Author: Ramesh Verma
कोरबा, 30 जनवरी मंगलवार को थाना बांगो पहुंच प्रार्थी ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई की पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा 01 वर्ष तक बलात्कार किया गया। मामले की की जानकारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला को दे उनके दिशा-निर्देशन के बाद बांगो थाना प्रभारी निरीक्षण कृष्ण कुमार वर्मा ने अपराध कमांक 27/2024 धारा 376 भादवि के तहत एक व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा।उपरोक्त कार्यवाही में सउनि सुखलाल सिदार, प्रआर विरेन्द्र कुमार, आरक्षक गजेन्द्र पाल के द्वारा कथित आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर 31 जनवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अन्तर्गत रामपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संख्या बढ़ाने और समय पर पोषण आहार प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कुछ दिन पूर्व ही महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने और अन्य कमियां पाए जाने पर क्षेत्र की सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।रामपुर मुख्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण के…
इच्छुक आवेदक 08 फरवरी से कर सकते हैं आवेदन कोरबा, भारतीय वायुसेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर के तहत सेना में भर्ती के लिए पूर्व में अधिसूचना जारी हुई है। जिसके तहत इच्छुक आवेदकों से 08 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर वायुसेना भर्ती में सम्मिलित होने के लिए आवेदक की जन्मतिथि 31/10/2024 की स्थिति में साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदक का 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण होना वांछनीय है। आवेदकों…
0 क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल और प्रदेश महामंत्री साय रहे मौजूद कोरबा,आगामी लोकसभा चुनाव को राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने भी कमर कस ली है। भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं। इस कड़ी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने मार्गदर्शन दिया।लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लोकसभा स्तरीय बैठक पंचवटी विश्राम गृह मेें आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा।…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनवरी समाप्त होने के एक रोज पहले आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को डीपीसी में हरी झंडी मिल गई। आईएएस का प्रमोशन जनवरी के प्रारंभ में हो गया था मगर आईपीएस का अटका हुआ था। मंत्रालय में आज चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में प्रमोशन पर मुहर लगा दिया गया। डीपीसी में चीफ सिकरेट्री चेयरमैन होते हैं और एसीएस होम और डीजीपी इसके पदेन सदस्य होते हैं।सर्विस के हिसाब से इस साल नौ आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन होना था। इनमें 2006 बैच के तीन, 2010 बैच के तीन और…
कोरबा ,सर्वमंगला नगर के पास मंगलवार को ड्राई डे पर अवैध रूप सेशराब बेच रहे एक आरोपी को पुलिसटीम ने पकड़ा। उसके पास से 40 पाव शराब जब्त किया गया। गिरफ्तारकरके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजदिया गया। मंगलवार को ड्राई डे पर शराबबिक्री प्रतिबंधित थी। इस दौरानअवैध रूप से शराब की बिक्री न होइसके लिए एसपी जितेंद्र शुक्ला नेसभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशदिया था।जिसके तहत प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में मुखबिर सक्रियकिए थे। कुसमुंडा थाना के सर्वमंगलाचौकी अंतर्गत सर्वमंगला नगर में एकव्यक्ति के मछली दुकान के पासअवैध रूप से शराब…
कोरबा ,शहर के मुड़ापार में खड़ीएंबुलेंस आधी रात को पार हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीएंबुलेंस का संचालन करने वालीसेवा समिति व पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। एंबुलेंस के शराबी लेगए थे, जो 2 घंटे बाद वापस छोड़गए। मानिकपुर चौकी अंतर्गतमुड़ापार में चरामेति संजीवनी सेवा (समिति) का एंबुलेंस चालकनिवासरत है।मंगलवार की रातउसने सेवा समिति की विंगर एंबुलेंसको अपने घर के पास खड़ी की थी। देर रात करीब 12 बजे घर के बाहरसे वाहन स्टार्ट होने का आवाजआने पर चालक बाहर निकला तोउसके होश उड़ गए। एंबुलेंस वहांनहीं थी। चालक ने सेवा समिति केपदाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद…
कोरबा,जिले के गेवरा खदान में आज बुधवार की तड़के सुबह एक और हादसा हो गया जिसमें एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी कर अनुसार गेवरा खदान में नियोजित कम्पनी रूंगटा में बतौर ट्रक चालक हीरा प्रसाद ratre निवासी चांपा जांजगीर जिला, वर्तमान में छुराकछार में रहकर ड्यूटी आना जाना कर रहा था। आज ड्यूटी के दौरान अपनी ट्रक को सड़क पर खड़ी कर पानी लेने उतरा था,वापस ट्रक के पास जाते वक्त ट्रिप लगाने की तेज आपा धापी में रूंगटा कंपनी के दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत…
कोरबा ,जिला पंचायत के नवागत सीईओ श्री संबित मिश्रा ने आज सुबह कार्यालय जिला पंचायत पहुंच कर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है. श्री संबित मिश्रा 2018 बैच के युवा आईएएस अधिकारी हैं. इसके पहले श्री मिश्रा रायगढ़ जिला में सहायक कलेक्टर तथा जशपुर जिले में जिला पंचायत के सीईओ के रूप मे सेवायें दे चुके हैं.
कोरबा, जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में 18 मई 2022 की शाम जंगल की ओर घुमने निकली तीन बहनों के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिये जाने का अपराध सिद्ध होने पर तीन आरोपियों को चार-चार साल कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया है। उक्त मामले में यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ने दिया है।अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश जायसवाल ने बताया कि घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र में 18 मई 2022 की शाम घटित हुई थी। क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग सहित चार बहनें घुमने के लिए जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान…

