Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»अवैध कारोबर पर ताबड़तोड़ सख्त कार्यवाही
    कोरबा

    अवैध कारोबर पर ताबड़तोड़ सख्त कार्यवाही

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 15, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    • 05 आरोपियों से 840 नग नशीले इंजेक्शन किया गया जप्त
    • नशे के कारोबार में लिप्त नेटवर्क को किया गया ध्वस्त
    • 24 प्रकरणों में कुल 609 लीटर शराब जिसमें 588 लीटर महुआ शराब, 107 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब की गयी जप्त
    • अवैध कबाड़ के विरूद्ध 08 प्रकरणों में 32 टन कबाड़ किया गया जप्त
    • कबाड़ की 07 दुकाने की गयी सील
    • एक पिकअप वाहन में चोरी के 1500 लीटर डीजल को किया गया जप्त
    • अवैध गांजा के कथित आरोपी को रंगे हाथ 6.5 किलो गांजा के साथ पकड़ा
    • गांजा पुड़िया बेचने वाले 05 लोगों पर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
      कोरबा,जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 14 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में सभी अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी। जिसमें किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ एवं डीजल के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना, चौकी एवं सायबर सेल टीम के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की। पुलिस के द्वारा 840 नग नशीले इंजेक्शन को 06 कथित आरोपियों से जप्त किया गया एवं आरोपियों के बताए अनुसार अन्य जगहों पर पुलिस की दबिश फिलहाल जारी है। आरोपियों को नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है जिसके लिए टीम रवाना की जा रही है। पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए कुल 609 लीटर शराब जिसमें 588 लीटर महुआ शराब, 107 पाव देशी शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया जाकर कुल 24 प्रकरणों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी है।
      कोरबा पुलिस के द्वारा कथित आरोपी के कब्जे से रंगे हाथ 65 किलो गांजा जप्त किया गया, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही 05 आरोपियों को गांजा पुड़िया बेचने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। कोरबा पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर अवैध कबाड़ वाले स्थान पर दबिश देकर 08 प्रकरण में कुल 32 टन कबाड़ को जप्त किया गया साथ ही 07 कबाड़ की दुकानों को सील किया गया। पुलिस के द्वारा अवैध तरीके से चोरी का डीजल निकालने वाले के खिलाफ कुसमुंडा क्षेत्र पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी जिसमें 1500 लीटर डीजल एवं एक पिकअप वाहन जप्त किया गया।
      पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    By Ramesh VermaApril 27, 20260

    कोरबा, सेवा ही परमो धर्म के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए कोरबा प्रेस क्लब…

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,732)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.