Author: Ramesh Verma
0 मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ऐतमानगर में अब तक 90 लाख मत्स्य जीरा का किया गया उत्पादन कोरबा ,मत्स्य पालन विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज का उत्पादन कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इसी कड़ी में जिले के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ऐतमानगर बाँगो में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य 3 जुलाई से प्रारंभ है। अब तक प्रक्षेत्र में 90 लाख मत्स्य जीरा का उत्पादन किया जा चुका है।
0 सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध – अजीत वसंत कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सर्पदंश के मामले में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क उपचार प्राप्त करें, जिससे सर्पदंश से असामयिक मृत्यु की रोकथाम हो सके। साथ ही ऐसे आपात स्थितियों पर क्षेत्र के आर.एच.ओ. या मितानिन से संपर्क कर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल समीपस्थ अस्पताल पहुंचाएं। कोरबा जिला वनांचल क्षेत्र होने के कारण, बरसात का मौसम में वातावरण में नमी और उमस बढ़ने तथा भोजन की तलाश में…
0 कोरबा नगरीय क्षेत्र के पंप हाउस आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का होगा आयोजन कोरबा ,जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत 12 जुलाई 2024 को वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन एवं महिला व बाल विकास विभाग के तत्वाधान में कोरबा नगरीय क्षेत्र के पंप हाउस आंगनबाड़ी केंद्र में प्रातः 11ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।
0 कोरबा नगरीय क्षेत्र के पंप हाउस आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का होगा आयोजन कोरबा , जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत 12 जुलाई 2024 को वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन एवं महिला व बाल विकास विभाग के तत्वाधान में कोरबा नगरीय क्षेत्र के पंप हाउस आंगनबाड़ी केंद्र में प्रातः 11ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है।
0 ASI मनोज राठौर को मिला सीएसईबी चौक से लेकर सोनालिया चौक तक का प्रभार 0 मेगा मार्ट और पाम मॉल के पास खड़ी वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई कोरबा, यातायात पुलिस के द्वारा व्यवस्था बनाने अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र में मेगा मार्ट और पाम मॉल के पास खड़ी वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई। सड़क पर खड़े किए गए वाहनों को क्रेन से उठा लिया गया।इसी के अंतर्गत सीतामणी क्षेत्र से लेकर पुराना बस स्टैंड तक तरुण जायसवाल, रेलवे क्रॉसिंग से लेकर सुनालिया चौक तक ईश्वरी लहरे, सुनालिया चौक से लेकर सीएसईबी चौक तक मनोज राठौर, सीएसईबी…
कोरबा , सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत आनंद वाटिका के पास एक हादसा हो गया है, जिसकी मुख्य वजह विजिबिलिटी की कमी को माना जा रहा हैं।जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पानी छिड़काव के कार्य को संभालने के लिए एसईसीएल था, लेकिन उसकी लापरवाही से दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। वर्तमान में जनहानि की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस दुर्घटना से प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए स्थानीय अधिकारियों ने कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया…
कोरबा ,9 शावकों के साथ 31 हाथियों के दल ने वनमंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1140 में डेरा डाल दिया है जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। हाथियों का यह दल रायगढ़ जिले के छाल रेंज के हाटी परिसर से आया बताया जा रहा हैं, जिसमें 7 नर, 11 मादा व 9 शावक शामिल हैं। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीण दहशत में हैं वहीं वन विभाग द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है।वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की हर गतिविधियों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे…
0 मामला घंटाघर चौक व्यावसायिक परिसर का, पुलिस की जांच की दिशा बदल सकती है कोरबा , घंटाघर चौक के एक व्यवसायिक काम्प्लेक्स की छत से गिरकर मृत कलेश्वर पात्रे नामक युवक के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया हैं। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप ने मामले को सनसनीखेज बना दिया है उनका कहना हैं कि युवक ने छत से कूदकर खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई हैं। परिजनों के इस दावे के आधार पर अब पुलिस की जांच की दिशा बदल सकती है।सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाले कलेश्वर पात्रे की पहचान…
0 कलेक्टर ने किया रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण 0 स्वच्छता बनाएं रखने और कमियों को दूर करने के दिए निर्देश कोरबा ,कलेक्टर श्अजीत वसंत ने आज रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ओपीडी, मरीजों के वार्ड्स, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी लैब, सोनोग्राफी कक्ष सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में चिकित्सक सहित अन्य स्टॉफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए मरीजों का समय पर उपचार करने तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश बीएमओ को दिए।…
0 कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र हरदीबाजार का औचक निरीक्षण कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने आज दोपहर सवा 01 बजे हरदीबाजार में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में बच्चे अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा राठौर से सवाल जवाब किया तो उन्होंने दोपहर 01 बजे बच्चों को छुट्टी देने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी संचालित करने का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समयावधि से पूर्व बच्चों की छुट्टी कर देना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर हेमलता साहू को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी…

