Author: Ramesh Verma
0 पत्रकार ने समाचार कवरेज करने गया तो उसे मिला जान से मारने की धमकी 0 जनपद सदस्य की दबंगई आई सामने, मामला उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली का कोरबा,बरपाली के जनपद सदस्य राजू खत्री ने आधार स्तंभ के संपादक महेंद्र महतो को गाली गलौज करते हुए दी जान से मारने की धमकी। जनपद सदस्य के अवैध कब्जा निर्माण को कवरेज करने जाने के दौरान हुआ विवाद। थाने में की गई शिकायत। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरपाली के जनपद सदस्य राजू खत्री द्वारा बरपाली के पहरीपारा मुहल्ले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान का निर्माण किया…
कोरबा , भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व किसी भी मतदान केन्द्र के 200 मीटर परिधि में चुनावी प्रचार-प्रसार, राजनीतिक दल का प्रवेश निषेध रहेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, अधिकृत अधिकारी, पुलिस अधिकारी को छोड़कर मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में मोबाईल फोन, वायरलेस आदि की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए लोक प्रतिनिधित्व…
0 निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत कोरबा,चुनावी लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोगों के द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का नाम और उनकी पूरी सूची तैयार करने का काम बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। बूथ लेबल अधिकारी निर्वाचन आयोग के अधीनस्थ काम करते हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों के माध्यम से कलेक्टर के निर्देश का हवाला देकर ऐसे महिला बाल विकास कर्मी जो बीएलओ का भी काम कर रहे हैं, उनसे मतदाता सूची का…
कोरबा,लोकसभा कोरबा चुनाव के अंतर्गत जिला कोरबा के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो उपस्थित रहे। जनपद पंचायत करतला की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा की सरपंच श्रीमती रामबाई बिंझवार सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। वही ग्राम पंचायत कर्रापाली के कार्यक्रम में भी वन मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के उपस्थित में ग्राम पंचायत…
कोरबा, क्षेत्रफल के हिसाब से वृहद क्षेत्र में फैले कोरबा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय ने अपने धुंआधार चुनाव प्रचार,जनसंपर्क अभियान से जनता के दिल में छाप छोड़ने में सफल होती नजर आ रही हैं,उनके कार्य व्यवहार और अंदाज का असर आम लोगो के मन मस्तिष्क में भी जबरजस्त असर कर रहा है,चुनाव के ठीक पहले सरोज पांडेय के पक्ष में बना माहौल उनके जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा ऐसी संभावना नजर आ रही है।उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में स्थानीय जनों की श्रद्धा एवं आस्था का प्रतीक मड़वारानी माता स्थित हैं जबकि एमसीबी जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र…
0 आरोपी फरार ,आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस कोरबा। जमनीपाली N.T.P.C. निवासी जॉटी एडविन आनंद पिता अजीत कुमार आनंद के द्वारा दुरपा रोड निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 2019 में फ़ेसबुक के माध्यम से जॉन्टी एडविन का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उससे बातचीत शुरू हुई। इस बीच उसने पीड़िता को अपने विश्वास में लेकर अलग घर में रहने पर ज़ोर दिया जिस पर युवती ने विश्वास पर अपना घर छोड़ जॉन्टी एडविन आनंद के साथ उरगा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान किराया पर लेकर…
0 कांग्रेस के न्याय पत्र की लोकप्रियता से बौखला गए हैं भाजपाई : ज्योत्सना महंत कोरबा ,भाजपा वाले कोरबा की जनता पर दुर्ग की सरोज पाण्डेय को थोपना चाहते हैं इसलिए उन्हें बड़ी नेत्री के बाद शेरनी भी बताने लगे हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता पहले ही हाथी की समस्या से परेशान है और अगर शेरनी थोप दिए तो जनता का क्या हाल होगा, समझ सकते हैं। कोरबा की जनता को शेरनी नहीं बल्कि सहयोगी सांसद की जरूरत है।कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य कोरबा लोकसभा की अमन पसंद जनता को सहज…
कोरबा,कोरबा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुश्री सरोज पांडेय को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने सारी ताकत झोंक दी है। कोरबा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के अलावा नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में 3 मई दिन शुक्रवार को सीतामढ़ी के वैष्णो दरबार में ‘सबका साथ सबका विकास’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह आयोजन पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दिनेश कुमार चावरिया के मार्गदर्शन में किया गया था जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री सरिता मिश्रा जी एवं मनोज तिवारी जी उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मोदी…
0 बिना सर्च वारंट कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी के घर तलाशी से आक्रोश, निर्वाचन आयोग से शिकायत 0 आदर्श आचार संहिता का हो रहा खुला उल्लंघन : ज्योत्सना महंत कोरबा ,कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी व सहज व सरल सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने आरोप लगाया है कि हार की बौखलाहट भाजपाईयों में साफ नजर आ रही है। अब भाजपा के लोग प्रशासन और पुलिस की मदद लेकर बिना सर्च वारंट और बिना कोई कारण के एमसीबी-जीपीएम व कोरबा जिला में कांग्रेस से जुड़े लोगों के घरों में तलाशी ले रहे हैं। मौके पर वीडियोग्राफी के द्वारा किसी प्रकार…

