Author: Ramesh Verma
कोरबा, अंचल के कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री से लगे कोयला साइडिंग एरिया में ट्रेन से कटकर एक महिला की मृत्यु हो गयी।जानकारी अनुसार पति की मृत्यु के बाद जयंती बाई महंत उम्र लगभग 52 वर्ष अपने बेटे के साथ मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में रहती थी। आज सुबह लगभग 9:00 बजे घर से निकल कर कोयला साइडिंग एरिया में पहुंची उसके बाद ट्रेन से कटी लाश मिली।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। बताया जा रहा है मृतिका का बेटा आदतन शराबी है जिसके…
कोरबा ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कॉलेज जहां पर हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान पूर्ववर्ती कांगे्रस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है, उसका नाम बदलने की कवायद मौजूदा भाजपा की सरकार कर रही है। इस तरह के प्रयास को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनुचित करार देते हुए कहा है कि स्कूल का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की अस्मिता से खिलवाड़ होगा। स्वामी आत्मानंद, रामकृष्ण मिशन के एक संत, समाज सुधारक व शिक्षाविद् थे। वनवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय…
कोरबा ,बालको में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी भवानी राठिया कहती हैं कि टीम प्रयास से ही एल्यूमिनियम उत्पादन होता और मुझे अपने सहयोगियों के साथ उत्पादन में योगदान करने पर गर्व है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भवानी जैसी सशक्तिकरण की विभिन्न प्रेरक कहानियाँ हैं, जो समुदाय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आशा की किरण के रूप में काम करती हैं। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 17 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से प्रत्येक अलगाव से पहचान की मजबूत भावना में परिवर्तन की अपनी यात्रा साझा करते हैं। वर्ष 2022 में 7 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को…
कोरबा, जिले में स्थापित वेदांता समूह की कंपनी बालको अंतर्गत बालको नगर परसाभाठा बस्ती में नवधा पंडाल के पास मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।मुख्य मार्ग पर आग लगने की जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसकी सुचना दमकल वाहन को दे दी गयी हैं। फिलहाल स्थानीय लोग आग बुझाने की मशक्कत में जुटे हुए हैं।
कोरबा, लोकसभा आम निर्वाचन के तीसरे चरण अंतर्गत कलेक्टर अजीत वसंत ने अपनी धर्मपत्नी डॉ रूपल ठाकुर के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र के रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 127 पहुँचकर मतदान किया। उन्होने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर अजीत वसंत केन्द्र क्रमांक 127 रामपुर कोरबा पीडब्ल्यूडी प्राथमिक शाला पहुँचे और उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। इस स्कूल परिसर में दो मतदान केन्द्र 126 तथा 127 स्थित है। कलेक्टर ने दोनों केन्द्रों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इसी तरह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित…
कोरबा ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ.महंत व सांसद ने कहा है कि आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है। मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने इस उम्मीद…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत व पुत्र सूरज महंत ने गृहग्राम सारागांव सक्ती के मतदान केन्द्र में मतदान किया। इस दौरान उनके भाई राजेश महंत भी उपस्थित थे और उन्होंने भी मतदान किया। मतदान के पश्चात डॉ. महंत ने कहा कि सबसे बड़ा महत्वपूर्ण हमारा संविधान है जिसने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है। उस मत को देने के लिए हम कोरबा से यहां आए हैं। एक-एक वोट बहुमूल्य है लोकतंत्र की रक्षा के लिए संविधान की सुरक्षा के लिए आपको वोट देना है, बाकी सब काम बाद में। उधर…
0 मतदान के प्रति भारी उत्साह कोरबा ,कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में मतदान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों का उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति, विचार व न्याय पत्र के प्रति जनता को पूर्ण विश्वास है। कांग्रेस के मुद्दे स्पष्ट है महंगाई-बेरोजगारी को कम करना, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही…
0 कामथेन सिक्योरिटी एजेंसी के महिला व पुरूष बाउंसर कर रहे हैं दबंगई, अस्पताल परिसर में भय का माहौल0 रविवार को एक्सीडेंट में घायल का पता लगाने आए युवक की मोबाइल लूटी गई फिर मांगने पर जमकर पीटा, आपातकालीन गेट पर मचा बवाल कोरबा,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों समेत डॉक्टर व चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा के लिए सलाना 1 करोड़ के ठेके पर कामथेन सिक्योरिटी एजेंसी को नियोजित किया गया है। एजेंसी ने वर्दीधारी गार्डो के साथ ही अलग से महिला व पुरूष बाउंसरों की तैनाती की है। लेकिन बाउंसर अस्पताल जैसे शांत जगह पर बीयर बार की तर्ज पर…
0 केन्द्रीय व राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत के बाद भी0 होटल, लॉज, रिसार्ट, धर्मशाला व किराए के मकानों में डटे है कोरबा, लोकसभा निर्वाचन में विभिन्न राजनैतिक दलों के लिए प्रचार करने अन्य संसदीय क्षेत्रों और राज्यों से कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आये लोगों को मतदान के 48 घंटे पहले वापस लौटने का आदेश कोरबा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजीत वसंत ने 4 मई को जारी किया है। इस आदेश के बाद भी जिले के होटल, लॉज, रिसार्ट, धर्मशाला व कुछ किराए के मकानों में ऐसे बाहरी लोग आज भी डटे हुए हैं। कलेक्टर के निर्देश की अवहेलना…

