Author: Ramesh Verma
0 डायल 112 की मदद से भेजा गया घायलों को अस्पताल कोरबा , चांपा-कटघोरा मार्ग में निर्माणाधीन एनएच 149 बी में तीन बाइक आपस में टकरा गए, जिसमें दो पुरूष और एक महिला घायल हो गई। जिनको डॉयल 112 और एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जानकारी के अनुसार चांपा-कटघोरा मार्ग में निर्माणाधीन एनएच 149 बी का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है, जिसका पूर्ण निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। निर्माणाधीन होने की वजह से कई जगहों पर आने-जाने के लिए एक तरफ के ही मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है जिसकी वजह से…
कोरबा ,मांड नदी को पार कर पहुंचे 31 हाथियों के झुंड ने कुदमुरा वन परिक्षेत्र में डेरा डाल दिया है। इस झुंड से अलग एक लोनर हाथी जिल्गा के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथियों के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो, इसे लेकर वन अमला सतर्क हो गया हैं। वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर रखी हुई है। गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को एहतियात बरतने हिदायत दी जा रही है। जिले में हाथी की समस्या आम हो गई है। यह समस्या कोरबा व कटघोरा दोनों ही वनमंडल में है। जहां कटघोरा वनमंडल में…
0 प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए कलेक्टर0 दिए सवालों के जवाब, कहा शहर का विकास आवश्यककोरबा,जनता और शासन के बीच सामंजस्य बनाकर जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों का विकास करना ये पहली प्राथमिकता रहती है। उन्होंने अपने कार्यों में आम लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसे प्राथमिकता से शामिल किया है। जनता और शासन के बीच आपसी संवाद बना रहे दूरियां न रहे ये उनकी कार्यशैली का उद्देश्य है। कोरबा शहर का औद्योगिक विकास करना उसे मॉडल रूप देना उनके कार्यों में शामिल है।उक्त बातें कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को प्रेस…
कोरबा, नगर निगम के वार्डों के परिसीमन में कई तरह की खामियां सामने आने लगी है। कोरबा नगर निगम में 59 से 67 वार्ड हो गए हैं। मंगलवार को वार्ड परिसीमन का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। इसमें वार्डों के नंबर, सीमाएं और आबादी भी बदल गई है। अभी सबसे अधिक परेशान पार्षद हैं। लोगों को भी इसमें परेशानी होगी।
0 पावर हाउस रोड और पुराना बस स्टैंड में की गई कार्रवाई कोरबा, यातायात पुलिस के द्वारा व्यवस्था बनाने अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र में पावर हाउस रोड और पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई। सड़क पर खड़े किए गए वाहनों को क्रेन से उठा लिया गया। यातायात पुलिस द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है किसी कड़ी में किया पुलिस लगातार अभियान चला रही है यातायात विभाग में पदस्थ Asi मनोज राठौर द्वारा कल पावर हाउस रोड में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों को क्रेन…
कोरबा ,छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बीएससी नर्सिंग परीक्षा 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में 2147 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र 2201-शासकीय ईवीपीजी कॉलेज कोरबा, 2202-आईटी कॉलेज झगरहा, शासकीय 2203-मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, 2204-शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टी. पी. नगर, तथा 2202-श्री अग्रसेन महाविद्यालय दर्री रोड निर्मित हैं।परीक्षा में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। गेट बंद…
0 जल शक्ति से नारी शक्ति हेतु जल संचयन की दिलाई गई शपथ कोरबा , ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नारी शक्ति से जल शक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार, जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पौधरोपण अभियान एवं महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगरीय क्षेत्र कोरबा के पंपहाउस स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में पूर्व एल्डरमैन नगर निगम श्री राम गोपाल यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। उन्होंने सभी आमजनों से अपनी…
कोरबा, जिले के दर्री बराज का एक गेट खोला गया। सप्ताह भर से प्रदेश में बारिश नही हो रही हैं। जिसके कारण खेती-किसानी का काम रुक गया हैं। बराज का गेट तीन फीट तक खोला गया हैं। गेट खुलते ही बराज के आसपास मछवारो की भीड़ लग गई।यह समय खेती-किसानी का है। पिछले सप्ताह भर से बारिश नही गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पड़ोसी जिला जांजगीर-चांपा में पानी की कमी के चलते गेट खोला गया है। पड़ोसी जिले में पानी की कमी से खेती किसानी में आ रही व्यवधान उत्पन्न होने के चलते यहां कदम उठाया गया…
कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा उपस्थित थे।पदक प्राप्त खिलाड़ी समीर कुमार कंवर पिता श्री गुरूवार सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी कोरबा को कराटे 50 किलोग्राम वर्ग, सुरभि लाठिया पिता श्री शांति लाल लाठिया संस्कार भारती हाईस्कूल डिंगापुर को नेटबॉल 14 वर्ष, रूचि विश्वकर्मा पिता श्री कृष्णा विश्वकर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर को नेटबॉल 17 वर्ष…
कोरबा ,कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में दीपका हाउस के सामने हुई सड़क दुर्घटना में एसईसीएल कर्मी की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रगति नगर कॉलोनी निवासी एसईसीएल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दीपका विस्तार परियोजना पदस्थ ड्रिल ऑपरेटर अनिल मिश्रा दीपका हाउस के सामने अष्टभुजी मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा हैं की अनिल मिश्रा नामक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे। तभी उनका अचानक सड़क दुर्घटना हो गयी। जिसमें उनके सिर में गहरी चोट लगी।…

