Author: Ramesh Verma
कलेक्टर ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित शत प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प कोरबा, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन एवं प्रेस क्लब के मध्य स्वीप क्रिकेट सद्भावना मैच का आयोजन प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला प्रशासन टीम के कप्तान सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खेले गए रोमांचक मैच में प्रेस क्लब…
0 कुल 950 अर्द्ध सैनिक और ज़िला पुलिस बल के साथ प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु शहर में किया पैदल मार्च0 शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे और मोहल्ला में पहुँची पुलिस की फ्लैग मार्च कोरबा ,जिला कोरबा में आज दिनांक 03.05.2024 को श्री अजीत बसंत कलेक्टर कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्री संबित मिश्रा सीईओ ज़िला पंचायत के द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च सीएसईबी ग्राउंड से प्रारंभ किया गया और थाना कोतवाली में समाप्त हुआ। जिसमें जिला के राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी, चुनाव डियूटी हेतु दिगर राज्य…
0 कोरबा 03 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा, जिले में मतदान कराने आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को 06 मई को सामग्री का वितरण किया जायेगा। चूंकि इस वर्ष कटघोरा तथा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री का वितरण शासकीय मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से किया जायेगा। इसके मद्देनजर 04 मई को प्रातः 08 बजे आईटी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से कटघोरा के मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। इसके पश्चात 06 मई को मशीनों का वितरण मतदान केन्द्रों के लिए किया जाएगा। मतदान संपन्न होने के उपरांत 07…
कोरबा, कांग्रेस ने अपना न्याय पत्र की घोषणा की है, जिसमें पांच न्याय शामिल किए गए हैं। युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल हैं। इसके आने के बाद से भाजपा बौखला गई है। उक्त बातें राज्यसभा सांसद व छत्तीसगगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि युवा न्याय में हर शिक्षित युवा को 1 लाख की अप्रेंटिस का अधिकार, पक्की नौकरी, 30 लाख सरकार नौकरी, पेपर लीक से मुक्ति, गिग वर्कर सुरक्षा व युवा रोशनी शामिल है। नारी न्याय…
0 पालक सांसद होकर भी कहती हैं जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के बयानों पर पलटवार करते हुए सवालों में घेरा है। सांसद ने कहा कि वे झूठ पर झूठ का पुलिंदा बांधती जा रही हैं। कोरबा की पालक सांसद होने के नाते वे यह नहीं बताती कि उनका कर्तव्य कितना है? वे कहती हंै मेरा कोई क्षेत्र नहीं है फिर कहती हैं कि अपने क्षेत्र में चार गुना ज्यादा दौरा किया। वे कहती हंै कि पालक सांसद जनता के लिए नहीं अपनी पार्टी के…
0 नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ : प्रियंका गांधी0 मोदी ने देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया केवल, कारोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है0 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिरमिरी में भरा हुंकार कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी। चिरमिरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता से जागरुक होने की अपील की। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते…
0 चाय पर चर्चा के लिए संत कंवर राम उद्यान पहुंची भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय कोरबा, गुरुवार को मेन रोड कोरबा स्थित संत कंवर राम उद्यान में अनोखा नजारा देखने को मिला। अवसर था चाय पर चर्चा का। चुनावी चर्चा के बीच भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष व लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने खुद चाय बनाई और आम नागरिकों को पिलाई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय गुरुवार की सुबह चाय पर चर्चा के लिए मेन रोड कोरबा स्थित संत कंवर राम उद्यान पहुंची। यहां उपस्थित आमजन मानस ने उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रतिदिन…
कोरबा ,जानकारी के अनुसार घर की छत में गहरी नींद सो रहा युवक करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। उसें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की मृतक सुबह ही पड़ोसी जिले से काम कर घर लौटा था। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूरी कर ली है।जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम पहंदा में हरियर सिंह कंवर नामक युवक निवास करता है। उसका 24 वर्षीय पुत्र सक्ती जिले में रोजी-मजदूरी कर पत्नी और एक बच्चे का पालन पोषण…
कोरबा , घर के अंधेरे कमरे में सामान की तलाश करते समय युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर बाद किशोर को बेहोशी छाने लगी। घटना की जानकारी होने पर परिजन किशोर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां घर के इकलौते पुत्र की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर ली है। जानकारी के अनुसार उरगा थानांतर्गत ग्राम दादर कला ढेलवांडीह में भरत लाल कंवर नामक युवक निवास करता है। वह खेती-किसानी का काम करता है। उसका इकलौता पुत्र 14 वर्ष घर के अंधेरे कमरे में किसी सामान की तलाश कर रहा था।…
कोरबा, जिले में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला हैं। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों ने आरोप लगाया हैं कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अकसर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा का बताया जा रहा है।उक्त मामले में उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का बयान दर्ज किया गया…

