Author: Ramesh Verma
रायपुर, लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को देर रात राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईजी और SP के तबादले किए हैं। रायपुर, जशपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा सहित कई जिलों के एसपी को राज्य सरकार ने बदल दिया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर का नया आईजी बनाया गया है। संजीव शुक्ला बिलासपुर रेंज के नए आईजी होंगे। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को बनाया गया है,जितेंद्र शुक्ला दुर्ग भेजे गए हैं।
कोरबा, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के हाटी-जोगड़ा मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिल के मध्य जोरदार टक्कर में 2 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात लगभग 9:30 से 10 बजे के मध्य हुई। एक युवक की पहचान खगेश राठिया ग्राम तौलीपाली, थाना करतला व दूसरे की पहचान ग्राम जिल्गा,थाना -श्यांग,जिला कोरबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगड़ा गांव में गौरा महोत्सव का रात्रिकालीन कार्यक्रम चल रहा है और…
कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सुखसागर मन्नेवार के पिता गांधीराम मन्नेवार (72) का आज शनिवार की शाम 5 बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे ग्राम नवापारा उमरेली के प्रतिष्ठित नागरिक व सेवानिवृत शिक्षक थे। उनका अंतिम संस्कार नवापारा गांव के मुक्तिधाम में रविवार 4 फरवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा।कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने स्वर्गीय गांधीराम मन्नेवार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
0 आखिर किसके इशारे पर हो रहा है अवैध कटिंग 0 बांसों की अवैध कटाई, लकड़ी तस्कर सक्रिय करतला विकासखंड का मामला कोरबा, वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद लकड़ी तस्कर सक्रिय हो गए हैं और लगातार हरे-भरे जंगलों को काटकर वीरान कर रहे हैं एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वनकर्मी चार सूत्रीय मांगों को लेकर वनकर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। जिनके हड़ताल पर चले जाने से जंगल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लकड़ी तस्कर भी हड़ताल का फायदा उठाने में लग गए हैं। इसी तरह का मामला…
कोरबा, 8 फरवरी को राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” उड़ीसा होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश में करेगी जो रायगढ़, खरसिया होते हुए 12 फरवरी को कोरबा पहुंचेगी। “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के सफल आयोजन के लिए कोरबा के कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक रखी गई। बैठक में शामिल होने के लिए एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहली बार कोरबा पहुंचे। प्रथम कोरबा आगमन पर टी.पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया गया।एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत के बाद बैठक प्रारंभ हुई जिसमे सचिन पायलट, प्रदेश…
कोरबा,छत्तीसगढ़ शासन ने सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस संबंध में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जिला योजना समिति की अध्यक्षता एवं जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण आदि के लिए सौंपे गए प्रभार के तहत उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री बनाये गए हैं। वे कोरबा के साथ-साथ बिलासपुर और बेमेतरा जिले का भी प्रभार देखेंगे।इसी तरह कोरबा विधायक एवं प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को मुंगेली, कबीरधाम व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है
रायपुर,भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने आज अपनी प्रदेश टीम के साथियों की घोषणा की । आज जारी की गई सूची के अनुसार कोरबा जिले से श्री विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई । श्री विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने से कोरबा के भाजपाइयों ने प्रसन्नता जाहिर की है । गौरतलब है कि श्री विकास रंजन महतो पूर्व में भी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं तथा रायगढ़ जिले के सह प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन किया है ।भारतीय जनता पार्टी…
0 एएसआई मनोज राठौर ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का किया आग्रह कोरबा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न माध्यमों से आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है । सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के तहत 5 फरवरी को चश्मा घर व कोरबा नेत्रालय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में…
कोरबा,प्रार्थी नानक सिंह सैनी पिता महेन्दर सिंह सैनी उम्र 40 वर्ष बांगो थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज किया कि उसके खड़े ट्रेक्टर सीजी-12-एएन-1798 को अज्ञात चोर ले गया, जिसके बाद थाना बांगो में अपराध कमांक 28/2024 धारा 379 भादवि 01 फरवरी को पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।मामले के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा के मार्गदर्शन, पंकज ठाकुर एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में सउनि सुखलाल सिदार, आरक्षक गजेन्द्र पाल, पुरंजन साहू के द्वारा कथित…
0 एक दिन में चौदह करोड़ का हुआ व्यवसाय 0 अच्छा व्यवसाय करने वालों को किया गया पुरस्कृतकोरबा,डाक जीवन बीमा के स्थापना दिवस पर सहायक डाक अधीक्षक कोरबा के अंतर्गत चांपा में डाक जीवन बीमा के महा लागिंग डे पर डाक जीवन बीमा मेले का आयोजन पर निदेशक डाक सेवाएं छग परिमंडल रायपुर की उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं दिनेश कुमार मिस्त्री ने अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि डाक विभाग के कर्मचारियों में किसी लक्ष्य की पूर्ति के आप में क्षमता है। किसी भी लक्ष्य की पूर्ति के लिए एक चार्ट होनी चाहिये कि मुझे…

