश विजयी रहा। आंध्रप्रदेश व सीबीएसई की टीम के मध्य खेले गए मैच में सीबीएसई की टीम विजेता रही। इसी तरह छत्तीसगढ़ व चंडीगढ़ के मध्य खेले गए…

Read More

0 वास्तविक किसानों को धान बेचने में न हो परेशानी 0 कलेक्टर ने ली किसान कल्याण एवं खाद्यान्न सुरक्षा से सम्बंधित अधिकारियों की बैठक 0 खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के दिए निर्देश कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, डीआरसीएस, नोडल अधिकारी सीसीबी, कृषि, पशुपालन, सहित किसान कल्याण एवं खाद्यान्न सुरक्षा से सम्बंधित विभागों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।कलेक्टर ने जिले में अब तक किये गये धान खरीदी, भंडारण और उठाव की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवसों में जारी टोकनों पर की गई…

Read More

कोरबा, बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के दोन्द्रों नाला के पास हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय प्रताप कुमार की मौत हो गई। वह जांजगीर चांपा जिले के खूंटी गांव का रहने वाला था और भारत अल्युमिनियम कंपनी के अंतर्गत काम कर रही सिमेंस कंपनी में कर्मचारी था।जानकारी के अनुसार रविवार को कंपनी के कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए बेला जलाशय गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नल के पास प्रताप की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरने के साथ घायल हो गया। इस बीच सहकर्मियों ने उसे उठाया। बाद में क्या कुछ हुआ, इस बारे में…

Read More

कोरबा,जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा दिनाँक 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को मौन दिवस के रूप में मनाया जावेगा।उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, जोन, वार्ड एवं बुथ कमेटी के सदस्यों सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग आदि के पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

Read More

0 मानिकपुर पुलिस ने की कार्यवाहीकोरबा, शहर की मानिकपुर पुलिस ने उस कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने आपसी विवाद में एक व्यक्ति के ऊपर ब्लेड से हमला किया था। कथित आरोपी का नाम संजय सोनवानी बताया जा रहा हैं जिसने कन्हैया रात्रे नामक व्यक्ति पर हमला किया था। जिसकी शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Read More

0 कलेक्टर कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन0 मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च की दी चेतावनी कोरबा ,सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम एनटीपीसी के कोरबा स्थापित संयंत्र कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की स्थापना हेतु शासकीय भूमि के अलावा अनेक निजी भूमि स्वामियों की भी निजी भूमियो का अधिग्रहण किया था, उस दौरान भोले-भाले माटीपुत्रो को जमीनों के मुवाअजे के अतिरिक्त युक्तायुक्त रोजगार व्यवस्थापन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करने का वायदा किया गया था। किन्तु भू-अर्जन से प्रभावित माटीपुत्रो का खुला आरोप हैं की न तो उन्हें पर्याप्त मुआवजा मिला न ही व्यवस्थापन और न ही रोजगार मिला। इन्ही बातो…

Read More

0 गौसेवा से उनके आचरण में आया बदलाव कोरबा ,लूट, हत्या और चोरी के जुर्म में सजायाफ्ता कैदियों को सुधारकर मुख्यधारा में जोड़ने वाले जेलरों पर बॉलीवुड में ”दो आंखें बारह हाथ, कर्मा, वतन के रखवाले” जैसी अनगिनत फिल्मे आप ने देखी होगी। इन फिल्मों के जेलर रील लाइफ की कहानी है।लेकिन कोरबा जिला जेल में पदस्थ जेलर विजयानंद सिंह रियल लाइफ में इन सजायाफ्ता कैदियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अनोखा प्रयोग किया हैं। यूपी में योगी सरकार की कई जेलों में चल रहे गौसेवा की तर्ज पर कोरबा जिला जेल के जेलर विजयानंद सिंह ने भी जेल…

Read More

कोरबा, छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शालये राष्ट्रीय बेसबॉल स्पर्धा 28 जनवरी से कोरबा जिले में प्रायोजित है। प्रतियोगिता 01 फरवरी तक चलेगी। उपरोक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना,चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, सीबीएसई स्पोर्ट्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन व विद्या भारती के अंडर 14 वर्ष व 19 वर्षीय बालक और बालिका वर्ग के 831 खिलाड़ी शामिल होंगे।इनके अलावा लगभग 450 कोच, मैनेजर, अधिकारी भी शामिल होंगे। स्पर्धा का उदघाटन और समापन मैच चयनित सीएसईबी…

Read More