Author: Ramesh Verma
0 शिविर में 62 आवेदन प्राप्त कोरबा , छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम/तहसील कोरबा कार्यालय प्रांगण में शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से किया गया। शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें कोरबा अनुभाग के 47, कटघोरा 04, पाली 03 और पोंड़ीउपरोड़ा अनुभाग के 08 आवेदन पत्र शामिल हैं। शिविर स्थल पर ही कोरबा अनुभाग के दो आवेदनों का निराकरण किया गया। तथा लंबित 60 आवेदनों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश कलेक्टर अजीत वसंत ने दिए ।
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सड़क सुरक्षा हीरो बनें’ थीम पर महीने भर का अभियान आयोजित करके 35वीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया। अभियान का उद्देश्य संयंत्र और समुदाय के लोगों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार हो सके। 15 जनवरी से 14 फरवरी के बीच चले अभियान में लगभग 8000 व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के चैंपियन के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बालको ने…
कोरबा,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड़, डीलज शराब, के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पाली द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ अवैध डीजल पर कार्यवाही की गई।मुखबीर से अवैध रुप से डीजल रखने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के सूचना तस्दीक पर रवाना हुआ जो थाना पाली के बाईपास सराईपाली के एक ढाबा पर 70 लीटर डीजल मिलने पर कथित आरोपी को समक्ष गवाहन के जप्त कर…
0 9 महिलाओं सहित बच्चों को आई गंभीर चोंट कोरबा, कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तानाखार के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कटघोरा की ओर आ रही वैन को पीछे से आ रहे एक बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वैन में सवार 9 महिलाओं सहित बच्चों को गंभीर चोंट आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं कटघोरा अंतर्गत ग्राम बचरा-पोंडी की है। गांव के कुछ लोग वाहन किराया कर कटघोरा किसान मेला देखने आ रहे थे, उसी दौरान यह हादसा घटित…
0 शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं, पात्र अभ्यर्थी दर-दर भटकने मजबूरकोरबा , एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बरपाली फर्जी मार्कशीट के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर की नियुक्ति किये जाने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं जिसके कारण कई पात्र अभ्यर्थी कई महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।जानकारी के अनुसार गत वर्ष एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना बरपाली द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था। जिसमें ग्राम भादा के रिक्त पद पर एक महिला की नियुक्ति की गई। जिस पर दूसरे स्थान पर…
0 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सीरप 0 प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों में सत्रों का होगा आयोजन कोरबा ,भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में जिले में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 16 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक (शिशु सरक्षण माह) विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण आँगनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 6…
कोरबा, एक युवक की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात किसी ने कॉल कर युवक को सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने बुलाया था। करतला थाना पुलिस को गनियारी के जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो शव के पास ही एक बोलेरो भी खड़ी मिली। युवक की पहचान ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली निवासी अमित कुमार(35) के रूप में हुई। 0 गाड़ी चलाने का काम करता था युवकपुलिस पूछताछ में…
कोरबा, जिले में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन गुरुवार को होगा। उक्त अवसर पर शहर के सीएसईबी स्थित सीनियर क्लब में सुबह 11 बजे समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अजीत वसंत होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा महंगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी यातायात पुलिस विभाग के एएसआई मनोज राठौर ने दी है।उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात व जिले के सभी थाना चौकी की पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के…
कोरबा,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेश वासियों को बसंत पंचमी पर्व की अपनी शुभकामना संदेश दिया है।श्री अग्रवाल ने अपनी शुभकमना संदेश में कहा कि प्रति वर्ष बसंत पंचमी के दिन विद्या, ज्ञान व कला की देवी माँ सरस्वती की अराधना होती हैं। देश भर की सभी विद्या के मंदिरों (स्कूल, कॉलेज) में माँ सरस्वती की पूजा शिक्षक व छात्रों के द्वारा की जाती हैं।श्री अग्रवाल ने माँ सरस्वती से क्षेत्रवासियों सहित छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान, ऊर्जा व उत्साह का आशीर्वाद मांगा हैं।

