Author: Ramesh Verma
कोरबा , 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विकास महतो शामिल हुए। यहां उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह, सम्मान और देशप्रेम की भावना को देखकर विद्यालय में हो रहे शिक्षण कार्य के प्रति श्री महतो संतुष्ट नजर आए। यहां अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री वसंत ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की।ध्वजारोहण के पश्चात्…
0 अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया कोरबा, कोरबा प्रेस क्लब परिवार द्वारा तिलक भवन में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव द्वारा ध्वज फहराया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के साथ सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य मनोज यादव, रमेश वर्मा, पत्रकार गृह…
0 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा,देशभक्ति का रोमांच भी 0 विभागों की आकर्षक झांकियों में दिखी विकास की झलक कोरबा,गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में सीएसईबी कोरबा पूर्व के फुटबॉल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह स्थल पर प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर अजीत वसंत,पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के साथ परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ ही हर्ष फायर किया गया।परेड का…
सीएसईबी ग्राउंड से रैली की होगी शुरूआत कोरबा , 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दोपहर 03 बजे सड़क सुरक्षा बाईक रैली निकाली जाएगी। यह रैली सीएसईबी ग्राउंड से आरंभ होगी तथा पुराना बस स्टैण्ड होते हुए घंटाघर चौक कोरबा पहुंचकर समाप्त होगी।
कोरबा , एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग के कोल स्टॉक में आग लग गई। कोयले की ढेर से धुआं देख राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। दरअसल, एसईसीएल के मानिकपुर का प्राइवेट साइडिंग रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास है। जहां भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक किया गया है। बताया जा रहा कि कोयला परिवहन के दौरान ओवरलोड कोयला एडजस्टमेंट कर कोयले का भंडारण किया गया है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर…
रायपुर/कोरबा,भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधीकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। 2018 बैच के आईएएस संबित मिश्रा को जिला पंचायत सीईओ जशपुर से कोरबा जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। वहीं 2019 बैच के अमित कुमार को राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओं से बिलासपुर नगर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार को अंबिकापुर निगम कमिश्नर से जिला पंचायत सीईओ जशपुर बनाया गया है।हेमंत रमेश नंदनवार को सहायक कलेक्टर महासमुंद से जिला पंचायत सीईओ बीजापुर बनाया गया है। 2020 बैच की सुरुचि सिंह को राजनांदगांव का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। 2020 बैच की आईएएस रोमा श्रीवास्तव को एसडीएम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाताओं को किया संबोधित, पोड़ी और कटघोरा में विकास महतो रहे उपस्थित
कोरबा,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 25 जनवरी को पूरे देश में एक साथ दोपहर 12 बजे 50 लाख नव मतदाताओं से संवाद किया । जिसकी तैयारी का जिम्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई थी ।इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोरबा जिले के विभिन्न मंडलों में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन नव मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनवाने की व्यवस्था की गई थी । इसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विकास महतो पाली तानाखार विधानसभा के पोड़ी एवं कटघोरा विधानसभा के…
कोरबा, आज पूरे छत्तीसगढ़ में छेरछरा लोकपर्व की धूम देखने को मिली। इस पर्व की सबसे खास बात यह है कि इस दिन बच्चे घर-घर जाकर अन्न की मांग करते हैं। आज छत्तीसगढ़ में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बच्चों की टोलियां उत्साह के साथ छेरछेरा पर्व को मनाते हुए घर-घर पहुंचकर अन्न दान लेने पंहुचे। ऐसा कहा जाता है कि जो भी दान किया जाता है वह महादान होता है। इसका सुखद फल भी प्राप्त होता है। यह पर्व हिंदी महीने के पौष माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती…
कोरबा, जिले में इन दिनों 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। एनएसएस स्वयंसेवक भी आम लोगों को जागरूक करने सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए लोगों को यातायात नियमों से अवगत कराते हुए उनका पालन करने का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एनएसएस शिविर के बीच उरगा से लगे ग्राम केरवाद्वारी में भी यातायात जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के सहयोग से आयोजित शिविर में कमला नेहरू महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक व राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाई.के. तिवारी ने छात्रों…

