Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 कुसमुंडा पुलिस द्वारा डीजल, कबाड़ व अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी कोरबा ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में अवैध डीजल एवं कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ डीजल चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। इस कड़ी में आज दिनांक 23/03/24 को रात्रि में एसईसीएल कुसमुंडा में पेट्रोलिंग में लगे सुरक्षा प्रभारी के द्वारा सूचना दिया गया कि एसईसीएल कुसमुंडा खदान कोल स्टाफ 25 में…

Read More

कोरबा,प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व समाज सेविका रश्मि सिंह (धर्म पत्नि डॉ.जयपाल सिंह) के आकस्मिक दुःखद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. महन्त कहा कि रश्मि सिंह के रात्रि 8 बजे दुखद निधन की खबर ने मन को बेहद दुखित कर दिया है। कुछ समय पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी।रश्मि सिंह के निधन की जानकारी होते ही डॉ. चरणदास महन्त, ज्योत्सना महन्त, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महन्त, हरीश परसाई,मनीष शर्मा आदि एनकेएच हॉस्पिटल पहुंचे।…

Read More

कोरबा, जिले के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी व प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक जनों के मुताबिक देर शाम उन्हें निवास पर दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन में उपचार हेतु कोसाबाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के दौरान उनका निधन होना चिकित्सक द्वारा बताया गया। रश्मि सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों सहित नगरजनों, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Read More

0 भू-विस्थापितों की मांगों व समस्याओं के लिए मोदी सरकार उदासीन0 कटघोरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे पर रहीं ज्योत्सना महंत कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत 23 मार्च शनिवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के दौरे पर रहीं। उन्होंने विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनका हाल जाना व समस्याओं को भी समझा। बूथ स्तर की बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ज्योत्सना महंत ने कहा कि हमें सभी तरह के मनभेद और मतभेद को भुलाकर पार्टी के लिये काम करना है। कांग्रेस…

Read More

कोरबा ,हरदीबाजार के बस्ती रोड निवासी सेवानिवृत प्रचार्य जयसिंह राठौर (गुरुजी) के यहा श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन ऊनके निवास स्थान पर हो रहा था जिसके अंतिम दिन हवन, सहस्त्रधारा, कन्या भोज, ब्राह्मण भोज के उपरांत भंडारा का आयोजन कर समापन किया गया। कथावाचक पंडित ओमप्रकाश तिवारी(राजू महराज) के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया गया । इस हवन पूजन में प्रमुख रूप से पं. हीरालाल पाण्डेय जी, देवेश शर्मा,संजय दुबे,रेखराम पाण्डेय, श्रीमती सुभद्रा देवी राठौर,सूर्यकांत राठौर,कमलेश राठौर, संजय राठौर, निलेन्द्र राठौर, गजेन्द्र राठौर ,जगजीवन राठौर,परमेश्वर राठौर,राजेश राठौर, श्रीमती अंजूषा राठौर, श्रीमती संजूशा राठौर, श्रीमती मीनूषा राठौर, श्रीमती साधना राठौर,…

Read More

कोरबा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा वासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति में सामाजिक समरसता, सद्भावना और भातृत्व भाव की भावना को जागृत करता है। होलिका दहन वास्तव में हमारे समाज से हर प्रकार की बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर कोरबा वासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।

Read More

कोरबा ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में बीते दिन कटघोरा थाना क्षेत्र में कबाड़ का परिवहन कर खपाने जा रहे वाहन को कटघोरा पुलिस घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस की घेराबंदी देख मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है साथ ही कबाड़ परिवहन करते वाहन व लगभग 3 टन कबाड़ जप्त किया है। ज्ञात हो की कटघोरा थाना क्षेत्र में श्रीराम कन्स्ट्रक्शन द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण…

Read More

0 मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का, घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी कोरबा, जिले के नेशनल हाईवे- 130 बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर राजधानी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजधानी बस यात्रियों को लेकर बिलासपुर से अंबिकापुर जा रही थी। बस में 30 लोग सवार थे। ट्रक और बस दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। कटघोरा नेशनल हाईवे मार्ग…

Read More

कोरबा,जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एवं बांगो थाना के अधिन मोरगा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कटघोरा अंबिकापुर एन एच 130 में पड़ने वाले कैंदाई ग्राम पंचायत के आश्रित मोहल्ला कावर पखना,हसदेव नदी ब्रिज बांगो डुबान के पास बीते 22 मार्च शुक्रवार को सुबह अंबिकापुर की ओर से कटघोरा की ओर जा रहे छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार जिले के दो बसों में सवार लगभग 50 तीर्थयात्रियों ने दोपहर डुबान में स्नान कर भोजन, पश्चात कुछ क्षण आराम करने के बाद शाम तक सभी पर्यटक अपने ग्रह ग्राम के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे तत्पश्चात पर्यटक वाहन माहामाया बस…

Read More

कोरबा, होली के मौके पर बाजारों में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है, इसके साथ ही नकली मिठाइयों का खतरा भी बढ़ जाता है। बढ़ती मांग के चलते दुकानदार मेवे, दूध और मिठाई में मिलावट कर देते हैं। जो कई बार होली के रंग में भंग डाल देती है। लोगों की सेहत पर इसका काफी असर पड़ता है। इससे बचने के लिए हर बार की तरह इस बार भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्टिव मोड में दिख रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पिछले 22 दिनों से ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर रही है। जिससे कई दुकानदारों में…

Read More