Author: Ramesh Verma
कोरबा, डायल 112 की टीम को मदद करते तो देखा था लेकिन रविवार को बीच सड़क पर दो युवकों की धुलाई करते भी देख लिया। दरअसल दोपहर को टीपीनगर स्थित मामा जी ब्रेकर्स के सामने सड़क पर वाहन को खड़ाकर वर्दीधारी द्वारा उसमें बैठे एक युवक की खातिरदारी की जा रही थी।इसी बीच एक और युवक को दूसरे वर्दीधारी ने घसीटते हुए वाहन के अंदर डालने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग निकला। इसके बाद पहले से ही वाहन में बैठा युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन दोनों ही जवान उसकी पिटाई करते रहे। इस बीच सड़क पर ट्रैफिक जाम…
कोरबा, बीती रात सिंचाई कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने तांडव मचाते हुए एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है यह स्कॉर्पियो जी गोविंद का है जो सिंचाई कॉलोनी का रहने वाला है स्कॉर्पियो मालिक ने बताया कि वह रविवार को अपनी स्कॉर्पियो को आवास के ठीक सामने बनी पार्किंग में खड़ी किया था। रात को ही स्थानीय लोगों ने उसे स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना दी स्थानीय पार्षद को भी लोगों ने जानकारी दी…
कोरबा, प्रेस क्लब के सदस्य दुर्गेश श्रीवास्तव की मौसी श्रीमती राजरानी श्रीवास्तव 70 वर्ष का आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से प्रारंभ हुई और पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों व शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
0 सेमी फायनल के विजेता टीमों के बीच 28 फरवरी की शाम 07.00 बजे होगा फायनल मुकाबला, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब (केपीसी) द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का अधिकृत फिक्चर आज दोपहर जारी किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता को लेकर अनाधिकृत तौर पर फर्जी फिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कोरबा प्रेस क्लब ने उक्त फिक्चर का खंडन करते हुए रविवार की दोपहर जारी फिक्चर को अधिकृत बताया है।स्व केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुंभारभ 20 फरवरी 2024 की शाम 06.00 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में कलेक्टर…
0सीएसईबी-चौक,सुनालिया मार्ग,सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर,बालको-रिस्दी मार्ग का किया निरीक्षण कोरबा, शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए जिले के कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने देर शाम आज दूसरी बार सड़क पर उतर कर सीएसईबी चौक, सुनालिया मार्ग, संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग, सर्वमंगला चौक, बरमपुर रोड़ सहित कुसमुंडा-इमली छापर मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने शहरों में यातायात को सुगम बनाने और ट्रैफिक में अवरोधक बन रहे कारणों को मौके पर जाकर जानने के साथ ही लोक निर्माण विभाग,सेतु विभाग,नगर पालिक निगम, पुलिस,परिवहन विभाग सहित एसईसीएल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ…
कोरबा, एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा कोयला खदान जाने के लिए अलसुबह ओमप्रकाश एक्का नामक व्यक्ति घर से निकले। लेकिन वे मंजिल तक पहुंच नहीं पाए। रास्ते में ही तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने अभागे ओम प्रकाश को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी जान चली गयी। निजी कंपनी में कार्यरत ओम प्रकाश के मृत्यु की खबर उसके रापाखर्रा स्थित निवास पर परिजनों को पुलिस द्वारा पहुंचा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
0 सभी मैच का सीधा प्रसारण, घर बैठे यू-ट्यूब पर देख सकेंगे लाइव क्रिकेट 0 प्रशासन, पुलिस, बालको एवं एनटीपीसी समेत शासकीय विभागों एवं औद्योगिक उपक्रमों की 16 टीमों के बीच होगा मुकाबला कोरबा, कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के तत्वधान में स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष-2024 का शुभारंभ 20 फरवरी को शहर के घंटाघर मैदान में होगा। प्रतियोगिता के लीग मैच में कलेक्टर-11, पुलिस-11, बालको-11, एनटीपीसी-11, मेयर-11, नगर पालिक निगम-11 समेत अन्य विभाग एवं औद्योगिक उपक्रमों की कुल 16 टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 फरवरी 2024 को खेला जाएगा। 0यू-ट्यूब पर लाइव…
कोरबा , सिविल लाइन थाना अंतर्गत सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्र का फंदे में लटकता शव मिला हैं। बताया जा रहा हैं की मृतक सीएसईबी बीकन स्कूल में नवमी का छात्र था।स्कूली छात्र की लाश मिलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्यवाही करी। सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।
कोरबा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 4 टीआई , 2 एसआई और 5 एएसआई के प्रभार में फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली टीआई अभिनव कांत को बालको और नगर कोतवाल नितिन उपाध्याय को बनाया है। वही सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता को लाइन हाजिर किया है। बता दें कि नव पदस्थ एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए शहर के चार थानेदारो को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के मुताबिक बालको थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय को बालको से कोतवाली, अभिनव कान्त को कोतवाली से बालको और…

