Author: Ramesh Verma
कोरबा,दादरखुर्द छोटी पुरी में आज महाप्रभु जग के नाथ जगन्नाथ भगवान अपने बड़े भाई बलभ्रद और छोटी बहन सुभद्रा के साथ मौसी के घर से वापस अपने धाम आ गये है।इस मौके पर दादरखुर्द में भगवान जगन्नाथ जी की वापसी रथयात्रा शाम को कर्मा नृत्य दलों के साथ पुरानी बस्ती से कंकालीन मंदिर होते हुए ग्राम भ्रमण कराते हुए रथयात्रा निकाली गई।रथयात्रा में हजारों श्रद्धालूजन शामिल हुए इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, एमआईसी सदस्य कृपाराम साहू, पालूराम साहू, पार्षद गंगाराम भारद्वाज, पूर्व पार्षद देवी दयाल सोनी, कृष्णा द्विवेदी, के के चौकसे एवं अरूण यादव ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वावलंबी बनाया है। कंपनी के इस पहल ने 2010 से अबतक छत्तीसगढ़ के 12,000 युवाओं के जीवन में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाने में सहायक बना। विश्व युवा कौशल दिवस पर बालको ने वेदांता स्किल स्कूल में 100 से अधिक प्रशिक्षुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन कियाजिसमें युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी क्षमता को पहचानने में कौशल के महत्व पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यक्तिगत विकास और व्यावसायिक विकास दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई प्रतियोगिताएँ शामिल…
कोरबा ,कोरबा जिला वन्य जीवन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां तेंदुओं, हाथियों, ऊदबिलाव, उड़न गिल्लहरी का घर होने के अलावा किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास भी है। यह मध्य भारत में किंग कोबरा का एकमात्र घर है। इसमें संरक्षण हेतु स्थानीय समुदायों का अहम भूमिका होती हैं और इनके व क्षेत्र में काम करने वाले वन्यजीव विशेषज्ञों के बीच अंतर को पूरा किए बिना ऐसी प्रजातियों का संरक्षण संभव नहीं हो सकता है। साथ ही किसी भी प्रजाति के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हर साल 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस के…
0 चार दिन पहले ग्रामीण घर से वाहन चलाने के लिए निकला थाकोरबा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर एक ग्रामीण का शव पेड़ पर लटकी हुई मिली है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है जानकारी के अनुसार उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली इमली पारा निवासी जगदीश विश्वकर्मा पिता परदेसी विश्वकर्मा 26 वर्ष का शव पुलिस ने बरामद किया है जगदीश विश्वकर्मा चालक कlम करता है वह पिछले चार दिन पहले वाहन चलाने के लिए घर से निकला था उसके बाद वह घर…
0 पालक भी हुए जागरूक, आश्रम में कराया दाखिल 0 पहले बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते थे बच्चे 0 दाखिला के साथ नई किताबें, ड्रेस,बेड पाकर खुश हुए कोरबा ,पहाड़ी कोरवा श्री गुरवार सिंह, बिरसराम, करम सिंह वनांचल के सारबाहर,छातीबहार के रहने वाले हैं। आज इन्हें मलाल है कि उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई नहीं की। किसी ने पांचवीं तक तो किसी ने आठवी से पहले ही स्कूल और पढ़ाई से नाता तोड़ लिया था। बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले इन पहाड़ी कोरवाओं का कहना है कि काश उन्होंने उस वक्त पढ़ लिया होता। बीच में पढ़ाई नहीं छोड़ी…
कोरबा, पसान पुलिस ने सरकारी चना की चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को प्रार्थी कमलेश कुमार राज ने फोन से पसान थाना में सूचना दिया कि उसके गॉव का जयनाराण यादव उचित मूल्य की दुकान में वितरण हेतु आये शासकीय चना को 13 जुलाई को चोरी कर प्रातः 6:30 बजे बिक्री करने गया था। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर जा कर देखा। ग्राम पंचायत दमहामुड़ा सरपंच शासकीय उचित मूल्य की दुकान का विक्रेता है। दिनांक 29 जून को उचित मूल्य की दुकान हेतु कटघोरा से…
0 ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, बिना सुरक्षा उपकरण दिए चढ़ाया ऊंचाई पर कोरबा,एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप में एक बड़ा हादसा सामने आया है ऊंचाई से गिरने से एक ठेका श्रमिक की मौत होने की खबर सामने आ रही है यह घटना कल शाम 5:00 बजे घटित हुई आनन- फानन में कोसाबाड़ी स्थित न्यू कोरबा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कीजानकारी के अजय केंवट पिता स्व. बहरता राम उम्र लगभग 18 वर्ष अमरैयापारा मुड़ापार का निवासी था। बताया जा रहा है…
कोरबा , उरगा पुलिस अश्लील वीडियो से संबंधित एक मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक मोबाइल को जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं की उसका उपयोग इस काम में किया गया था। इसके साथ ही दो साइट पर वीडियो अपलोड करने को लेकर तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक ग्राम में किशोरी से अश्लील हरकत पिछले दिनों की गई थी। जिसका वीडियो नाबालिग के द्वारा ही बनाया गया था। बाद में अपलोड कर दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने इस पर…
कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में मोहर्रम पर्व के अवसर पर 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 17 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर जिले की समस्त देशी/विदेशी/प्रीमियम/कम्पोजिट मदिरा दुकानें/एफ.एल.3/एफ.एफ.3क को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है।
0 छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल और सकारात्मक प्रयोग की दी जा रही जानकारी कोरबा, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल और इससे संबंधित विषय वाले प्रोजेक्ट सर्फ स्मार्ट 2.0 वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शहर के कृष्णानगर स्थित सनराइज इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में सर्फ स्मार्ट 2.0 वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुर पीडब्ल्यूडी में इसका आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल और इसका सकारात्मक प्रयोग कैसे करें इसकी जानकारी दी गई।…

